प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात को दी 4400 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात !
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर हैं. यहां उन्होंने करीब 4,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की. साथ ही लाभार्थियों को केंद्र सरकार की आवास योजना के तहत बने मकानों का आवंटन भी किया. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री गांधीनगर में 'अखिल भारतीय शिक्षा संघ अधिवेशन' में शामिल होंगे और गिफ्ट सिटी का भी दौरा करेंगे.
बयान में कहा गया है कि गांधीनगर में कार्यक्रम के दौरान मोदी 2,450 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इनमें नगर विकास विभाग, जल आपूर्ति विभाग, सड़क एवं परिवहन विभाग और खान एवं खनिज विभाग की परियोजनाएं शामिल हैं.
वह कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण और शहरी) के लाभार्थियों को चाबियां भी सौंपेंगे. इन परियोजनाओं का कुल परिव्यय लगभग 1,950 करो...





