हॉट सीट पर बैठी 11 साल की कंटेस्टेंट से परेशान हुए अमिताभ बच्चन! बोले- आपने हमारी बोलती बंद कर दी |
हॉट सीट पर बैठी 11 साल की कंटेस्टेंट से परेशान हुए अमिताभ बच्चन! बोले- आपने हमारी बोलती बंद कर दी |
केबीसी 14 में इन दिनों किड्स स्पेशल चल रहा है, जिसमें 11 साल की अनविशा हॉट सीट पर बैठी नजर आईं। अनविशा ने अपनी हाजिर जावबी से अमिताभ बच्चन को हैरान कर दिया और सभी को खूब हंसाया।
'कौन बनेगा करोड़पति 14' में इन दिनों किड्स स्पेशल चल रहा है। शो में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बच्चे बैठे नजर आ रहे हैं, जो अपने ज्ञान और नटखट अंदाज से बिग बी को हैरान कर रहे हैं। बीते एपिसोड में एक ऐसी कंटेस्टेंट हॉट सीट पर बैठीं, जिसने अमिताभ बच्चन को परेशान कर दिया। इस बच्ची के सामने सदी के महानायक की बोलती भी बंद हो गई।
दरअसल, केबीसी के फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड में जीतकर हॉट सीट तक पहुंची थी 11 साल की अनविशा त्यागी। यूं तो अनविशा 11 साल की थी, लेकिन जब उन्होंने बात करना शुरू किया, तो बिग बी बस उन...



