Sunday, March 8News That Matters

Month: June 2022

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा ‘जो बेल पर हैं उन्होंने घोषणा की आओ दिल्ली को घेरो, क्योंकि हमारा भ्रष्टाचार पकड़ा गया है

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा ‘जो बेल पर हैं उन्होंने घोषणा की आओ दिल्ली को घेरो, क्योंकि हमारा भ्रष्टाचार पकड़ा गया है

राजनीतिक
नई दिल्ली, नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को ईडी दफ्तर में पेश हुए। ईडी द्वारा राहुल गांधी को समन जारी किए जाने के खिलाफ कांग्रेस ने देशभर में कई जगहों पर प्रदर्शन किया। दिल्ली में भी कांग्रेस शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और नेता जुटे हुए थे। कांग्रेस नेताओं के साथ राहुल गांधी ने पार्टी दफ्तर से ईडी कार्यालय तक मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। वहीं, कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने कहा 'जो बेल पर हैं उन्होंने घोषणा की है कि आओ दिल्ली को घेरो, क्योंकि हमारा भ्रष्टाचार पकड़ा गया है। एक इन्वेस्टिगेशन एजेंसी पर दबाव डा...
मुख्यमंत्री धामी, योग गुरु बाबा रामदेव और संत विजय कौशल महाराज ने एम्स ऋषिकेश में विश्राम सदन का किया शिलान्‍यास

मुख्यमंत्री धामी, योग गुरु बाबा रामदेव और संत विजय कौशल महाराज ने एम्स ऋषिकेश में विश्राम सदन का किया शिलान्‍यास

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में आने वाले मरीजों और तीमारदारों के लिए भाऊराव देवरस सेवा न्यास की ओर से माधव सेवा विश्राम सदन का निर्माण कराया जा रहा है। जिसका शिलान्यास योग गुरु बाबा रामदेव और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, संत विजय कौशल महाराज ने किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह एक ईश्वरीय कार्य है, इसमें हम भी पूरी सेवा देंगे। उत्तराखंड सरकार की ओर से उन्होंने न्यास को 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। एम्स के समीप वीरभद्र में विश्राम सेवा सदन का निर्माण 3.5 एकड़ भूमि पर करीब 55 करोड़ की लागत से दिसंबर 2023 तक पूर्ण हो जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एम्स ऋषिकेश में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। अब यहां विश्राम सदन बनने के बाद यह समस्या भी समाप्त हो जाएगी। यह पुनीत कार्य है, ईश्वरीय कार्य में मुझे भी सेवा करने का अवस...

विधानमंडल दल की बैठक आज, विपक्ष के जवाब देने की रणनीति की जाएगी तय

उत्तराखण्ड
देहरादून : विधानसभा के मंगलवार से प्रारंभ होने जा रहे बजट सत्र के लिए धामी सरकार के मंत्री इन दिनों होमवर्क में जुटे हैं। सत्र के दौरान उठने वाले विषयों, प्रश्नों का तथ्यों व तर्कों के साथ प्रभावी ढंग से उत्तर देने के साथ ही संभावित अनुपूरक प्रश्नों के बारे में भी अधिकारियों के साथ मंथन किया जा रहा है। उधर, भाजपा विधानमंडल दल की सोमवार को बैठक बुलाई गई है, जिसमें बजट सत्र के दौरान विपक्ष के हमलों का जवाब देने के मद्देनजर रणनीति तय की जाएगी। उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का यह दूसरा सत्र है। मार्च में हुआ विधानसभा का पहला सत्र बेहद संक्षिप्त था। दो दिन के इस सत्र में सरकार ने लेखानुदान पारित कराया था और इस दौरान प्रश्नकाल भी नहीं हुआ था। 14 से 20 जून तक प्रस्तावित है बजट सत्र अब जबकि बजट सत्र 14 से 20 जून तक प्रस्तावित है तो स्वाभाविक रूप से इस दरम्यान विधायी व संसदीय कार्य तो ठीकठ...
अखिलेश यादव को दंगाईयों की पिटाई का दर्द क्यों? ड‍िप्‍टी सीएम केशव मौर्य

अखिलेश यादव को दंगाईयों की पिटाई का दर्द क्यों? ड‍िप्‍टी सीएम केशव मौर्य

देश-विदेश
उत्‍तर प्रदेश में पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के विरोध और भाजपा से निलंबित नुपुर शर्मा व निष्कासित नवीन जिंदल की गिरफ्तारी को लेकर कई ज‍िलों में भड़की ह‍िंंसा को जब सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव ने शांत‍ि प्रदर्शन बताया तो ड‍िप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उनपर तंज कसते हुए कहा क‍ि प‍िटाई दंगाईयों और पत्‍थरबाजों की होती है और दर्द अख‍िलेश यादव को होता है। जुमे की नमाज के बाद कई शहरों में मुस्लिम वर्ग के असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। आगजनी, पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं। पुलिस कर्मी घायल हुए। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बवालियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जा रही है। वहीं, प्रदर्शनकारियों के समर्थन में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कार्रवाई पर प्रश्न खड़े करते हुए कहा है कि जुमे का प्रदर्शन शांत...
दंगाईयों के बुरे दिन शुरू! जुमे की नमाज के बाद भड़की ह‍िंसा में तीसरे द‍िन भी कार्रवाई जारी, 325 आरोप‍ित गिरफ्तार

दंगाईयों के बुरे दिन शुरू! जुमे की नमाज के बाद भड़की ह‍िंसा में तीसरे द‍िन भी कार्रवाई जारी, 325 आरोप‍ित गिरफ्तार

देश-विदेश
भाजपा की न‍िलंबित प्रवक्‍ता नूपुर शर्मा के पैगम्‍बर मोहम्‍मद पर द‍िए गए एक बयान के बाद उनकी गिरफ्तारी को लेकर जुमे की नमाज के बाद भड़की ह‍िंंसा ने आठ उत्‍तर प्रदेश के आठ ज‍िलों को अपनी जद में ले ल‍िया। ह‍िंंसा फैलाने वाले पत्‍थरबाजों पर पुल‍िस की कार्रवाई तीसरे द‍िन यानी आज सोमवार को भी जारी है। पुल‍िस आरोप‍ितों की पहचान के ल‍िए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अब तक पुल‍िस 325 आरोप‍ितों को गिरफ्तार कर चुकी है। नमाज के बाद ह‍िंंसा भड़काने के आरोप में सोमवार सुबह सात बजे तक 325 लोगों को गिरफ्तार क‍िए गए है। वहीं सहारनपुर ज‍िले में हेट स्‍पीच के चलते अबतक 18 लोग गिरफ्तार क‍िए जा चुके हैं। यूपी में ह‍िंंसा के बढ़ते मामलों को लेक...
अब दर्शनलाल चौक पर की गई खुदाई यातायात में बनी बाधक!

अब दर्शनलाल चौक पर की गई खुदाई यातायात में बनी बाधक!

उत्तराखण्ड
वाह रे स्मार्ट सिटी... अब दर्शनलाल चौक पर की गई खुदाई यातायात में बनी बाधक! जगह-जगह सड़कों की खुदाई व्यापारियों, आम जनता एवं वाहन चालकों के लिए बनी है मुसीबत बड़ा सवाल : आखिर कब तक देहरादून बन पाएगा "स्मार्ट सिटी"? देहरादून- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्मार्ट सिटी बनने की ओर अग्रसर है| पिछले 2 वर्ष से अधिक समय से दून को स्मार्ट सिटी बनाने का निर्माण कार्य हो रहा है, लेकिन यह नहीं कहा जा सकता है कि आखिर कब तक यह देहरादून पूरी तरह से स्मार्ट सिटी बनकर तैयार हो जाएगा? कोरोनावायरस के चरम सीमा पर होने के समय से लेकर शुरू हुए स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्य आज भी हो रहे हैं I शहर का हाल यह है कि वह इस स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों से बदहाल एवं अव्यवस्थित बना हुआ है | देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के निर्माण कार्य में इतनी ज्यादा सुस्ती परवान चढ़ी हुई है कि उसके कार्यों को देखकर व्...
गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी को डायलिसिस मशीन की सौगात दी

गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी को डायलिसिस मशीन की सौगात दी

