Saturday, March 7News That Matters

Month: July 2022

पंजाब की भगवंत मान सरकार की कैबिनेट का विस्तार, मंत्रिमंडल में पांच और मंत्रियों को किया शामिल

पंजाब की भगवंत मान सरकार की कैबिनेट का विस्तार, मंत्रिमंडल में पांच और मंत्रियों को किया शामिल

देश-विदेश
चंडीगढ़। पंजाब के सीएम भगवंत मान के मंत्रिमंडल को सोमवार को 107 दिन बाद विस्तार दिया गया है। राजभवन में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित पांच नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सरकार में मुख्यमंत्री सहित कुल मंत्रियों की संख्या 15 हो गई है। नए मंत्रियों में सुनाम से दूसरी बार विधायक चुने गए अमन अरोड़ा के अलावा पहली बार चुनाव जीतने वाले अमृतसर दक्षिण के विधायक डा. इंदरबीर सिंह निज्जर, गुरुहरसहाय के विधायक फौजा सिंह सरारी, समाना के विधायक चेतन सिंह जोड़ामाजरा और खरड़ से महिला विधायक अनमोल गगन मान शामिल हैं। आम आदमी पार्टी ने पहली बार चुनाव जीतने वाले विधायकों पर ज्यादा भरोसा जताया है। वित्त मंत्री हरपाल चीमा और शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर के बाद अमन अरोड़ा ऐसे मंत्री हैं जिन्होंने लगातार दो बार चुनाव जीता है। जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा 11 मंत्री पहली बार विधायक बने...
पोस्टर पर मचे बवाल के बीच अब मुसीबत में फंसी फिल्म ‘काली; दिल्ली और यूपी में FIR दर्ज

पोस्टर पर मचे बवाल के बीच अब मुसीबत में फंसी फिल्म ‘काली; दिल्ली और यूपी में FIR दर्ज

देश-विदेश
नई दिल्ली, फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई की डाक्यूमेंट्री ‘काली’ के एक पोस्टर में धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली है। एक अधिवक्ता ने फिल्म के विवादित पोस्टर को लेकर फिल्म निर्माता लीना मणिकेलाई के खिलाफ दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में शिकायत की थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस की IFSO इकाई ने फिल्म 'काली' से संबंधित एक विवादास्पद पोस्टर के संबंध में IPC की धारा 153A और 295A के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की की है। इसी कड़ी में यूपी पुलिस ने भी फिल्म 'काली' के विवादास्पद पोस्टर को लेकर फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई के खिलाफ आपराधिक साजिश और जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज किया है। फिल्म 'काली' के इस पोस्टर में पोशाक पहने एक महिला को दिखाया गया है, जिसमें देवी और धूमपान का चित्रण किया गया है। बैक...
सहारनपुर, दिल्ली की कई ट्रेनों के रूट में भी विस्तार,कांवड़ मेले के दौरान चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, |

सहारनपुर, दिल्ली की कई ट्रेनों के रूट में भी विस्तार,कांवड़ मेले के दौरान चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, |

उत्तराखण्ड
सहारनपुर, दिल्ली की कई ट्रेनों के रूट में भी विस्तार,कांवड़ मेले के दौरान चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, | 2019 में 3.90 करोड़ शिवभक्त हरिद्वार गंगाजल लेने पहुंचे थे, लेकिन, इस बार इससे अधिक शिवभक्तों के पहुंचने की संभावना है। रेलवे अपनी तैयारियों में जुट गया है। छह जुलाई को राज्य सरकार के साथ रेलवे की समन्वय बैठक होगी। कांवड़ मेले को लेकर रेल प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है। रविवार को मुरादाबाद रेल मंडल के एडीआरएम एनएन सिंह ने हरिद्वार स्टेशन पर अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कांवड़ मेले को लेकर विचार-विर्मश किया गया। उन्होंने दावा किया कि कांवड़ मेले में स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। जबकि मेरठ, सहारनपुर, दिल्ली की कई ट्रेनों के रूट में भी विस्तार कर हरिद्वार तक संचालित किया जाएगा। रविवार को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान एडीआरएम एनएन सिंह ने कहा कि दो साल बाद कां...
चमोली जिले के रैणी गांव में हाईड्रो पावर प्रोजेक्ट की टनल में मलबा-पानी से आई आपदा ने ग्रामीणों को दिए गहरे जख्म |

चमोली जिले के रैणी गांव में हाईड्रो पावर प्रोजेक्ट की टनल में मलबा-पानी से आई आपदा ने ग्रामीणों को दिए गहरे जख्म |

