Saturday, March 7News That Matters

Month: July 2022

भाजपा ने उत्तराखंड में पार्टी नेतृत्व में बदलाव कर एक तीर से कई निशाने साधे

भाजपा ने उत्तराखंड में पार्टी नेतृत्व में बदलाव कर एक तीर से कई निशाने साधे

उत्तराखण्ड
देहरादून: भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड में पार्टी नेतृत्व में बदलाव कर एक तीर से कई निशाने साधे हैं। गढ़वाल मंडल से युवा एवं तेज तर्रार ब्राह्मण चेहरे महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने क्षेत्रीय व जातीय संतुलन साधने के साथ ही 'युवा उत्तराखंड, युवा मुख्यमंत्री' के नारे साथ अब युवा अध्यक्ष को जोड़ने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। यही नहीं, पार्टी को अब एक के बाद एक चुनावों की परीक्षा से गुजरना है। राज्य में नए कलेवर में निखरी नजर आएगी भाजपा ऐसे में पार्टी ने अक्टूबर से प्रस्तावित सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया में जाने की बजाए नए अध्यक्ष की नियुक्ति करना बेहतर समझा है, ताकि चुनावी तैयारियों पर असर न पड़े। यही नहीं, भट्ट की छवि कट्टर हिंदूवादी की है। ऐसे में माना जा रहा कि आने वाले दिनों में राज्य में भाजपा नए कलेवर में निखरी नजर आएगी। क्षेत्रीय, जातीय गणित को भी रखा जाता ...
सेब से भरा बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में ग‍िरा, दो युवकों की मौके पर मौत

सेब से भरा बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में ग‍िरा, दो युवकों की मौके पर मौत

उत्तराखण्ड
व‍िकासनगर: सीमांत तहसील त्यूणी से जुड़े अणू गांव के पास सेब से भरी एक बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में वाहन सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुल‍िस ने ग्रामीणों की मदद से क‍िया रेस्क्यू सूचना के तुरंत बाद थाना पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से संयुक्त रेस्क्यू कर खाई से शवों को बाहर निकाल एंबुलेंस से राजकीय अस्पताल त्यूणी की मोर्चरी में रखवाया है। मृतकों की पहचान किशोर सिंह चौहान निवासी दुचाणु तहसील मोरी और पंकज कुमार निवासी कालसी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है सीमावर्ती बंगाण क्षेत्र के टिकोची से पिकअप सेब लेकर देहरादून मंडी जाते वक्त जेपीआरआर हाईवे पर अणू गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई। जज की कार को ट्रक ने टक्कर मारी भगवानपुर: देहरादून हाईवे पर रायपुर चौक के पास एक ट्रक ने जज की कार को टक्कर मार ...
अयोध्या पहुंचे योगी, हनुमान गढ़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

अयोध्या पहुंचे योगी, हनुमान गढ़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देश-विदेश
लखनऊ,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रविवार को काफी व्यस्त कार्यक्रम है। रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या  के साथ ही उनकी तपोस्थली चित्रकूट  का दौरा करेंगे। इसके बाद उनकी लखनऊ वापसी होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामजन्मभूमि आंदोलन के नायक रहे शलाका पुरुष स्वर्गीय परमहंस रामचंद्र दास की पुण्य तिथि पर उनको श्रद्धांजलि देंगे। इस दौरान साकेतवासी परमहंस के साथ राममंदिर के प्रति उनका अनुराग भी छलकेगा। मंदिर आंदोलन के नायक को श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री परमहंस के आश्रम दिगंबर अखाड़ा में शनिवार को दोपहर में उनके शिष्य एवं उत्तराधिकारी महंत सुरेशदास के संयोजन में मंदिर आंदोलन के नायक को श्रद्धांजलि देंगे। मुख्यमंत्री 12 बजे अयोध्या पहुंच कर पहले मंदिर आंदोलन के नायक की स...

