मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश कहा आपदा प्रबंधन की दृष्टि से अगले तीन माह बेहद महत्वपूर्ण हैं |
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश कहा आपदा प्रबंधन की दृष्टि से अगले तीन माह बेहद महत्वपूर्ण हैं |
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून सीजन के मद्देनजर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन की दृष्टि से अगले तीन माह बेहद महत्वपूर्ण हैं। आपदा की चुनौतियों से निपटने के लिए जिलाधिकारी त्वरित गति से अपने स्तर पर निर्णय लें।
प्रदेश में मानसून के दौरान आपदा के दृष्टिगत राहत एवं बचाव कार्यों के लिए दो हेलीकॉप्टर तैनात रहेंगे। पहली जुलाई से ही एक हेलीकॉप्टर कुमाऊं के धारचूला और दूसरा देहरादून में स्टैंडबाय पर रहेगा। इसके अलावा आपदा की स्थिति में सभी विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालने के बजाय समन्वय बनाकर काम करेंगे। अगले तीन माह अधिकारियों की छुट्टी विशेष परिस्थिति में ही स्वीकृत की जाएगी।
मानसून सीजन के मद्देनजर सचिवालय में मुख्यमं...