उत्तराखण्ड
चमोली जिले के रैणी गांव में हाईड्रो पावर प्रोजेक्ट की टनल में मलबा-पानी से आई आपदा ने ग्रामीणों को दिए गहरे जख्म | चमोली जिले के रैणी गांव में हाईड्रो पावर प्रोजेक्ट की टनल में मलबा-पानी से आई आपदा ने ग्रामीणों को गहरे जख्म दिए थे। खारबगड़ में उत्तर भारत हाईड्रोपावर के टनल के ऊपर भू-धंसाव से ग्रामीण दशहत में हैं। आपदा के लिहाज से उत्तराखंड की गिनती संवदेनशील राज्यों में होती है। चमोली जिले के रैणी गांव में हाईड्रो पावर प्रोजेक्ट की टनल में मलबा-पानी से आई आपदा ने ग्रामीणों को गहरे जख्म दिए थे। आपदा से कई ग्रामीणों की जान गई तो कई लोग अभी भी लापता हैं। ऐसा ही मामला अब बागेश्वर जिले के कपकोट में सामने आ रहा है। खारबगड़ में उत्तर भारत हाईड्रोपावर के टनल के ऊपर भू-धंसाव से ग्रामीण दशहत में हैं। लेकिन टनल को इससे कोई खतरा नहीं है। पावर कंपनी में नौकरी नहीं मिलने से गांव के अधिकांश लोग नाराज दि...
उदयपुर कन्हैयालाल हत्या केस में कांग्रेस ने भाजपा को कठघरे में किया खड़ा,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा पर बोला हमला |

उदयपुर कन्हैयालाल हत्या केस में कांग्रेस ने भाजपा को कठघरे में किया खड़ा,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा पर बोला हमला |

राष्ट्रीय
उदयपुर कन्हैयालाल हत्या केस में कांग्रेस ने भाजपा को कठघरे में किया खड़ा,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा पर बोला हमला | उदयपुर में कन्हैयालाल हत्या केस में कांग्रेस ने भाजपा को कठघरे में किया खड़ा है। कांग्रेस का आरोप है कि कन्हैया के हत्यारे भाजपा से जुड़े हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा पर हमला बोला है। उदयपुर में कन्हैयालाल हत्या केस में कांग्रेस ने भाजपा को कठघरे में किया है। कांग्रेस का आरोप है कि कन्हैया के हत्यारे भाजपा से जुड़े हैं। चुनावी फायदा लेने के लिए भाजपा ने ही इस वीभत्स हत्याकांड को अंजाम दिया है। सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने राजीव भवन में मीडिया से बातचीत में कहा उदयपुर घटना के आरोपियों का ताल्लुक बीजेपी से हैं। हर चुनाव से पहले भाजपा इस प्रकार सांप्रदायिकता का माहौल बनाती है। माहरा ने कश्मीर में पकड़े गए आतंकी का मुद्दा उठाते...
हिमाचल – कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, खाई में बस गिरने से 12 लोगों की मौत।

हिमाचल – कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, खाई में बस गिरने से 12 लोगों की मौत।

राष्ट्रीय
हिमाचल - कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, खाई में बस गिरने से 12 लोगों की मौत। कुल्लू जिले के शैंशर में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत की सूचना है। बस जांगला गांव से करीब 200 मीटर नीचे गिरी है। ऐसी सूचना है कि हादसे का शिकार स्कूली बच्चे भी हुए हैं। बस के अंदर शव फंसे हुए हैं। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में करीब 12 लोगों की मौत की खबर है। कई लोग घायल भी हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया है। जानकारी के अनुसार, कुल्लू जिले के शैंशर में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत की सूचना है। बस जांगला गांव से करीब 200 मीटर नीचे गिरी है। ऐसी सूचना है कि हादसे का शिकार स्कूली बच्चे भी हु… उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लि...
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 14 जुलाई को गैरसैंण में सरकारी दफ्तर में सांकेतिक तालेबंदी कि, की घोषणा |

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 14 जुलाई को गैरसैंण में सरकारी दफ्तर में सांकेतिक तालेबंदी कि, की घोषणा |

उत्तराखण्ड
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 14 जुलाई को गैरसैंण में सरकारी दफ्तर में सांकेतिक तालेबंदी कि, की घोषणा | पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि संकल्प पारित होने के बाद तीसरा ग्रीष्मकाल है, लेकिन इस दौरान गैरसैंण को राजधानी बनाना तो छोड़िए, मुख्यमंत्री ने एक रात वहां बिताना भी मुनासिब नहीं समझा। सरकार के प्रतीक के तौर पर वहां कुछ नहीं है। विधानसभा का बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में नहीं कराए जाने से आहत पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 14 जुलाई को वहां किसी सरकारी दफ्तर में सांकेतिक तालेबंदी की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि लोग कह रहे हैं, सरकार गैरसैंण को भूल गई, लेकिन जब तक वह जिंदा है, गैरसैंण के मुद्दें को मरने नहीं देंगे। गैरसैंण के मुद्दे पर पूर्व सीएम ने धामी सरकार पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में संकल्प पारित होने के बाद भी ग्रीष्मकालीन सत्र वहां नहीं कराया...
देवहा नदी के पास भैंस लेकर गए बच्चे को बनाया शिकार, परिजन बोले- पेट चीरकर निकालो मेरा लाल |

