Saturday, December 13News That Matters

यमुनोत्री धाम यात्रा पर आए दो तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत, अब तक 11 की गई जान..

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए कर्नाटक और महाराष्ट्र दो तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हुई है।

 

अभी तक यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए 11 तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हो चुकी है। जबकि गंगोत्री यात्रा पर आए छह तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हो चुकी हैं। वहीं यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर दो तीर्थयात्रियों की चोटिल होने से मौत हुई है।

शुक्रवार को यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए संग्राम वीराभद्रा पोंगले (63) पुत्र वीराभद्रा पोंगले निवासी नया बाडगांव रोड सांई धाम लातुर महाराष्ट्र यमुनोत्री दर्शन के लिए जाते समय पालीगाड़ के पास हृदय गति रुकने से मौत हुई। जबकि कान्तराज अरस (72) पुत्र कृष्ण राज अरस, ग्राम कुडलूर तालूक चेनापटटा, जिला रामनगर कर्नाटक की जानकीचट्टी में देर रात को मौत हुई है.

 

केदारनाथ में पत्थर गिरने से घायल यात्री एम्स में भर्ती

वहीं केदारनाथ यात्रा के दौरान पहाड़ी से पत्थर गिरने से घायल एक श्रद्धालु को घायल अवस्था में हेली एंबुलेंस के जरिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। केदारनाथ यात्रा के दौरान गुरुवार की सुबह करीब 10:00 बजे सीतापुर, सोनप्रयाग से एक पेशेन्ट हेली एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स लाया गया। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि डा. मानस मदान (44 वर्ष) निवासी अमृतसर, पंजाब के सिर में पत्थर लगने से चोट लगी है।

पेशेन्ट को उचित इलाज हेतु एम्स की ट्रॉमा इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। सिर का सीटी स्कैन किया गया है। पेशेन्ट की पत्नी डा.भावना मदान ने बताया कि हम केदारनाथ जाने के लिए सुबह आठ बजे के लगभग सीतापुर में पुलिस चैक पोस्ट में अपना रजिस्ट्रेशन चेक करवाने के लिए खड़े थे। इस दौरान ऊपर से पत्थर गिरने से उनका पति गम्भीर रूप से घायल हो गये।

 

 

उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए उत्तराखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *