उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश के बाद नदियां उफान पर |
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश के बाद नदियां उफान पर
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश के बाद नदियां उफान पर है। नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। काली नदी का जलस्तर चेतावनी लेवल के पार पहुंच गया है। प्रशासन ने अर्ल जारी किया है।
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश के बाद नदियां ऊफान पर हैं। नदियों के जलस्तर बढ़ने से किनारों पर रह रहे लोगों की नींद भी उड़ गई है। पिथौरागढ़ के धारचूला में लगतार बारिश हो रही है। बारिश के बाद काली नदी का जलस्तर चेतावनी लेवल से पार चला गया है। धारचूला में काली नदी का चेतावनी लेवल 889 है, जबकि नदी 889.15 पर बह रही है।
नदी के तेज प्रवाह को देख तट पर बसे लोगों में भय बना हुआ है। मानसून में भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। तो दूसरी ओर, सरकार ने 30 सितंबर तक कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। आपदा के समय रिस्...








