मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ,चंपावत में आयोजित जनसभा को किया संबोधित, ऐतिहासिक जीत दिलवाने हेतु जनता एवं कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद|
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ,चंपावत में आयोजित जनसभा को किया संबोधित, ऐतिहासिक जीत दिलवाने हेतु जनता एवं कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद|
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चंपावत विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्य बाजार चंपावत में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने चंपावत विधानसभा से ऐतिहासिक जीत ( *55025 वोटों से विजयी रहे*) दिलवाने हेतु जनता एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चंपावत की देवतुल्य जनता द्वारा दिए गए समर्थन मत एवं स्नेह प्यार से मैं भावुक हूं। उन्होंने कहा चंपावत की जनता की हर आकांक्षाओं पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा, उन्होंने चंपावत से चुनाव लड़ने के प्रस्ताव को तुरंत स्वीकृति दिए जाने पर केंद्रीय नेतृत्व का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री...





