स्वास्थ्य मंत्री द्वारा लगाया गया पौधा प्यास से तोड़ रहा दम |
स्वास्थ्य मंत्री द्वारा लगाया गया पौधा प्यास से तोड़ रहा दम |
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशालय में करीब 1 वर्ष पूर्व लगाया गया पौधा देखभाल से है "मेहरूम"
पौधे को पानी न दिए जाने के कारण सूखने की कगार पर है स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का लगाया गया पौधा
देहरादून- प्रतिवर्ष बरसात के दिनों में पौधारोपण के तमाम कार्यक्रम तो किए ही जाते हैं, तो वहीं दूसरी ओर अन्य कई अवसरों पर भी जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों एवं स्वयं मुख्यमंत्री के साथ ही कई समाजसेवी संस्थाओं द्वारा पौधारोपण पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने हेतु किए जाते रहे हैं, लेकिन मुख्य बात यह है कि इनमें से कितने पौधों की देखभाल हो पाती है और कितनों की नहीं? छोटे-छोटे पौधे रोपित करना बेहद आसान है, परंतु उन्हें बड़ा करने के लिए उनकी देखभाल सही ढंग से समय-समय पर नहीं की जाए तो पौधे निश्चित रूप से दम तोड़ देते ह...