Chardham Yatra 2023: केदारनाथ Heli Ticket ठगी रोकने को उत्तराखंड पुलिस ने उठाया बड़ा कदम…..
देहरादून: Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा की आड़ में हेली टिकट बुकिंग के लिए फर्जी वेबसाइट बनाने वाले साइबर ठगों पर शिकंजा कसने को उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ ने गूगल से मदद मांगी है।
एसटीएफ ने गृह मंत्रालय भारत सरकार के माध्यम से गूगल को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि केदारनाथ धाम के लिए हेली टिकट की बुकिंग को एकमात्र वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in है। ऐसे में इससे मिलती-जुलती या चारधाम हेली सेवा के नाम पर कोई वेबसाइट बनाई जाए तो गूगल उसे अपने स्तर से ही बंद कर दे, ताकि वह सर्च इंजन पर न दिखे और आमजन के साथ धोखाधड़ी न होने पाए।
हेली टिकट बुक करने के नाम पर साइबर ठग सक्रिय
चारधाम यात्रा शुरू होने के साथ ही हेली टिकट बुक करने के नाम पर साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। केदारनाथ के लिए हेली सेवा के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी की जा रही है। उत्तराखंड पुलिस अब तक...