देवहा नदी के पास भैंस लेकर गए बच्चे को बनाया शिकार, परिजन बोले- पेट चीरकर निकालो मेरा लाल |

उत्तरप्रदेश
देवहा नदी के पास भैंस लेकर गए बच्चे को बनाया शिकार, परिजन बोले- पेट चीरकर निकालो मेरा लाल | यूपी सीमा से सटे ग्राम मेहरबाननगर निवासी मीना देवी पत्नी स्व. शोभा प्रसाद का 11 वर्षीय बेटा वीर सिंह भैंस चराने देवहा नदी किनारे गया हुआ था। इस दौरान एक भैंस नदी में घुसी तो वीर सिंह उसे बाहर निकालने के लिए नदी में कूद गया। तभी एक मगरमच्छ उसे पानी में गहराई तक खींच लिया। देवहा नदी किनारे भैंस चराने गए बच्चे को मगरमच्छ ने शिकार बना लिया। मगरमच्छ बच्चे को पानी में खींच ले गया और उसे निगल लिया। गोताखोरों ने मगरमच्छ को जाल में फंसाकर बाहर निकाला। देर शाम तक ग्रामीण बालक को मगरमच्छ के पेट से बाहर निकालने की मांग पर अड़े थे। वन विभाग के आला अधिकारी, पुलिस और एसडीएम ने मगरमच्छ की मेडिकल जांच कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। रविवार शाम करीब साढ़े तीन बजे यूपी सीमा से सटे ग्राम मेहरबाननग...
केदारनाथ यात्रा के दौरान कंडी से गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की हुई मौत |

केदारनाथ यात्रा के दौरान कंडी से गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की हुई मौत |

उत्तराखण्ड
केदारनाथ यात्रा के दौरान कंडी से गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की हुई मौत | कैदारनाथ यात्रा के दौरान कंडी से गिरने से एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मौत का कारण कंडी संचालक की लापरवाही बताई जा रही है। घटना के बाद से कंडी संचालक नेपाली मजदूर लापता है। बच्चे के माता-पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली के समीप कंडी से 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मौत का कारण कंडी संचालक की लापरवाही बताई जा रही है। घटना के बाद से कंडी संचालक नेपाली मजदूर फरार है। मृतक बच्चे के माता-पिता ने सोन प्रयाग कोतवाली में आरोपी नेपाली मजदूर के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के आगरा शहर से विजय कुमार गुप्ता पत्नी ऋतु गुप्ता, दो बच्चों सहित छह लोगों के साथ बीते एक जुला...
उत्तराखंड के पहाड़ों पर बारिश में सफर जानलेवा साबित , बोल्डर गिरने से 26 घायल- 07 यात्रियाें की गई जान |

उत्तराखंड के पहाड़ों पर बारिश में सफर जानलेवा साबित , बोल्डर गिरने से 26 घायल- 07 यात्रियाें की गई जान |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के पहाड़ों पर बारिश में सफर जानलेवा साबित , बोल्डर गिरने से 26 घायल- 07 यात्रियाें की गई जान | उत्तराखंड के पहाड़ों पर बारिश में सफर जानलेवा साबित हो रहा है। बरसात शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं लेकिन वाहनों पर बड़े बड़े बोल्डर (पत्थर) गिरने की सात यात्रियों की जान जा चुकी है। उत्तराखंड के पहाड़ों पर बारिश में सफर जानलेवा साबित हो रहा है। बरसात शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं लेकिन वाहनों पर बड़े बड़े बोल्डर (पत्थर) गिरने की नौ घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जिसमें अभी तक सात लोग अपनी जान गंवा चुकेजबकि 26 घायल हो गए हैं। उत्तराखंड में लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़कों पर 166 क्रॉनिक जोन (अति संवेदनशील) चिह्नित किए गए हैं। जहां अक्सर मलबा, पत्थर गिरने की घटनाएं होती हैं। हालांकि उत्तराखंड के पहाड़ों के कमजोर होने की वजह से हर साल नए नए संवेदनशील स्थान भी विकसित हो रहे हैं जिससे यह...