Friday, March 6News That Matters

Day: May 6, 2023

आतंकियों से मुठभेड़ में उत्तराखंड के जवान रुचिन सिंह रावत शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर

आतंकियों से मुठभेड़ में उत्तराखंड के जवान रुचिन सिंह रावत शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर

उत्तराखण्ड
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुए मुठभेड़ शहीद हुए उत्तराखंड के चमोली जिले के गैरसैंण ब्लॉक के कुनीगाड़ मल्ली गांव निवासी वीर जवान रुचिन सिंह रावत का पार्थिव शरीर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गया है। यहां पुलिस प्रशासन व सेना के जवानों की मौजूदगी में शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया है। सीएम धामी भी कुछ ही देर में पहुंचेंगे। उनके शहीद होने की सूचना मिलते ही कुनीगाड़ सहित पूरे गैरसैंण क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। रुचिन के माता-पिता और दादा-दादी को अभी उनके शहीद होने की खबर नहीं है। गांव के लोगों का कहना है कि रुचिन के भाई को इसकी सूचना दे दी है वही परिजनों को बताएगा। रुचिन रावत (30) 2009-10 में सेना में भर्ती हुए थे। रुचिन के चाचा सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शहीद की पत्नी और बेटा जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में ही रहते हैं। उसकी पत्नी ने ही गैरसैंण में अपने मा...
अतीक के जनाजे का दीदार करना चाहती थी शाइस्ता! पुलिस से बचने को अपनाया था ये तरीका……….

अतीक के जनाजे का दीदार करना चाहती थी शाइस्ता! पुलिस से बचने को अपनाया था ये तरीका……….

उत्तरप्रदेश
Atiq Ahmad Wife Absconded: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की मौत के बाद पुलिस यह सोचकर सतर्क हो गई थी कि अतीक की पत्नी शाइस्ता अपने पति और देवर को अंतिम विदाई देने जरूर आएगी. हालांकि पुलिस को शाइस्ता के आने की कोई खबर नहीं हुई और यह कहा गया कि शाइस्ता ने अपने पति और देवर के अंतिम दर्शन भी नहीं किए, लेकिन अब खबर मिली है कि शाइस्ता परवीन चोरी-छिपे अपने पति और देवर के जनाजे में शामिल होने आई थी.   उमेश पाल हत्याकांड की आरोपी शाइस्ता परवीन अपने पति और देवर के जनाजे में शामिल होने के लिए प्रयागराज में ही थी. जानकारी के मुताबिक शाइस्ता अतीक के वफादार जफरउल्लाह के घर पर खुल्दाबाद में ठहरी थी. इस दौरान शाइस्ता के साथ पांच लाख का ईनामी साबिर भी मौजूद था. शाइस्ता अपने पति के जनाजे में शामिल होने के लिए प्रयागराज में ही रुकी हुई थी, लेकिन पुलिस को इसकी भनक भी नहीं हुई और सभी को यही...
The Kerala Story: MP की BJP सरकार ने टैक्स फ्री की ‘द केरला स्टोरी’, अब महाराष्ट्र में भी उठी मांग !

The Kerala Story: MP की BJP सरकार ने टैक्स फ्री की ‘द केरला स्टोरी’, अब महाराष्ट्र में भी उठी मांग !

Bollywood, मनोरंजन
‘द केरल स्टोरी’ फिल्म काफी विवाद के बीच इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. जहां कई राजनीतिक पार्टियों और एक समुदाय विशेष ने रिलीज से पहले फिल्म का कड़ा विरोध किया था और इसके बैन करने की भी मांग उठाई थी तो वहीं सिनेमाघरों में ऑडियंस ने फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स दिया है. इसी के साथ : ‘द केरल स्टोरी’ की ओपनिंग बेहद शानदार रही है. वहीं अब महाराष्ट्र के नासिक से "हिंदू सकल समाज" के सदस्यों ने फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की है.   महाराष्ट्र में ‘द केरल स्टोरी’ को टैक्स फ्री करने की मांग हिंदू सकल समाज समूह ने पूरे महाराष्ट्र में कई क्षेत्रों में लव जिहाद के खिलाफ नारे लगाए और धरना दिया. उनका मानना ​​है कि फिल्म "द केरला स्टोरी" लव जिहाद की पूरी प्रक्रिया को लोगों के सामने पेश करेगी और इस फिल्म को देखकर हिंदू समाज की लड़कियों में जागरुकता आएगी. इसके तहत नासिक के सकल हिंदू...
आईपीएल 2023 : केएल राहुल के रिप्लेसमेंट का एलान, ट्रिपल सेंचुरी जड़ने वाला LSG में हुआ शामिल………..

आईपीएल 2023 : केएल राहुल के रिप्लेसमेंट का एलान, ट्रिपल सेंचुरी जड़ने वाला LSG में हुआ शामिल………..

खेल
नई दिल्ली। आईपीएल 2023 के बीच लखनऊ सुपर जायटंस के कप्तान केएल राहुल चोटिल होने के चलते पूरे सीजन के बचे हुए मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। इसके बाद केएल राहुल (KL Rahul) के रिप्लेसमेंट की हर जगह चर्चा हो रही थी। इस कड़ी में हाल ही लखनऊ सुपर जायटंस ने केएल राहुल के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। लखनऊ टीम में राहुल की जगह धाकड़ बल्लेबाज करुण नायर (Karun Nair) को टीम में शामिल किया गया है। इसकी जानकारी लखनऊ सुपर जायटंस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए दी।   दरअसल, लखनऊ सुपर जायटंस के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) के रिप्लेसमेंट का ऐलान लखनऊ टीम ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए किया। ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लखनऊ टीम ने लिखा कि करुण नायर, अदब से स्वागत है आपका। बता दें कि इससे पहले लखनऊ टीम ने एक और ट्वीट शेयर किया था, जो करुण नायर का पुराना ट्वीट रहा। ये ट्वीट करुण ने साल 20...
Big Breaking News : बेंगलुरु में पीएम मोदी का मेगा रोड शो जारी, दोपहर बाद दो जनसभाओं को भी करेंगे संबोधित..

Big Breaking News : बेंगलुरु में पीएम मोदी का मेगा रोड शो जारी, दोपहर बाद दो जनसभाओं को भी करेंगे संबोधित..

bangaluru
कर्नाटक चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु में 26 किलोमीटर लंबा रोड शो कर रहे हैं। सड़क के दोनों ओर मौजूद लोग पीएम मोदी पर फूलों की बारिश कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। बता दें कि रोड शो के बाद पीएम मोदी दो जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। PM मोदी का रोड शो न्यू थिप्पसंद्रा में केम्पे गौड़ा प्रतिमा से शुरू किया गया है जो ब्रिगेड रोड के युद्ध स्मारक पर खत्म होगा। भाजपा ने रोड शो का नाम ‘नम्मा बेंगलुरु, नम्मा हेम’ रखा है जिसका हिंदी में मतलब हमारा बेंगलुरु, हमारा गौरव है। जानकारी के मुताबिक, आज और कल का रोड शो शहर के कुल 28 विधानसभा क्षेत्रों में से 19 से होकर गुजरेगा।   प्रधानमंत्री मोदी का आज होने वाला रोड शो 36 किलोमीटर का था, लेकिन कुछ कारणों से रोड शो के कार्यक्रम में बदलाव किया गया और इसे दो दिन में बांट दिया गया। ...
राजौरी एनकाउंटर : आतंकियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन के बीच राजौरी के लिए रवाना हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह…..

राजौरी एनकाउंटर : आतंकियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन के बीच राजौरी के लिए रवाना हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह…..

जम्मू
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शुक्रवार से आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। सेना ने पूरे कांडी इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जारी एनकाउंटर में लश्कर का एक आतंकी मारा गया है। एक आतंकी घायल भी हुआ है। इसी एनकाउंटर के दौरान शुक्रवार को आतंकियों की तरफ से एक ब्लास्ट में सेना के 5 जवान शहीद हो गए थे। शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज राजौरी पहुंचने वाले हैं। ग्राउंड जीरो पर आर्मी कमांडर मौजूद उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ऑपरेशन की समीक्षा करने के लिए ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद हैं। सेना ने उन्हें सारे ऑपरेशन की जानकारी दी है। लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने हवलदार नीलम सिंह, एनके अरविंद कुमार, एल/एनके रावत, पं. प्रमोद नेगी और पं. एस. छेत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने राजौरी ऑपरेशन के दौरान देश के लिए अपने प्राण न...
प्रिंस चार्ल्स की ताजपोशी की साक्षी बनेगी भारत की बेटी इरा दुबे, आज होगा कार्यक्रम……

प्रिंस चार्ल्स की ताजपोशी की साक्षी बनेगी भारत की बेटी इरा दुबे, आज होगा कार्यक्रम……

उत्तराखण्ड
इरा इस कार्यक्रम में किंगस स्कॉलर के तौर पर प्रतिभाग कर रही हैं। ताजपोशी का कार्यक्रम शनिवार को लंदन में होगा।   ब्रिटेन के नए राजा प्रिंस चार्ल्स के ताजपोशी कार्यक्रम की भारत की बेटी इरा दुबे भी साक्षी बनेंगी। इरा के बचपन का काफी समय उत्तराखंड के कोटद्वार में बीता है। फिलहाल वे लंदन के वेस्टमिंस्टर स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं। इरा इस कार्यक्रम में किंग्स स्कॉलर के तौर पर प्रतिभाग कर रही हैं। ताजपोशी का कार्यक्रम शनिवार को लंदन में होगा। इरा मूल रूप से झारखंड के गोड्डा जिले से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन कोटद्वार में अपनी बुआ प्रीति कुमारी के घर काफी बार आई हैं। प्रीति कुमारी डिग्री काॅलेज पोखड़ा और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में सेवाएं दे चुकी हैं और फिलहाल डिग्री कालेज देवप्रयाग में प्राचार्या हैं। इरा के पिता समीर दुबे लंदन में बैंकिंग सेक्टर में, जबकि मां ऋतु दुब...
जरूरत पड़ी तो जनसंख्या नियंत्रण कानून भी लाएंगे : सीएम धामी

जरूरत पड़ी तो जनसंख्या नियंत्रण कानून भी लाएंगे : सीएम धामी

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के हित के लिए जरूरत पड़ेगी तो जनसंख्या नियंत्रण कानून भी लाएंगे। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का ड्राफ्ट 30 जून तक फाइनल हो जाएगा। कहा कि यूसीसी पर हमारा ड्राफ्ट दूसरे राज्यों के लिए मॉडल बनेगा। सीएम ने कहा कि धार्मिक एजेंडे के नाम पर सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रदेश सरकार बेहद कठोरता के साथ कार्रवाई करेगी। जिलाधिकारियों को ऐसे मामलों में अभियान चलाने के निर्देश दे दिए गए हैं। हम एक अध्यादेश भी ला रहे हैं, जिसमें भूमि खरीद की प्रक्रिया में व्यक्ति की पृष्ठभूमि की जांच को अनिवार्य बनाया जाएगा। उत्तराखंड राज्य का अपना एक धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक स्वरूप है, इसे बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। यूपी सरकार की जनसंख्या नियंत्रण कानून की पहल पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के हित में हमारे लिए जो भी जरूरी होगा, वह हम करेंगे। जनसंख्या न...