30 सांसदों की टीम आज करेगी टिहरी में बांध निर्माण और पुनर्वास कार्यों का निरीक्षण……
संसदीय समिति सोमवार को टिहरी पहुंचेगी। यहां निरीक्षण के बाद शाम को देहरादून में एक समीक्षा बैठक करेगी।
केंद्र की विभिन्न योजनाओं और केंद्र सहायतित योजनाओं की समीक्षा के लिए 30 सांसदों की समिति देहरादून पहुंच चुकी है। यह समिति सोमवार को सबसे पहले टिहरी में टीएचडीसी के बांध संबंधी कार्यों, पुनर्वास आदि का निरीक्षण करेगी। समिति तीन दिन तक उत्तराखंड में रुककर अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी करेगी।
संसदीय समिति सोमवार को टिहरी पहुंचेगी। यहां निरीक्षण के बाद शाम को देहरादून में एक समीक्षा बैठक करेगी। इस बैठक में सांसदों के अलावा उत्तराखंड के संबंधित विभागों के अधिकारी और केंद्रीय मंत्रालयों के अधिकारी भी शामिल होंगे। टीएचडीसी से संबंधित सभी मुद्दों पर बैठक में बातचीत होगी। अपर सचिव उदयराज सिंह ने बताया कि टीम तीन दिन तक उत्तराखंड में प्रवास के दौरान नमामि गंगे और अन्य य...








