Saturday, March 7News That Matters

Month: June 2022

आतंकियों ने फिर बनाया बाहरी नागरिक को निशाना, राजस्थान निवासी बैंक मैनेजर की मौत

आतंकियों ने फिर बनाया बाहरी नागरिक को निशाना, राजस्थान निवासी बैंक मैनेजर की मौत

देश-विदेश
जम्मू-कश्मीर प्रशासन व पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा को यकीनी बनाने के दिए जा रहे दावों के बीच आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के आरेह इलाके में अब एक बैंक मैनेजर को निशाना बनाया है। कुलगाम में इलाकाही देहाती बैंक शाखा के बैंक प्रबंधक पर आज सुबह आरेह इलाके में आतंकवादियों ने गोली चला दी। इस हमले में बैंक मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया परंतु इलाज के दौरान उसे दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान विजय कुमार के तौर पर हुई है। वह राजस्थान का रहने वाला था। हमले के तुरंत बाद ही घटनास्थल पर पहुंचे सेना व पुलिस के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घायल बैंक मैनेजर की पहचान विजय के तौर पर हुई है और वह राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है।...
राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, कांग्रेस अपने विधायकों को होटल में शिफ्ट करने की तैयारी में

राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, कांग्रेस अपने विधायकों को होटल में शिफ्ट करने की तैयारी में

देश-विदेश
राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक में चुनाव को देखते हुए भाजपा ने जहां प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं कांग्रेस भी हरियाणा और राजस्थान में अपने विधायकों को होटल में शिफ्ट करने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस और समर्थक विधायकों को एकजुट रखने के लिए 3 जून से उदयपुर में बाड़ेबंदी की तैयारी की जा रही है। सभी विधायकों को उसी होटल में ठहराया जाएगा, जहां पिछले महीने कांग्रेस का चिंतन शिविर हुआ था। कांग्रेस इससे पहले भी साल 2020 में विधायकों की बाड़ेबंदी कर चुकी है। इधर, हरियाणा में भी विधायकों को राजस्थान में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। हरियाणा से सटे राजस्थान के बॉर्डर के आसपास सभी विधायकों को रखने की तैयारी है। हालांकि पिछले दिनों कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कुलदीप विश्नोई शामिल नहीं हुए। ऐसे में उनको लेक...
प्रकृति प्रेमियों के लिए खुली फूलों की घाटी, चार दिन से घांघरिया में रुककर इंतजार कर रहे थे पर्यटक |

प्रकृति प्रेमियों के लिए खुली फूलों की घाटी, चार दिन से घांघरिया में रुककर इंतजार कर रहे थे पर्यटक |

उत्तराखण्ड
प्रकृति प्रेमियों के लिए खुली फूलों की घाटी, चार दिन से घांघरिया में रुककर इंतजार कर रहे थे पर्यटक | घाटी पहुंचे भोपाल मध्य प्रदेश के संजीव कुमार और पलिया उत्तर प्रदेश के ललित नारायण का कहना है कि वे चार दिन से घांघरिया में रुककर घाटी खुलने का इंतजार कर रहे थे। घाटी में अभी प्रिमूला, पोटेटिला, वाइल्ड रोज, कोवरा लिलि सहित करीब 300 से अधिक प्रजाति के फूल खिले हुए हैं। विश्व धरोहर फूलों की घाटी को बुधवार को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ नंद बल्लभ शर्मा ने घांघरिया चौकी से हरी झंडी दिखाकर घाटी के लिए पर्यटकों का पहला दल रवाना किया। पहले दिन घाटी में 75 पर्यटक पहुंचे। इनमें से कई पर्यटक घाटी खुलने का चार दिन से इंतजार कर रहे थे। प्रकृति प्रेमियों के लिए बुधवार से फूलों की घाटी को खोल दिया गया है। बुधवार को सुबह सात बजे पर्यटकों का पहला दल रवाना किया गया।...

