Sunday, March 8News That Matters

Month: June 2022

प्रयागराज हिंसाः जावेद पंप के घर पर चलेगा बुलडोजर

देश-विदेश
उत्‍तर प्रदेश में जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज, हाथरास, फ‍िरोजाबाद, सहारनपुर में भड़की ह‍िंंसा में आज सुबह आठ बजे तक 304 आरोप‍ितों को पुल‍िस ने गिरफ्तार क‍िया है। प्रदेश को दंगों की आग में झोंकने का प्रयास करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्ती करने के निर्देश के बाद ह‍िंसा और पत्थरबाजी वालों जिलों में आज हिंसा प्रभावित इलाकों में स्थिति सामान्य है। इन सभी जिलों के हिंसा वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। एडीजी ला एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया क‍ि ह‍िंंसा के मामले में अबतक 13 एफआईआर दर्ज की गई हैं। वहीं आज प्रयागराज में ह‍िंंसा के आरोप‍ित जावेद के घर पर बुलडोजर चलेगा। प्रदेश में शुक्रवार को प्रयागराज, हाथरस, मुरादाबाद, फिरोजाबाद और अंबेडकरनगर में बवाल पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने स...
देश में कोरोना के नए मामलों में एक बार फिर इजाफा देखने को मिला, एक्टिव केस बढ़कर 44513 हुए

देश में कोरोना के नए मामलों में एक बार फिर इजाफा देखने को मिला, एक्टिव केस बढ़कर 44513 हुए

देश-विदेश
देश में कोरोना के नए मामलों में एक बार फिर इजाफा देखने को मिला है। देश में कोरोना के बढ़ते मामले अब डराने लगे हैं। बीते 24 घंटों में 8582 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार को इस दौरान कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4435 रही है। हालांकि कोरोना से मरने वालों की संख्या में कमी आई है। पिछले 24 घंटों में 4 लोगों ने कोरोनावायरस से जान गंवाई है। एक्टिव केस की संख्या में लगातार इजाफा कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी एक बार फिर लोगों को डराने लगी है। इस बीच कोरोना के एक्टिव मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या में 4143 का इजाफा हुआ है। अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या 44513 हो गई है। पाजिटिविटी दर भी तेजी से बढ़ी मंत्रालय के अनुसार, दैनिक सकारात्मकता (पोजिटिविटी) दर 2.71 फीसद दर्ज की गई है। जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर भी...

हीरो मोटोकॉर्प ने उत्‍तराखण्‍ड सरकार के साथ अपनी साझेदारी मजबूत की |

उत्तराखण्ड
हीरो मोटोकॉर्प ने उत्‍तराखण्‍ड सरकार के साथ अपनी साझेदारी मजबूत की | वन विभाग को 300 मोटरसाइकिलें और 600 हेलमेट्स सौंपे ऋषिकेश 10 जून :-हीरो मोटोकॉर्प, मोटरसाइकिल और स्‍कूटर बनाने में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, ने आज ऋषिकेश, उत्‍तराखण्‍ड में हिमालयन इको रिस्‍टोरेशन, बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन एंड लाइवलीहुड एनहैंसमेंट सोसायटी को 300 मोटरसाइकिलें सौंपी हैं। इस तरह कंपनी ने ‘प्रोजेक्‍ट हीरो ग्रीन ड्राइव’ के तहत जैव-विविधता के संरक्षण को लेकर अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को बरकरार रखा है। अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्‍तरदायित्‍व (सीएसआर) प्‍लेटफॉर्म “हीरो वीकेयर’’ के तहत, हीरो मोटोकॉर्प ने वन विभाग को 600 हेलमेट्स के साथ 300 मोटरसाइकिलें सौंपी हैं। ये मोटरसाइकिलें खासतौर से हूटर्स, फ्लैशलाइट, लेग गार्ड, हेलमेट लॉक और वाटरप्रूफ सा...

