नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर गो रक्षा हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर को फोन पर जान से मारने की मिली धमकी
आपत्तिजनक टिप्पणी और बयान देने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी से निलंबित की गईं नूपुर शर्मा का समर्थन करने वालों की संख्या बड़ी तेजी से बढ़ रही है। हिंदू संगठन लगातार नूपुर शर्मा पर भाजपा द्वारा की गई कार्रवाई को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
बता दें कि मई के अंतिम सप्ताह में नूपुर शर्मा ने बतौर भाजपा प्रवक्ता एक टेलीविजन न्यूज चैनल पर डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ तथाकथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की थीं। इसके बाद 29 मई को नूपर शर्मा के साथ दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रभारी नवीन कुमार जिंदल पर भी कार्रवाई की गई। इसके तहत नूपुर शर्मा को निलंबित तो नवीन कुमार जिंदल को भाजपा ने पार्टी से बाहर निकाल दिया।
वहीं, अब बड़ी संख्या में हिंदू संगठन नूपुर शर्मा के समर्थन में आ गए हैं। इस बीच दादरी में गो रक्षा हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर को फोन पर जान से मारने की धमकी का म...