चारधाम यात्रा के दौरान घोड़े-खच्चरों के साथ क्रूरता

उत्तराखण्ड
शासन-प्रशासन के आदेश हो रहे तार-तार चारधाम यात्रा के दौरान घोड़े-खच्चरों के साथ क्रूरता देहरादून - उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अभी जारी है और इस यात्रा में जहां श्रद्धालुओं को आस्था के मंदिरों तक पहुंचाने के लिए घोड़े खच्चर अहम भूमिका निभा रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर घोड़े खच्चरओं के लिए समुचित खानपान की व्यवस्था व उनके पीने के लिए शुद्ध पानी के पुख्ता प्रबंध न होने के कारण बेचारे घोड़े खच्चर असहनीय पीड़ा झेल रहे हैं |जिस कारण से उनकी मौतों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है | चार धाम यात्रा के दौरान एक ऐसा वीडियो जारी हुआ है जिसमें एक खच्चर को पीट-पीटकर आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है | लेकिन भूख और प्यास की वजह से वह खच्चर बेहद कमजोर होने के नाते आगे बढ़ने में असमर्थ दिखाई दे रहा है, लेकिन बावजूद इसके खच्चर का स्वामी अपने इस खच्चर को जिस पर सवारी अथवा श्रद्धालु सवार हैं को डंडी से ...

डीएफए का समर फुटबॉल कैंप समर कैंप हुआ शुरू |

उत्तराखण्ड
डीएफए का समर फुटबॉल कैंप समर कैंप हुआ शुरू मार्शल स्कूल के एमडी रजनीश ने किया शुभारंभ देहरादून- फुटबाल एकेडमी ( डीएफए ) का समर फुटबाल केम्प और रेगुलर क्लास राजधानी के मार्शल स्कूल में प्रारंभ हो चुकी है|  देहरादून फुटबाल एकेडमी के समर फुटबाल केम्प का विधिवत उद्धघाटन मार्शल स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर रजनीश जुयाल और रतनीश जुयाल द्वारा किया गया | समर केम्प आगामी 19 जून तक चलेगा जिसका समय सुबह 6 बजे से 8 बजे तक है | जिसमे 35 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया है | कैंप में 6 साल से 19 वर्ष की आयु तक के गर्ल्स और बॉयज प्रतिभाग कर रहे है | साथ ही रेगुलर साल भर एकेडमी चलेगी, जो 1 जून 2022 से शाम 4.30 बजे से 6 बजे तक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार चलेगी| खिलाड़ियों को कोचिंग नेशनल गोल्ड मैडलिस्ट, नेशनल खिलाडी, कोच और क्लास वन रेफरी विरेन्द्र सिंह रावत, कोच अमन जखमोला, अमित कांत टमटा दे रहे है...
आग की घटनाओं पर लगाएंगे लगाम, हर ब्लाक में बनेंगे सौ अग्नि सचेतक: सीएम योगी

आग की घटनाओं पर लगाएंगे लगाम, हर ब्लाक में बनेंगे सौ अग्नि सचेतक: सीएम योगी

उत्तरप्रदेश
लगातार बढ़ते अग्निकांडों के मद्देनजर अग्निशमन विभाग प्रदेश के हर ब्लाक में सौ युवाओं को अग्नि सचेतक बनाने जा रहा है। प्रदेश भर में ब्लाकों की संख्या 819 है। इन अग्नि सचेतकों को दो जून से अग्नि सुरक्षा-जीवन रक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही इन्हें प्रमाणपत्र देकर क्षेत्रीय फायर स्टेशन में सूचीबद्ध किया जाएगा। अग्नि सचेतक अपने क्षेत्र में अग्निकांड होने पर दमकल विभाग को तत्काल सूचना देंगे। इसके साथ ही वे लोगों की मदद करेंगे और आग से बचने के उपाय बताएंगे। आठ ब्लाक में शुरू हुई सचेतक बनाए जाने की तैयारीः मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि शहर के सभी आठ ब्लाक में अग्नि सचेतक बनाए जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। आग लगने पर प्रथम दृष्टया क्या उपाय करें? कैसे आग में फंसे लोगों को बचाया जाए? इस बात का प्रशिक्षण अग्नि सचेतकों को दिया जाएगा। इसके अलावा हर एक फायर स्टेशन से विभ...
शराब कारोबारी के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी

शराब कारोबारी के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी

देश-विदेश
आयकर विभाग ने देशभर के शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग ने शराब कारोबारियों के 400 ठिकानों पर छापेमारी की है। एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग ने बुधवार को देशभर में शराब कारोबारी समेत विभिन्न समूहों के करीब 400 स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया। इन ठिकानों पर छापेमारी आयकर की टीमें हरियाणा के गुरुग्राम, मुंबई, दिल्ली समेत पांच राज्यों में तलाशी अभियान चला रही हैं। आईटी की टीम बुधवार सुबह बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित एम्बेसी ग्रुप के ऑफिस पहुंची। इस दौरान किसी को भी कार्यालय से बाहर जाने या प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी टैक्स चोरी का शक इसके अलावा गुरुग्राम में शराब का कारोबार करने वाले एक व्यवसायी के कार्यालय में भी रेड मारी गई। आयकर विभाग को अंदेशा है कि ये व्यवसायी टैक्स चोरी में शामिल हो सकते हैं।...
सीएम धामी ने कहा-उत्तराखंड आंदोलन में मातृशक्ति ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई, विधानसभा चुनाव में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया

सीएम धामी ने कहा-उत्तराखंड आंदोलन में मातृशक्ति ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई, विधानसभा चुनाव में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा हमेशा से ही मातृशक्ति को आगे बढ़ाने की पक्षधर रही है। पंचायतों में महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था भी भाजपा सरकार के समय में हुई। उन्होंने कहा कि अब पार्टी ने उत्तराखंड से रिक्त हो रही राज्यसभा की सीट के चुनाव में डा कल्पना सैनी को प्रत्याशी बनाकर मातृशक्ति का सम्मान किया है। मुख्यमंत्री धामी ने मंगलवार को कहा कि उत्तराखंड आंदोलन में मातृशक्ति ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई। इस साल विधानसभा चुनाव में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। परिणामस्वरूप प्रदेश में लगातार दूसरी बार भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनी। यह मिथक तोडऩे में मातृशक्ति का योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच रही है कि महिलाओं को आगे बढ़ाया जाए। इसी कड़ी में डा कल्पना सैनी को राज्यसभा सीट के लिए प्रत्याशी बनाया गया है। यह पहली बार है, जब पार्टी यहां की ...
जून में महंगाई का डोज, देहरादून में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

जून में महंगाई का डोज, देहरादून में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

उत्तराखण्ड
जून माह की शुरुआत में ही जनता को महंगाई का झटका लगा है। आज बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव हुआ है। देहरादून में मंगलवार तक पेट्रोल 95.22 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.26 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था। पेट्रोल के दामों में छह पैसे तो डीजल में तीन पैसे की बढ़त दर्ज की गई है। बुधवार को देहरादून में पेट्रोल (इंडियन आयल) 95.28 रुपये और डीजल (इंडियन आयल) 90.29 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। तेल पर उत्‍पाद शुल्‍क में कटौती से आमजन को राहत 21 मई को केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले उत्‍पाद शुल्‍क में कटौती की थी। इससे आमजन को काफी राहत मिली। केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर आठ रुपये तो डीजल में पर छह रुपये की कटौती की थी। इसके बाद उत्‍तराखंड में देहरादून में पेट्रोल 8.51 रुपये तो डीजल 7.08 रुपये सस्ता हो गया था। 21 मई के बाद एक जून को देहरादू...
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके के निधन से बॉलीवुड जगत सहित उनके करोड़ों फैंस सदमे में

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके के निधन से बॉलीवुड जगत सहित उनके करोड़ों फैंस सदमे में

देश-विदेश, मनोरंजन
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके के आकस्मिक निधन से बॉलीवुड जगत सहित उनके करोड़ों फैंस सदमे में हैं। इस बीच, केके की अचानक हुई मौत को लेकर अननेचुरल डेथ की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिंगर केके के निधन पर परिवार के लिए संवेदना व्यक्त की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार कोलकाता एयरपोर्ट पर गायक केके को बंदूक की सलामी देगी। बता दें कि कोलकाता में मंगलवार शाम को एक लाइव कन्सर्ट के दौरान उन्‍होंने तबीयत बिगड़ने की शिकायत की, जिसके कुछ देर बाद ही वह अचानक स्टेज पर गिर गए। उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सिंगर केके की मौत को लेकर न्...