Friday, March 6News That Matters

Month: May 2023

12वीं पास मास्टरमाइंड उड़ाता था एक दिन में पांच करोड़, चीन से भी संबंध…

12वीं पास मास्टरमाइंड उड़ाता था एक दिन में पांच करोड़, चीन से भी संबंध…

देश-विदेश
बांगुर नगर पुलिस के अनुसार, गिरोह का मास्टरमाइंड हैदराबाद का 49 वर्षीय श्रीनिवास राव है। वह करीब 3-4 साल से यह धंधा कर रहा है। वह रोजाना करोड़ों रुपयों की साइबर ठगी करता था।   मुंबई पुलिस ने साइबर अपराध से जुड़े एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जिसका सरगना मात्र 12वीं कक्षा तक पढ़ा है। हालांकि पढ़ाई में फिसड्डी, लेकिन रुपये उड़ाने के मामले में यह बादशाह है। यह खातों से एक दिन में पांच करोड़ रुपये से अधिक उड़ाने में माहिर है। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह का संबंध चीन से भी है। इस गिरोह के पांच आरोपियों को पुलिस ने कोलकाता, मुंबई और विशाखापत्तनम से गिरफ्तार किया है। ये आरोपी मुंबई पुलिस के 50 से अधिक पुलिस अधिकारियों के नाम और उनके फोटो का इस्तेमाल कर साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दिया करते थे।   चीन से भी संबंध बांगुर नगर पुलिस के अनुसार, गिरोह का मास्टरमाइंड हैदराबाद क...
Uttarakhand: बीच सड़क पर युवक को पीटने पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल समेत पीआरओ और गनर पर मुकदमा दर्ज …….

Uttarakhand: बीच सड़क पर युवक को पीटने पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल समेत पीआरओ और गनर पर मुकदमा दर्ज …….

उत्तराखण्ड
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और युवक के बीच मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। सीएम धामी ने डीजीपी को पूरे मामले जांच के आदेश दिए थे। जिसके बाद आज मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, उनके पीआरओ और गनर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, देर रात युवक पर भी मामला दर्ज हो चुका है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि सुरेंद्र नेगी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बलवा मारपीट व गाली गलौज की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। ये है पूरा मामला प्रदेश में राजनीतिक माहौल मंगलवार को उस समय बहुत गरमा गया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और उनका गनर बीच सड़क पर एक युवक की पिटाई करते दिखे। वायरल वीडियो में कैबिनेट मंत्री सड़क किनारे अपने वाहन के पास खड़े होकर शिवाजी नगर निवासी युवक सुरेंद्र सिंह नेगी से बात कर रहे हैं। बातचीत अचानक हाथापाई म...
4 और 5 मई 2023 को एम्स ऋषिकेश में आयोजित होने जा रहे दो दिवसीय यूथ-20 समिट !

4 और 5 मई 2023 को एम्स ऋषिकेश में आयोजित होने जा रहे दो दिवसीय यूथ-20 समिट !

उत्तराखण्ड
आगामी 4 और 5 मई 2023 को एम्स ऋषिकेश में आयोजित होने जा रहे दो दिवसीय यूथ-20 समिट के संबंध में एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह ने कहा कि यह हमारे देश के लिए गौरव की बात है कि भारत इस बार जी-20 सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है। उन्होंने कहा कि जी-20 देशों के युवाओं को वैश्विक चुनौतियों से लड़ने हेतु तैयार करने के लिए यूथ-20 सम्मेलन के आयोजन हेतु व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। एम्स ऋषिकेश में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हेल्थ, बीईंग और स्पोर्ट्स के प्रति सजग रहने हेेतु आपसी विचार-विमर्श का अवसर मिलेगा। कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डाॅक्टर) मीनू सिंह ने बताया कि इस समिट में उत्तराखंड राज्य सहित देशभर के विभिन्न राज्यों के युवा प्रतिभागी शामिल होंगे। साथ ही जी-20 देशों से आने वाले विभिन्न युवा लीडर अपने विचार साझा करें...
बेटे की डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए दून पहुंचा बिहार का बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन, आज होगी शादी..

बेटे की डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए दून पहुंचा बिहार का बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन, आज होगी शादी..

उत्तराखण्ड
बिहार के बाहुबली और पूर्व सांसद ने वर्ष 1994 में गोपालगंज के जिलाधिकारी की हत्या की थी। इस हत्या के दोष में उसे उम्रकैद की सजा हुई।   जेल से बाहर निकलने के बाद बिहार का बाहुबली व पूर्व सांसद आनंद मोहन बेटे की डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए राजधानी देहरादून पहुंचा है। वह पिछले तीन दिनों से दून में है। बीते दिनों उसने अपने बेटे के साथ जाकर कई नामचीन हस्तियों को शादी का निमंत्रण दिया। इनमें कुछ सत्ता और विपक्ष की राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हैं। आज (बुधवार) बाहुबली के बेटे की शादी है। इस शादी को लेकर शहर में काफी चर्चाएं हैं।   बता दें कि बिहार के बाहुबली और पूर्व सांसद ने वर्ष 1994 में गोपालगंज के जिलाधिकारी की हत्या की थी। इस हत्या के दोष में उसे उम्रकैद की सजा हुई। लेकिन, 13 साल जेल में बिताने के बाद ही वह बाहर आ गया। जेल से बाहर आते ही आनंद मोहन अपने बेटे चेतन आनंद की शादी की...
केदारनाथ में कल शाम से लगातार हो रही बर्फबारी, सोनप्रयाग में अभी भी रुके हुए हैं श्रद्धालु

केदारनाथ में कल शाम से लगातार हो रही बर्फबारी, सोनप्रयाग में अभी भी रुके हुए हैं श्रद्धालु

उत्तराखण्ड
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में मौसम की करवट ने चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। केदारनाथ में कल शाम से लगातार बर्फबारी हो रही है। सोनप्रयाग में अभी भी बारिश जारी है, जिसको देखते हुए अभी तक यात्रियों को सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए रवाना नहीं किया गया है। सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर मिले अपडेट के अनुसार केदारनाथ व सोनप्रयाग में बारिश रुक गई थी लेकिन अभी तक सैलानियों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई है। उत्तराखंड में पारा लुढ़का लगातार हो रही वर्षा-बर्फबारी से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में पारा लुढ़का हुआ है। देहरादून में भी तापमान सामान्य से करीब 10 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। दून में मंगलवार को भी सुबह से ही रिमझिम वर्षा का क्रम बना रहा। शाम को वर्षा बंद हुई और हल्की धूप खिल उठी। आज भी बारिश-ओलावृष्टि के आसार मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सि...
लैंड जिहाद के मुद्दे पर धामी सरकार सख्त, आज कैबिनेट में आ सकता है प्रस्ताव

लैंड जिहाद के मुद्दे पर धामी सरकार सख्त, आज कैबिनेट में आ सकता है प्रस्ताव

उत्तराखण्ड
लैंड जिहाद के मुद्दे पर धामी सरकार सख्त नजर आ रही है। सरकारी भूमि से अवैध धर्मस्थलों को हटाने की मुहिम के बाद अब सरकार राज्य में भूमि खरीदने वालों की पृष्ठभूमि जानने के लिए सत्यापन कराने का निर्णय ले सकती है। इस मसले पर बुधवार को होने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रियों के साथ चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य विभागों के अहम प्रस्तावों पर भी कैबिनेट में फैसला लिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकारी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंख्या असंतुलन को लेकर चिंता जता चुके हैं। असंतुलन की स्थिति को रोकने के लिए उन्होंने पहले ही बाहर से आने वाले अवांछनीय तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दे रखे हैं। पुलिस को भी राज्य के बाहर से आने वाले संदिग्ध लोगों का सत्यापन करने को कहा गया है। राज्य के सामाजिक, जनसांख्यिकीय और सांस्कृतिक ताने-बाने की सुरक्षा औ...
सीएम धामी ने मारपीट विवाद का वीडियो वायरल होने के बाद कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को किया तलब, अशोक कुमार को निष्पक्ष जांच करने के दिए आदेश

सीएम धामी ने मारपीट विवाद का वीडियो वायरल होने के बाद कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को किया तलब, अशोक कुमार को निष्पक्ष जांच करने के दिए आदेश

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मारपीट विवाद का वीडियो वायरल होने के बाद कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को तलब कर लिया है। बुधवार को सीएम उनसे पूरे विवाद के बारे में स्पष्टीकरण लेंगे। सीएम ने घटनाक्रम का संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को निष्पक्ष जांच करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने ताकीद किया है कि पूरे प्रकरण की कायदे से जांच हो। इस मामले में किसी भी निर्दोष को सजा नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने साफ किया कि वह इस मामले में भेद-भाव एवं पक्षपातपूर्ण कार्रवाई किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री बुधवार को नई दिल्ली से लौट आएंगे। भाजपा अध्यक्ष बोले, सार्वजनिक स्थलों पर संयमित आचार-व्यवहार जरूरी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के हाथापाई मामले की कड़े शब्दों में निंदा की। साथ ही उन्होंने यह अपेक्षा भी की कि सार्वजनिक स्थलों पर स...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक में कई विभागों के अहम प्रस्तावों पर कैबिनेट में फैसला लिया जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से दुर्गम क्षेत्रों के छात्रों को स्कूल आने-जाने के लिए किराया भत्ता देने और दो विषयों में अनुत्तीर्ण छात्रों को पास होने का अवसर देने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकता है। साथ ही सरकारी भूमि से अवैध धर्मस्थलों को हटाने की मुहिम के बाद अब सरकार राज्य में भूमि खरीदने वालों की पृष्ठभूमि जानने के लिए सत्यापन कराने का निर्णय ले सकती है। इसके अलावा कैबिनेट में अंत्योदय परिवारों को राशन की दुकानों पर नमक और चीनी सब्सिडी पर उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी आ सकता है। इसके अलावा नगर निगमों के सीमा विस्तार का मुद्दा भी उठ सकता है।...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आज बलिया में चुनावी सभा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आज बलिया में चुनावी सभा

उत्तरप्रदेश
बलिया के सतीश चंद्र महाविद्यालय के खेल मैदान में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा होगी। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इसके तहत बुधवार को शहर के प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन रहेगा। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था परखी। आईजी अखिलेश कुमार व पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने रूट टायवर्जन समेत तैयारियों का निरीक्षण किया और दिशा-निर्देश दिया। मौसम को देखते हुए हेलीपैड के लैंडिंग की वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है। इसके तहत पुलिस लाइन के मैदान में सीएम के हेलीकाप्टर को उतरने की व्यवस्था की गई है। इस दौरान टीडी कॉलेज से लेकर चित्तू पांडेय चौराहा और एससी कॉलेज के मार्ग को भी वैकल्पि रुट के तौर पर तैयार किया गया है। ताकि सीएम के फ्लीट के आवागमन में कोई दिक्कत न हो। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई रास्ते में किसी भी तरह के जाम की समस्या का सामना न करना पड़े, इस...
समूह-ग की तीन भर्तियों में शामिल नहीं हो पाएंगे 184 अभ्यर्थी, पेपर लीक मामले में किन लोगो को मिले थे नोटिस, जानने के लिए देखिये…………… !

समूह-ग की तीन भर्तियों में शामिल नहीं हो पाएंगे 184 अभ्यर्थी, पेपर लीक मामले में किन लोगो को मिले थे नोटिस, जानने के लिए देखिये…………… !

उत्तराखण्ड
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 10 अप्रैल को 184 अभ्यर्थियों की सूची जारी की थी, जिन्हें पेपर लीक का आरोपी बताया गया था। इन सभी को आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने चार भर्तियों में पेपर लीक करने वाले जिन 184 अभ्यर्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, उन्हें आगामी तीनों भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा। नोटिस के जवाब आने के बाद आयोग इन अभ्यर्थियों को नियमानुसार डिबार करेगा। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 10 अप्रैल को 184 अभ्यर्थियों की सूची जारी की थी, जिन्हें पेपर लीक का आरोपी बताया गया था। इन सभी को आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा था कि नोटिस का जवाब आने के बाद उन्हें आयोग अपनी सभी परीक्षाओं से डिबार कर देगा।   अब चूंकि आयोग की पेपर लीक की वजह से रद्द हुई परीक्षाएं दोबारा इसी महीने से शुरू होने जा रही...