उत्तराखण्ड
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं हंस फाउंडेशन के सौजन्य से गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने रविवार को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी को डायलिसिस मशीन की सौगात दी। विधायक ने जिला चिकित्सालय में स्थापित डायलिसिस केंद्र का लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि आमजनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में है। जिला चिकित्सालय में डायलिसिस मशीन न होने के कारण यहां के मरीजों को डायलिसिस कराने देहरादून जाना पड़ता था। लेकिन मशीन के स्थापित होने से अब किडनी की बीमारी से ग्रसित मरीजों का उपचार अब यहीं हो सकेगा। जिला चिकित्सालय में डायलिसिस मशीन की अति आवश्यकता थी,जिसे आज पूरा किया गया। इस दौरान विधायक ने स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर करने के लिए निरंतर कार्य करने की भी बात कही। इस दौरान विधायक श्री चौहान अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी मिले। विधायक ने मौके पर सीएमओ को मरीजो के बेहतर इलाज ...
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने परिवार के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे और बाबा केदार की पूजा-अर्चना की

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने परिवार के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे और बाबा केदार की पूजा-अर्चना की

उत्तराखण्ड
रुद्रप्रयाग : थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने परिवार के साथ रविवार को केदारनाथ धाम पहुंचे और बाबा केदार की पूजा-अर्चना की। गौरतलब है कि इन दिनों सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे उत्‍तराखंड में हैं। इसी क्रम में शनिवार को उन्‍होंने उत्तराखंड में सेना की फारवर्ड पोस्ट पर तैयारियों का जायजा लिया था। थल सेनाध्यक्ष रविवार को सुबह लगभग 9 बजे श्रीकेदारनाथ धाम पहुंचे। भगवान केदारनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उनके साथ सेना के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर पुजारी टी गंगाधर लिंग, मंदिर समिति प्रभारी अधिकारी आरसी तिवारी, मंदिर प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, अरविंद शुक्ला ने थलसेनाध्यक्ष को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। सेना प्रमुख बनने के बाद सेंट्रल सेक्टर में एलएसी का पहला दौरा सेना प्रमुख बनने के बाद जनरल मनोज पांडे पहली बार सेंट्रल सेक्टर में एलएसी का दौरा किया। य...

विवादित बयान को लेकर नूपुर शर्मा को मुंबई पुलिस ने भेजा समन, 13 जून को दर्ज होगा बयान

देश-विदेश
महाराष्ट्र की भिवंडी पुलिस ने भी निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के सिलसिले में सोमवार को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चेतन काकड़े ने संवाददाताओं को बताया कि इसके अलावा, भाजपा से निष्कासित पदाधिकारी नवीन कुमार जिंदल को भी ठाणे जिले की भिवंडी पुलिस ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित विवादास्पद ट्वीट पर 15 जून को अपना बयान दर्ज करने के लिए कहा है। 30 मई को दर्ज हुआ मामला अधिकारी ने बताया कि रजा अकादमी के एक प्रतिनिधि द्वारा 30 मई को दर्ज कराई गई शिकायत के बाद भिवंडी पुलिस ने शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि जिंदल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले, ठाणे में मुंब्रा पुलिस ने शर्मा को 22 जून को उनके सामने पेश होने के लिए और अपनी टिप्...

पुलवामा जिला के द्रबगाम इलाके में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मारा गिराया, हथियार बरामद

देश-विदेश
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिला के द्रबगाम इलाके में शनिवार शाम से जारी मुठभेड़ समाप्त हो चुकी है। सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मारा गिराया है। इनके पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है। मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान कर ली गई है। इनमें से एक की पहचान जुनैद के रूप में हुई है। जुनैद वहीं आतंकी है जिसने पुलिसकर्मी रियाज अहमद की हत्या की थी। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने रविवार को बयान जारी करते हुए बताया कि शनिवार को पुलवामा के द्रबगाम इलाके में एक आतंकी को मार गिराया गया था। रात भर से जारी मुठभेड़ के बाद अभी तक तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है। फिलहाल अभी भी क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। इसी बीच कश्मीर के आइजी विजय कुमार ने इंटरनेट मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि पुलवामा मुठभेड़ के तीनों आतंकियों को मार गिराया गया है। इनकी पहचान जुनेद शी...