Saturday, June 20News That Matters

Month: February 2022

देश में शोक की लहर नहीं रही लता मंगेशकर।

देश में शोक की लहर नहीं रही लता मंगेशकर।

मनोरंजन, राष्ट्रीय
देश में शोक की लहर नहीं रही लता मंगेशकर। नई दिल्ली. स्वरसाम्राज्ञी लता मंगेशकर का रविवार को कोविड-19 से जूझते हुए निधन हो गया है. वह 92 वर्ष की थीं. अपनी गायकी से देश-दुनिया में मशहूर लता मंगेशकर मूल रूप से गोवा के पोंडा तालुक के मंगेशी गांव की रहने वाली थीं. बताया जाता है कि 19वीं सदी में उनका परिवार गोवा से इंदौर शिफ्ट हो गया था. कोंकण मराठी परिवार से ताल्लुक रखने वाली लता मंगेशकर का गुजरात से विशेष लगाव था. दरअसल उनकी मां एक गुजराती थीं. दीनानाथ मंगेशकर की दूसरी पत्नी थीं लता मंगेशकर की मां लता मंगेशकर की मां शेवंती एक गुजराती महिला थीं. शेवंती लता के पिता दीनानाथ मंगेशकर की दूसरी पत्नी थीं. दीनानाथ मंगेशकर की पहली शादी भी शेवंती की बड़ी बहन नर्मदा से हुई थी जिनका निधन हो गया था. शेवंती से शादी के बाद उनका नाम सुधामति कर दिया गया था. 1995 में आई किताब में खुद लता दी बताई थी आध...
भाजपा कार्यालय की छत पर महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ उड़ाई पतंग-अनुराग ठाकुर।

भाजपा कार्यालय की छत पर महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ उड़ाई पतंग-अनुराग ठाकुर।

उत्तरप्रदेश
भाजपा कार्यालय की छत पर महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ उड़ाई पतंग-अनुराग ठाकुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में प्रदेश के सह प्रभारी केन्द्र सरकार में सूचना प्रसारण तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर ने वसन्त पंचमी पर शनिवार को लखनऊ में लोगों को शुभकामना देने के साथ पतंग भी उड़ाई। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए अनुराग ठाकुर को भाजपा संगठन ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ बड़े काम में लगाया है। अनुराग ठाकुर प्रदेश भर में बेहद सक्रिय हैं। लखनऊ के साथ ही अन्य जिलों में भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने में लगे मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को लखनऊ में वसन्त पंचमी पर्व पर अपनी सक्रियता दिखाई। उन्होंने लखनऊ में भाजपा कार्यालय की छत पर भाजपा महिला मोर्चा और भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ पतंग उड़ाई। इस दौर...
उत्तरांखड के दौरे पर राहुल गांधी, ऊधमसिंह नगर में किसानों को कर रहे संबोधित

उत्तरांखड के दौरे पर राहुल गांधी, ऊधमसिंह नगर में किसानों को कर रहे संबोधित

उत्तराखण्ड
उत्तरांखड के दौरे पर राहुल गांधी, ऊधमसिंह नगर में किसानों को कर रहे संबोधित उत्तराखंड में चुनाव प्रचार पूरे जोरों पर है। सभी पार्टियां अपने स्टार प्रचारकों को अपने क्षेत्रों में बुलाकर जनता को अपने पक्ष में मतदान को प्रेरित कर रहीं। इस समय ऊधमसिंह नगर में भाजपा की तरफ से सांसद, भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी मौजूद हैं। वहीं दूसरी ओर शनिवार को राहुल गांधी भी किच्छा में पहुंच चुके हैं। वह किसानों को संबोधित कर रहे हैं। ऊधमसिंह नगर कुमाऊं की तराई बेल्ट है। यहां सर्वाधिक किसान वोट हैं। अभी खत्म हुए किसान आंदोलन की तासीर गर्म है, जिसे कांग्रेस भुनाना चाहती है। किसान से शुरू कराया भाषण किच्छा में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस ने सबसे पहले किसान से भाषण की शुरुआत की कराई। किसान ने कहा कि पहले फसलों के दाम कम थे। केंद्र में बैठी सरकार ने महंगाई कई गुना बढ़ा दी है। यह सरकार कहती थी कि 2022 तक ...
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही और भाजपा समाज को बनाने का काम करती है-राजनाथ सिंह।

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही और भाजपा समाज को बनाने का काम करती है-राजनाथ सिंह।

उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही और भाजपा समाज को बनाने का काम करती है-राजनाथ सिंह। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में स्टार प्रचारक राजनाथ सिंह ने भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में शनिवार को भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाया। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक दलों पर हमला भी बोला। राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं होनी चाहिए बल्कि समाज बनाने के लिए होनी चाहिए। भाजपा समाज को बनाने का काम करती है। लोगों को एक करने का काम करती है। विकास के काम को लेकर कोई भेदभाव नहीं करती है। मजहब और जाति की राजनीति भाजपा को स्वीकार नहीं है। राजनाथ सिंह ने इस दौरान कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस क...