आठ भर्तियों पर दो से तीन दिन में हो सकता है बड़ा फैसला, समिति ने आयोग को सौंपी रिपोर्ट |
आठ भर्तियों पर दो से तीन दिन में हो सकता है बड़ा फैसला, समिति ने आयोग को सौंपी रिपोर्ट |
इन भर्तियों पर छाए हुए संकट के बादल दूर करने को आयोग ने तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई थी। सूत्रों के मुताबिक, उस समिति ने अपनी रिपोर्ट आयोग को सौंप दी है।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग आठ भर्तियों पर आगामी दो से तीन दिन में बड़ा फैसला ले सकता है। इनके परीक्षण के लिए आयोग ने तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया था। स्नातक स्तरीय, सचिवालय सुरक्षा संवर्ग, वन दरोगा सहित कई भर्तियों के पेपर लीक होने के कारण विवादों में आने के बाद आठ भर्तियां भी लटकी हुई हैं।
इन भर्तियों पर छाए हुए संकट के बादल दूर करने को आयोग ने तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई थी। सूत्रों के मुताबिक, उस समिति ने अपनी रिपोर्ट आयोग को सौंप दी है। अब आयोग इसका विश्लेषण कर रहा है। माना जा रहा है कि आगामी दो से तीन दिन में इन आठ भर्तियों पर ...