संजय राउत के घर पहुंची ED की टीम, दो बार समन के बाद भी नहीं हुए थे पेश

राष्ट्रीय
मुंबई,  शिवसेना से राज्यसभा सांसद संजय राउत के मुंबई स्थित घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम  पहुंची है। जांच एजेंसी की टीम शिवसेना से राज्यसभा सांसद संजय राउत के मुंबई के भांडुप स्थित 'मैत्री' आवास पर जांच कर रही है।  आज सुबह करीब 7 बजे ईडी की टीम संजय राउत के आवास पर पहुंची। चॉल भूमि घोटाला मामले में संजय राउत से पूछताछ भी हो रही है। वहीं छापेपारी की सूचना मिलते ही भारी संख्या में शिवसैनिक संजय राउत के आवास पर जुटने लगे है। वहीं संजय राउत ने ट्वीट कर कहा कि ...झूठी कार्रवाई, झूठे सबूत...मैं शिवसेना नहीं छोड़ूंगा। मैं मर भी जाऊं तो भी आत्मसमर्पण नहीं करूंगा। मेरा किसी घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है। इससे पहले राउत को ईडी ने 1 जुलाई को हुई पूछताछ के बाद 20 और 27 जुलाई को तलब किया गया था, लेकिन उन्होंने अपने वकीलों के जरिए सूचना भेजी कि संसद सत्र के कारण वह 7 अगस्त के बाद ही पेश ह...
हर घर तिरंगा’ आंदोलन का हिस्सा बनें देशवासी- पीएम मोदी

हर घर तिरंगा’ आंदोलन का हिस्सा बनें देशवासी- पीएम मोदी

देश-विदेश
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 91वें एपिसोड को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि इस बार ‘मन की बात’ बहुत खास है। इसका कारण है इस बार का स्वतंत्रता दिवस, जब भारत अपनी आज़ादी के 75 वर्ष पूरे करेगा। हम सभी बहुत अद्भुत और ऐतिहासिक पल के गवाह बनने जा रहे हैं। ईश्वर ने ये हमें बहुत बड़ा सौभाग्य दिया है। पीएम मोदी ने दी शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा कि 31 जुलाई यानी आज ही के दिन हम सभी देशवासी, शहीद उधम सिंह जी की शहादत को नमन करते हैं। मैं ऐसे अन्य सभी महान क्रांतिकारियों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। 'हर घर तिरंगा' आंदोलन का हिस्सा बनें देशवासी- पीएम मोदी पीएम मोदी ने कहा कि मुझे ये दे...
अर्पिता मुखर्जी की गायब तीन लग्जरी गाड़ियों के बारे में सामने आया सच! खुद ड्राइवर ने बताई पूरी आपबीती

अर्पिता मुखर्जी की गायब तीन लग्जरी गाड़ियों के बारे में सामने आया सच! खुद ड्राइवर ने बताई पूरी आपबीती

राष्ट्रीय
अर्पिता मुखर्जी की गायब तीन लग्जरी गाड़ियों के बारे में सामने आया सच! खुद ड्राइवर ने बताई पूरी आपबीती WBSSC scam: पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के ठिकानों से ED ने छापा मारकर करोड़ों रुपये बरामद किए हैं. ईडी की कार्रवाई अभी भी जारी है. माना जा रहा है कि अभी और पैसा निकल सकता है. ये पूरा मामला शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़ा हुआ है. इस बीच अर्पिता मुखर्जी के ड्राइवर प्रणब भट्टाचार्य से Zee News ने बात की. प्रणब 22 जुलाई को अर्पिता मुखर्जी के डायमंड सिटी साउथ फ्लैट में ईडी की छापेमारी के दौरान मौजूद थे. पार्थ चटर्जी ने लगवाई थी नौकरी ड्राइवर प्रणब भट्टाचार्य ने बताया, ' मैंने अर्पिता चटर्जी के यहां इसी साल जनवरी में नौकरी ज्वाइन की थी. मुझे उनके साथ काम करते हुए लगभग सात महीने हो चुके हैं. पार्थ चटर्जी से मिलने और उनसे मुझे नौकरी देने का अनुरोध करने...
कांवड़ियों पर फेंका गया गंदा पानी, जमकर मचा हंगामा डीजे बजाने पर विवाद;

कांवड़ियों पर फेंका गया गंदा पानी, जमकर मचा हंगामा डीजे बजाने पर विवाद;

