मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- अग्निवीरों को सेवानिवृत्ति के बाद उत्तराखंड की सरकारी सेवाओं में प्राथमिकता दी जाएगी
देहरादून: अग्निपथ योजना के अंतर्गत सेना में जाने वाले अग्निवीरों को सेवानिवृत्ति के बाद उत्तराखंड की सरकारी सेवाओं में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्हें पुलिस, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन व चारधाम यात्रा प्रबंधन सेवाओं में प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी। प्रदेश सरकार इसके लिए जल्द नियमावली जारी करेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अग्निपथ योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। इस समय दुनिया भर में आर्थिक संकट की स्थिति है। इन हालात के बीच केवल भारत ही एक ऐसा देश है, जो अपने नागरिक विशेषकर युवाओं को आशा की किरण दिखाने में सफल हो रहा है।
कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अगले 18 माह में 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का निर्णय लिया है। इस महाभियान की शुरुआत अग्निपथ योजना से कर दी गई है। इस योजना में सेना में...