अभिनव उपचार पद्धति वैरिकाज़ नसों वाले लोगों के लिए बेहतर परिणाम का वादा करती है ; डॉ प्रशांत सारदा

उत्तराखण्ड
अभिनव उपचार पद्धति वैरिकाज़ नसों वाले लोगों के लिए बेहतर परिणाम का वादा करती है ; डॉ प्रशांत सारदा इसके लक्षणों और बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है देहरादून, 10, जून 2022। अनुमान बताते हैं कि वैश्विक वयस्क आबादी का 25% से अधिक शिरापरक भाटा रोग, विशेष रूप से वैरिकाज़ नसों से पीड़ित है। यह स्थिति रक्तस्राव, थक्के और अल्सर जैसी गंभीर जटिलताओं को जन्म दे सकती है। वैरिकाज़ नसें मुख्य शिरा के ठीक से या गलत तरीके से काम करने के कारण होती हैं जो पैर से ऑक्सीजन रहित रक्त को वापस हृदय तक पहुँचाती हैं। इस दौरान वाल्व ठीक से काम नहीं कर सकता है जिसके परिणामस्वरूप रक्त का प्रवाह वापस आ जाता है जिससे यह आसपास की नसों में लीक हो जाता है। नस पर यह अत्यधिक दबाव रक्त के थक्के और सूजन का कारण बन सकता है। इस बारे में बताते हुए, डॉ प्रशांत सारदा, इंटरवेंशनल रेडिय...

जेपी नड्डा ‘भाजपा को जानो’ पहल के तहत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर 13 देशों के दूतों से करेंगे मुलाकात

राजनीतिक
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को 'भाजपा को जानो' पहल के तहत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर 13 देशों के दूतों से मुलाकात करेंगे। जेपी नड्डा आज शाम 4 बजे भाजपा कार्यालय में यूके, स्पेन, फिनलैंड, क्रोएशिया, सर्बिया, नेपाल, थाईलैंड, मारीशस और जमैक सहित 13 विदेशी दूतों के साथ बातचीत करेंगे। क्या है 'भाजपा को जानो' कार्यक्रम दरअसल, 'भाजपा को जानो' कार्यक्रम के तहत भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा विदेशी दूतों को पार्टी के बारे में जानकारी देंगे और 1951 से भारतीय जनता पार्टी की यात्रा पर तैयार की गई एक शार्ट डाक्यूमेंट्री भी उन्हें दिखाई जाएगी। विशेष रूप से 'भाजपा को जानो' पहल के तहत विदेशी दूतों के साथ नड्डा की यह तीसरी बातचीत होगी। उन्होंने अब तक कुल 34 विदेशी दूतों से बातचीत की है। भाजपा के विदेश मामलों की शाखा के प्रमुख विजय चौथाईवाले ने दी जानकार...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास एवं सचिवालय में कुल्हड़ में चाय देने की परंपरा शुरू की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास एवं सचिवालय में कुल्हड़ में चाय देने की परंपरा शुरू की

उत्तराखण्ड
देहरादून : समृद्ध एवं प्राचीन हस्तकला 'कुम्हारी कला' को पुनर्जीवित करते हुए सरकार इसे राज्य में बढ़ावा देगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में हुई बैठक में अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास एवं सचिवालय में कुल्हड़ (मिट्टी से बने गिलास) में चाय देने की परंपरा शुरू करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ कुल्हड़ में चाय पीकर इसकी शुरुआत भी की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंंड में अनेक परिवार कुम्हारी कला से जुड़े हैं। केंद्र सरकार की कुम्हार सशक्तीकरण योजना का उद्देश्य भी इस कला को पुनर्जीवित कर समाज के कमजोर वर्गों में शामिल कुम्हार समुदाय को सशक्त कर विकास की मुख्यधारा में लाना है। उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य में कुम्हारों को मिट्टी के उन्नत किस्म के उपकरण बनाने को पर्याप्त मात्रा में मिट्टी उपलब्ध हो, इसके लिए ऐसी भूमि चिह्नित की...

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक हरिद्वार के निष्काम सेवा ट्रस्ट में होगी आरंभ

उत्तराखण्ड
 विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को हरिद्वार के निष्काम सेवा ट्रस्ट में आरंभ होगी। बैठक में विहिप के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ-साथ देश के शीर्ष 300 से अधिक संत-महात्मा भाग ले रहे हैं। दो दिनों में यहां सभी समान नागरिक संहिता, जनसांख्किीय बदलाव, हिंदू पर्व पर विरोध, पत्थरबाजी, ज्ञानवापी, कुतुबमीनार और ताजमहल आदि विषयों पर खुलकर चर्चा की जाएगी और सरकार से इन मामलों में स्पष्ट नीति का निर्धारण करने का प्रस्ताव पारित करने पर सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसके अलावा बैठक में हिंदू हितों की रक्षा और सनारन पर हमले पर चिंता करते हुए संतों के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर नीति निर्धारण की मांग को लेकर प्रस्ताव परित किया जा सकता है। देश व धर्म को दिशा देने के लिए धर्माचार्य एवं विश्व हिन्दू परिषद घर वापसी जैसे मुद्दों पर चर...
आइएएस रामविलास यादव के लखनऊ के ठिकानों पर विजलेंस ने ताबड़तोड़ छापे मारी

आइएएस रामविलास यादव के लखनऊ के ठिकानों पर विजलेंस ने ताबड़तोड़ छापे मारी

उत्तरप्रदेश
सपा के करीबी रहे आइएएस अधिकारी और लखनऊ विकास प्राधिकरण के पूर्व सचिव डा. रामविलास यादव के पुरनिया स्थित दिलकश विहार रानी कोठी सीतापुर रोड लखनऊ, गुड़म्बा, कुर्सी रोड स्थित जनता विद्यालय में विजलेंस उत्तराखंड ने छापे मारी की है। छापेमारी की कार्रवाई अभी चल रही है। इसके अलावा प्रदेश के गाजीपुर जिला, गाजियाबाद जिला व उत्तराखंड के ठिकानों पर भी विजलेंस ने छापेमारी की है। राम विलास के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रहा है। रामविलास पूर्व में सचिव लखनऊ विकास प्राधिकरण और एडिशन डायरेक्टर मंडी परिषद रह चुके हैं। वह वर्तमान में ग्राम विकास विभाग उत्तराखंड में सचिव के पद पर कार्यरत हैं। बता दें कि उनके खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत कुमार मिश्रा की शिकायत पर विजलेंस उत्तराखंड ने एफआइआर दर्ज की थी। रामविलास यादव के लखनऊ के पुरनिया के दिलकश विहार कॉलोनी के आवास सहित कुर्सी रोड स्थित जनत...
माहौल बिगाड़कर दंगों की आग में झोंकने का प्रयास करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी के सख्ती करने के निर्देश

माहौल बिगाड़कर दंगों की आग में झोंकने का प्रयास करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी के सख्ती करने के निर्देश

देश-विदेश
धार्मिक या फिर अन्य किसी भी आयोजन के दौरान प्रदेश का माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर योगी आदित्यनाथ सरकार की सख्ती जारी है। जुमे की नमाज के बाद शुक्रवार को माहौल बिगाड़कर प्रदेश को दंगों की आग में झोंकने का प्रयास करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्ती करने के निर्देश के बाद अब तक 227 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रदेश में हिंसा और पत्थरबाजी वालों जिलों में आज हिंसा प्रभावित इलाकों में स्थिति सामान्य है। इन सभी जिलों के हिंसा वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। प्रदेश में शुक्रवार को प्रयागराज, हाथरस, मुरादाबाद, फिरोजाबाद और अंबेडकरनगर में बवाल पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके बाद से अब तक 227 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रयागराज से 68, हाथरस से 50, सहारनपुर से 48, मुरादाबाद से 25, फिरोजाबाद से आठ, तथा अम्बेड...
24 घंटों में देशभर में कोरोना से संक्रमित लोगों के 8329 नए मामले सामने आए

24 घंटों में देशभर में कोरोना से संक्रमित लोगों के 8329 नए मामले सामने आए

देश-विदेश
देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों में देशभर में 8,329 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 4,216 लोगों के कोरोना को मात दी है और 10 लोगों की इस बीमारी मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली और महाराष्ट्र के आंकड़े डराने वाले हैं। लगातार बढ़ते मामलों के कारण कई जगह पाबंधियां बढ़ाईं जा रही हैं। एक्टिव केस 40000 के पार देश में जिस तहर कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है, उसी के चलते कुल एक्टिव केस भी लगातार इजाफा हो रहा है। अब कुल एक्टिव मामले 40,370 पर पहुंच गए हैं। इसी के साथ बीमारी के कारण मरने वालों की कुल संख्या 5,24,757 हो गई है। दैनिक सकारात्मकता दर भी बढ़ी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दैनिक सकारात्मकता दर 2.41 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.75 प्रतिशत दर्ज की गई। बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या ब...