Saturday, March 7News That Matters

Month: July 2022

किच्छा में सोनिया गांधी का फूंका पुतला

किच्छा में सोनिया गांधी का फूंका पुतला

उत्तराखण्ड
https://youtu.be/zZyq5Fdu7DQ किच्छा में सोनिया गांधी का फूंका पुतला  भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना के नेतृत्व में नगर के मुख्य मार्ग दीनदयाल चौक पर कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी का पुतला फूंका भाजपाइयों ने कहा कि कांग्रेस के नेता लगातार देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का अपमान कर रहे हैं केंद्र की मोदी सरकार ने जब से एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया था तब से लेकर अभी तक कांग्रेस के नेता देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति का अपमान कर रहे हैं इसके विरोध में उन्होंने आज कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी का पुतला फूंका है और वह कांग्रेस के नेताओं की कड़ी निंदा करते हैं उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए  उतराखंड से ब्यूरो रिपोर्ट...
यूपी सरकार ने 24 घंटे के अन्‍दर अपना फैसला बदलते हुए एक बार फ‍िर IAS कौशल राज शर्मा को वाराणसी के डीएम पद की ज‍िम्‍मेदारी दी

यूपी सरकार ने 24 घंटे के अन्‍दर अपना फैसला बदलते हुए एक बार फ‍िर IAS कौशल राज शर्मा को वाराणसी के डीएम पद की ज‍िम्‍मेदारी दी

देश-विदेश
लखनऊ, यूपी सरकार ने 24 घंटे के अन्‍दर अपना फैसला बदलते हुए एक बार फ‍िर IAS कौशल राज शर्मा को वाराणसी के डीएम पद की ज‍िम्‍मेदारी दी है। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादलों में 2006 बैच के आईएएस अधिकारी और वाराणसी के जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा को प्रयागराज का कमिश्नर नियुक्त किया गया था। उनकी जगह एस.राजलिंगम वाराणसी के नए जिलाधिकारी बनाए गए थे, लेकिन योगी आदित्यानाथ सरकार ने देर रात फैसला लिया कि कौशल राज शर्मा अभी वाराणसी के जिलाधिकारी बने रहेंगे। शासन ने क‍िए ये बड़े फेरबदल शासन ने 3 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। वहीं गुरुवार देर रात किए गए तबादलों में से 2 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर निरस्त कर दिए हैं। वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा का आयुक्त प्रयागराज मंडल के पद पर किया गया तबादला रद कर दिया गया ह...
पीएम मोदी ने उद्घाटन सत्र को संबोधित किया कहा यह समय हमारी आजादी के अमृतकाल का समय है जो अगले 25 वर्षों में देश को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे

पीएम मोदी ने उद्घाटन सत्र को संबोधित किया कहा यह समय हमारी आजादी के अमृतकाल का समय है जो अगले 25 वर्षों में देश को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे

देश-विदेश
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को विज्ञान भवन में पहली अखिल भारतीय जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण बैठक के उद्घाटन सत्र में शामिल हुए। उन्होंने उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह समय हमारी आजादी के अमृतकाल का समय है। ये समय उन संकल्पों का समय है जो अगले 25 वर्षों में देश को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। देश की इस अमृतयात्रा में Ease of Doing Business और Ease of Living की तरह ही Ease of Justice भी उतना ही जरूरी है। ज्यूडिशियल इंफ्रास्ट्रक्टर को मजबूत करने के लिए तेज गति से हुआ काम पीएम मोदी ने कहा, 'किसी भी समाज के लिए Judicial system तक access जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी justice delivery भी है। इसमें एक अहम योगदान judicial infrastructure का भी होता है।पिछले आठ वर्षों में देश के judicial infrastructure को मजबूत करने के लिए तेज गति से काम हुआ है। वीडियो कान्फ्रेंसिंग इन्...
श्रीनगर मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी मार गिराया, एक पुलिसकर्मी घायल

श्रीनगर मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी मार गिराया, एक पुलिसकर्मी घायल