उत्तरप्रदेश
कांवड़ियों पर फेंका गया गंदा पानी, जमकर मचा हंगामा डीजे बजाने पर विवाद; कांवड़ यात्रा DJ Controversy: उत्तर प्रदेश के बरेली में कांवड़ यात्रा में शामिल कांवड़ियों पर कथित रूप से गंदा पानी फेंकने पर हंगामा हो गया है. दरअसल बरेली के कैंट थाना इलाके में शुक्रवार को कांवड़ यात्रा जा रही थी और डीजे बज रहा था, तभी वहां दूसरे समुदाय के लोग पहुंच गए और डीजे बजाने को लेकर विरोध करने लगे. आरोप है कि इस दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने कांवड़ियों पर छत से गंदा पानी फेंक दिया. जिसके बाद विवाद शुरू हो गया और फिर जमकर हंगामा हुआ. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को हिरासत में ले लिया है. कैसे शुरू हुआ विवाद पुलिस ने बताया कि कैंट थाना इलाके के लखौरा गांव से कांवड़ियों का एक ग्रुप शुक्रवार को परगवां गांव से गुजर रहा था. तभी गांव में ही रहने वाले दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने डीजे बजान...
ठाकरे परिवार का चिराग़ उद्धव को छोड़कर शिंदे खेमे मे शामिल हो गया  BJP से भी है कनेक्शन

ठाकरे परिवार का चिराग़ उद्धव को छोड़कर शिंदे खेमे मे शामिल हो गया BJP से भी है कनेक्शन

राष्ट्रीय
ठाकरे परिवार का चिराग़ उद्धव को छोड़कर शिंदे खेमे मे शामिल हो गया BJP से भी है कनेक्शन महाराष्ट्र की राजनीती में सियासी संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को एक और झटका लगा है. उद्धव ठाकरे के भतीजे निहार ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात करके अपना समर्थन दिया. निहार ठाकरे शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के बड़े बेटे दिवंगत बिंदुमाधव ठाकरे के बेटे हैं. पेशे से वकील हैं निहार बता दें कि निहार के पिता बिंदुमाधव ठाकरे की मौत 1996 में एक दुर्घटना में हो गई थी. निहार मुंबई के एक वकील हैं. निहार अब तक राजनीति से दूर रहे हैं. लेकिन उनकी LinkedIn प्रोफाइल के अनुसार, निहार रणनीतिक कानूनी सलाहकार हैं, वो कई तरह के केस लड़ते हैं और कानूनी राय भी देते हैं. उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स  से इंटरनेशनल कमर्शियल लिटिगेशन का कोर्स किया. उन्होंने मुंबई के गवर्नम...
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की आज से ब्रिटेन के बर्मिंघम में शुरु

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की आज से ब्रिटेन के बर्मिंघम में शुरु

देश-विदेश
https://youtu.be/1jyKEL7i5_w कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की आज से ब्रिटेन के बर्मिंघम में शुरु खेलों के अर्ध कुंभ कहे जाने वाले कॉमन वेल्थ गेम्स में इस साल 283 मेडल इवेंट्स होने हैं जिनमें 72 देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं भारत के भी कई खिलाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगे, उत्तराखंड को भी कॉमनवेल्थ गेम्स से काफी उम्मीदें हैं राज्य के 5 खिलाड़ी इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले रहे हैं इन सभी खिलाड़ियों से उत्तराखंड को पदक की पूरी उम्मीद है खेल मंत्री रेखा आर्य ने सभी खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट...
केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर किया पलट वार परिक्रमा लगाने के बाद बोले, भगवान कामतानाथ के कामना करते है उन्हें सदबुद्धि दे

केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर किया पलट वार परिक्रमा लगाने के बाद बोले, भगवान कामतानाथ के कामना करते है उन्हें सदबुद्धि दे

देश-विदेश
चित्रकूट, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर एक ट्वीट किया था। जिस पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पलट बार किया। भगवान कामदगिरि की परिक्रमा लगाने के बाद बोले, भगवान कामतानाथ के कामना करते है उन्हें सदबुद्धि दे। उन्होंने शनिवार की सुबह करीब छह बजे भगवान कामतानाथ के दर्शन और परिक्रमा की। इस दौरान पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि वर्ष 2014 से पराजय दर पराजय का सामना करने से अखिलेश बौखलाए हुए हैं। उनको लगता था कि धरती में वहीं एक मनुष्य है जो लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे बना दिया। अब उत्तर प्रदेश अनेकानेक एक्सप्रेसवे का प्रदेश बन गया है। जो उनको बर्दाश्त नहीं हो रहा है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बनने से यहां विकास होगा। पहले जो भूमि कोई 50 हजार बीघा नहीं लेता था वह अब 50 लाख बीघा बिक रही है। बुंदेलखंड के लोगों के आय बढ़ी है।...