देश-विदेश
श्रीनगर, बारामुला में हमले की योजना बना रहे आतंकियों पर समय रहते कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने एक को मार गिराया है। घेराबंदी में फंसे दूसरे आतंकी के साथ गोलीबारी जारी है। मारे गए आतंकी की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है परंतु ये आतंकी स्थानीय बताए जा रहे हैं। ये मुठभेड़ उत्तरी कश्मीर के जिला बारामुला के वानीगाम बाला इलाके में चल रही है। सुरक्षाबलों ने अधिकारिक तौर पर एक आतंकी के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है। इलाके में छिपे आतंकियों की संख्या दो बताई जा रही है। मुठभेड़ में सेना के दो और पुलिस के एक जवान के घायल होने की भी सूचना है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्रास फायरिंग में सेना का एक खोजी कुत्ता भी मारा गया है। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी के मारे जाने के बाद एक बार फिर दूसरे आतंकी को हथियार डालने का मौका दिया परंतु वे गोलीबारी जारी रखे हुए है। सुरक्षाबलों का कहना...
भूस्खलन की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी पंकज भट्ट ने मौके पर जाकर किया निरीक्षण ।

भूस्खलन की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी पंकज भट्ट ने मौके पर जाकर किया निरीक्षण ।

उत्तराखण्ड
भूस्खलन की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी पंकज भट्ट ने मौके पर जाकर किया निरीक्षण । नैनीताल में गुरुवार रात से हो रही बारिश आज भी परेशानी का सबब बनी हुई है। सुबह नैनीताल-भवाली रोड पर पाइंस के पास भारी भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण सड़क का 50 मीटर हिस्सा पूरी तरह जमींदोज हो गया। इसके बाद से यहां यातायात ठप है। भूस्खलन की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी पंकज भट्ट ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि पाइंस स्थित पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटने से यह स्थिति पैदा हुई है। पहाड़ में बारिश आफत बनकर बरस रही है। बारिश से जगह-जगह मार्गों में मलबा आने से 193 मार्ग बंद हो गए हैं। खटीमा में निर्माणाधीन मकान के क्षतिग्रस्त होने से मकान में दो लोग दब गए जबकि अल्मोड़ा जिले...
24 घंटे में ट्वीट हटाएं’, स्मृति ईरानी की अर्जी पर कांग्रेस के 3 नेताओं को हाईकोर्ट का समन

24 घंटे में ट्वीट हटाएं’, स्मृति ईरानी की अर्जी पर कांग्रेस के 3 नेताओं को हाईकोर्ट का समन

राष्ट्रीय
24 घंटे में ट्वीट हटाएं', स्मृति ईरानी की अर्जी पर कांग्रेस के 3 नेताओं को हाईकोर्ट का समन स्मृति ईरानी की ओर से दायर मानहानि के मुकदमे पर दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश, पवन खेड़ा और नेट्टा डिसूजा को समन जारी किया है. स्मृति ईरानी ने अपनी बेटी के खिलाफ इन दोनों नेताओं की ओर से लगाये गए आरोपों के चलते दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था. हाईकोर्ट ने इन कांग्रेस नेताओ को 24 घंटे के अंदर सोशल मीडिया पर की गई अपनी टिप्पणियों को हटाने को कहा. कहा- अगर वो टिप्पणी नहीं हटाते तो सोशल मीडिया प्लेटफार्म इन टिप्पणियों को हटाए स्मृति ईरानी ने मानहानि का आरोप लगाते हुए 2 करोड़ के हर्जाने की मांग की इस मामले में जस्टिस मिनी पुष्करणा ने कहा, 'पहली नजर में मुझे लगता है कि बिना तथ्यों की पड़ताल किये ( स्मृति और उनकी बेटी के खिलाफ) ये आरोप लगाए गए हैं. इससे वाकई शिकायतकर्ता की प्रतिष्ठा को नुकसान...
कोरोना की बढ़ती रफ्तार!

कोरोना की बढ़ती रफ्तार!

राष्ट्रीय
https://youtu.be/7micZ4Gsbb0 कोरोना की बढ़ती रफ्तार राज्य में अभी कोरोना महामारी का ख़तरा पूरी तरह से बना हुआ है ऐसे में अस्पतालों और विभाग की जो भी तैयारियां हों, पर कोरोना के चंगुल से बचने के लिए पहले जैसे सतर्क होना, तो जरूरी हो ही गया है स्वास्थ्य महानिदेशक शैलजा भट्ट  कहा कि एक हफ्ते से राज्य में कोरोना के मामलों में इजाफा हुआ है हालांकि कोई मरीज ज्यादा गंभीर नहीं हैं, पहले जैसी स्थिति अभी मरीजों में नहीं देखी गई है डीजी हेल्थ ने ये भी कहा कि कोरोना फैलने की संभावनाएं ज्यादा हैं हालांकि जिन लोगों को कोरोना का टीका लगा है, उनमें घातक वायरस नहीं है उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए ब्यूरो रिपोर्ट...
पीएम मोदी आज देंगे भारत के पहले ‘बुलियन एक्सचेंज’ की सौगात, पढ़िए पूरी खबर

पीएम मोदी आज देंगे भारत के पहले ‘बुलियन एक्सचेंज’ की सौगात, पढ़िए पूरी खबर

देश-विदेश
नई दिल्ली, पीएम नरेन्द्र मोदी आज गुजरात के गांधीनगर आएंगे। गांधीनगर में मोदी गिफ्ट सिटी का दौरा करेंगे। साथ ही भारत में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) के मुख्यालय भवन की आधारशिला रखेंगे। पीएम अभी तमिलनाडु में हैं। मोदी यहां अन्ना विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री GIFT-IFSC में भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज, इंडिया इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज (IIBX) का शुभारंभ भी करेंगे। आईबीएक्स भारत में सोने के वित्तीयकरण को बढ़ावा देगा। इसके अलावा कुशल कारीगर की भी सुविधा मिलेगी। आईआईबीएक्स भारत को एक प्रमुख उपभोक्ता के रूप में वैश्विक सर्राफा कीमतों को प्रभावित करने में सक्षम बनाने के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता को फिर से लागू करेगा। एनएसई आईएफएससी-एसजीएक्स कनेक्ट का भी करेंगे शुभारंभ प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि पीएम मोदी एनएसई...
मौसम विभाग ने देहरादून और नैनीताल समेत छह जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई, सतर्क रहने की दी सलाह

मौसम विभाग ने देहरादून और नैनीताल समेत छह जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई, सतर्क रहने की दी सलाह

उत्तराखण्ड
देहरादून: मौसम विभाग ने देहरादून और नैनीताल समेत छह जनपद में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसको लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, अन्य जिलों में भी गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। सभी नदी-नाले आ गए उफान पर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सुबह से बादल छाए रहे। जबकि दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा भी दर्ज की गई। दून में शाम को ज्यादातर हिस्सों में झमाझम वर्षा हुई। इससे कई चौराहे-तिराहे जलमग्न हो गए। रिस्पना-बिंदाल समेत सभी नदी-नाले उफान पर आ गए। शुक्रवार से सोमवार तक भारी वर्षा मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दून में अभी कुछ दिन मौसम का रुख इसी प्रकार का बना रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार देहरादून, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, चम्पावत और बागेश्वर में शुक्रवार से सोमवार तक भारी वर्षा हो सकती है। भूस्खलन और चट्टानें खिसकने की आशंका इस दौरा...
खाटू श्याम मंदिर में चोरों ने दान पात्र में रखे डेढ़ लाख रुपए किए चोरी

खाटू श्याम मंदिर में चोरों ने दान पात्र में रखे डेढ़ लाख रुपए किए चोरी

राष्ट्रीय
https://youtu.be/7Q2_Bw32Kts खाटू श्याम मंदिर में चोरों ने दान पात्र में रखे डेढ़ लाख रुपए किए चोरी  पछवा दून में चोरों के हौसले बुलंद मंदिर को भी नहीं बख्शा देहरादून के सेलाकुई खाटू श्याम सेवा मंदिर में चोरों ने दान पात्र में रखे लगभग डेढ़ लाख रुपए पर किया हाथ साफ वही चोर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए हैं इसकी सूचना मंदिर के पुजारी व प्रबंधक के द्वारा पुलिस को दे दी गई है उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट...