Friday, March 6News That Matters

Month: May 2023

यमुनोत्री जा रहे राजस्थान के यात्रियों की बस हुई हादसे का शिकार !

यमुनोत्री जा रहे राजस्थान के यात्रियों की बस हुई हादसे का शिकार !

उत्तराखण्ड
हादसे का कारण ओवरस्पीड बताया जा रहा है।  बस पहले पहाड़ी के साइड बड़े पत्थर से टकराई फिर फिसलकर खाई की तरफ पहुंच गई।   यमुनोत्री हाईवे पर मंगलवार दोपहर हादसा हो गया। डाबरकोट और स्यानाचट्टी के बीच यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में आधी लटक गई। बस के खाई में लटकते ही वहां चीख पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण ओवरस्पीड बताया जा रहा है।  बस पहले पहाड़ी के साइड बड़े पत्थर से टकराई फिर फिसलकर खाई की तरफ पहुंच गई। बस में 28 यात्री सवार थे। प्रभारी निरीक्षक बड़कोट गजेंद्र बहुगुणा का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों को दूसरी बस से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना किया गया है। बस को जेसीबी की मदद से निकाला गया है। हाईवे पर यातायात सुचारू है।   यमुनोत्री पैदल मार्ग पर टूटी रेलिंग दे रही हादसों को न्योता यमुनोत्री धाम के पैदल रूट पर अव्यवस्थाओं...
यह प्रयागराज की धरती है, यह अन्याय और अत्याचार बर्दाश्त नहीं करती : योगी आदित्यनाथ

यह प्रयागराज की धरती है, यह अन्याय और अत्याचार बर्दाश्त नहीं करती : योगी आदित्यनाथ

उत्तरप्रदेश
प्रयागराज में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह प्रयागराज की धरती है यह अत्याचार बर्दाश्त नहीं करती है। प्रकृति न्याय जरूर करती है। कुछ लोगों ने जिले को अन्याय और अत्याचार का अड्डा बना लिया था। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में भाजपा ने सामान्य कार्यकर्ता को महापौर का प्रत्याशी बनाया है। भाजपा नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने की पार्टी है।   प्रयागराज में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह प्रयागराज की धरती है यह अत्याचार बर्दाश्त नहीं करती है। प्रकृति न्याय जरूर करती है। अतीक और अशरफ का नाम लिए बगैर कहा कि कहा कि जो जैसा करेगा उसको वैसा ही फल मिलता है। जिन लोगों ने अन्याय किया था प्रकृति ने न्याय कर दिया। योगी ने कहा कि कुछ लोगों ने प्रयागराज की धरती को अन्याय और अत्याचार का केंद्र बना दिया था, लेकिन यह धरती सबका हिसाब बराबर करके रख देती है। कहा कि प्रकृति न अन्याय करती है न ही अन्याय और अत...
शरद पवार ने एनसीपी अध्यक्ष का पद छोड़ने का किया ऐलान, कहा- रिटायरमेंट ले रहा हूं…….

शरद पवार ने एनसीपी अध्यक्ष का पद छोड़ने का किया ऐलान, कहा- रिटायरमेंट ले रहा हूं…….

मुम्बई
मुंबई: शरद पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष का पद छोड़ने का ऐलान किया है। मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर में उनकी किताब के विमोचन का आज कार्यक्रम हो रहा है। शरद पवार ने एनसीपी अध्यक्ष का पद छोड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि मैं अध्यक्ष पद से रिटायरमेंट ले रहा हूं। शरद पवार ने कांग्रेस छोड़कर 1999 में एनसीपी बनाई थी। शरद पवार ने इसके संकेत हाल ही में दे दिए थे, जब उन्होंने कहा था कि रोटी को अगर समय पर न पलटा जाए तो जल जाती है। चाहता हूं कोई और संभाले जिम्मेदारी: पवार शरद पवार ने मुंबई में अपनी पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में बड़ी घोषणा करते हुए सभी को एक बार फिर चौंका दिया। शरद पवार ने कहा, 'मुझे लंबे समय तक पार्टी के नेतृत्व का मौका मिला। मैंने अध्यक्ष पद की कई साल जिम्मेदारी निभाई। मैं चाहता हूं कि कोई और इस जिम्मेदारी को संभाले। अब मैं अध्यक्ष पद से रिटायरमेंट ले रहा हूं।...
मई माह में पहली बार केदारनाथ धाम पर बर्फ से ढकी चोटियां, देखे खुबसूरत नजारा………..

मई माह में पहली बार केदारनाथ धाम पर बर्फ से ढकी चोटियां, देखे खुबसूरत नजारा………..

उत्तराखण्ड
केदारनाथ : केदारनाथ धाम के पहाड़ी इलाकों में मंगलवार की सुबह बर्फबारी हुई. जिसके बाद बर्फ से ढकी चोटियां काफी मनमोहक लग रही थी.   उत्तराखंड (Uttrakhand) में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश ने मौसम में ठंडक दी है. इसी बीच मंगलवार की सुबह केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) क्षेत्र की पहाड़ियों पर मौसम की पहली बर्फबारी हुई.   बता दें कि केदारनाथ धाम चार धामों में से एक है. जिसकी खूबसूरती बर्फबारी के बाद और भी ज्यादा बढ़ जाती है. वहीं बर्फबारी के बीच केदारनाथ पहुंच रहे श्रद्धालु बर्फ से ढकी वादियों को देख रोमांचित हो रहे हैं इससे पहले शनिवार को बदरीनाथ, केदारनाथ के अलावा हेमकुंड की ऊंची चोटियों में भी बर्फबारी हुई थी.   मंगलवार को हुई इस बर्फबारी से मौसम काफी ठंडा हो गया है. जिसके बाद लोग गर्म कपड़े पहनने लगे है.     उत्तरांचल क्राइम न्यूज के ल...
Virat Kohli Fight: जो देखा वो सच नहीं… गौतम गंभीर और नवीन उल हक से भिड़ंत पर विराट कोहली का पहला रिएक्शन !

Virat Kohli Fight: जो देखा वो सच नहीं… गौतम गंभीर और नवीन उल हक से भिड़ंत पर विराट कोहली का पहला रिएक्शन !

खेल
आईपीएल 2023 के एक मुकाबले में विराट कोहली की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी नवीन उल हक और कोच गौतम गंभीर से हो गई थी। मैच के बाद तमाम वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैंस भी इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी।   उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी बनाते हुए पहला रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा- जो भी कुछ हम सुनते हैं वे विचार होते हैं, तथ्य नहीं। हम जो कुछ भी देखते हैं वह एक दृष्टिकोण है, सत्य नहीं। (Everything we hear is an opinion, not a fact. Everything we see is a perspective, not the truth.- Marcus Aurelius) दरअसल, यह रोम के सम्राट मार्कस ऑरेलियस रोम का कोट है।   विराट कोहली शायद यहां कहना चाहते हैं कि पूरे मामले को लेकर जो कुछ भी समझा...
चलती कार का दरवाजा खोलकर स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, जानिए कितने का कटा चालान?

चलती कार का दरवाजा खोलकर स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, जानिए कितने का कटा चालान?

उत्तरप्रदेश
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, यह विडियो नोएडा से ग्रेनो की ओर जाते समय बनाया गया है। हरियाणा नंबर की काली स्कॉर्पियो का अगला गेट खोल कर युवक खतरनाक स्टंट करता दिख रहा है। चालक कार को जिक-जैक की तरह चला रहा है। गनीमत रही कि कार अनियंत्रित होकर किसी अन्य वाहन से नहीं टकराई।   नोएडा: नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर सोमवार को दो अलग-अलग जगह स्कॉर्पियो सवार युवकों का विडियो वायरल हुआ है। इस पर संज्ञान लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एक गाड़ी का 37 हजार रुपये का चालान काटा है, दूसरी कार के बारे में जानकारी की जा रही है। पहला विडियो नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे का है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, यह विडियो नोएडा से ग्रेनो की ओर जाते समय बनाया गया है। हरियाणा नंबर की काली स्कॉर्पियो का अगला गेट खोल कर युवक खतरनाक स्टंट करता दिख रहा है। चालक कार को जिक-जैक की तरह चला रहा है। गनीमत रही कि कार अनियंत्रित होकर किस...
रिवर राफ्टिंग के लिए जा रहे सैलानियों की गाड़ी पर गिरा पेड़, आंधी-पानी से टिहरी-गढ़वाल में बढ़ी परेशानी !

रिवर राफ्टिंग के लिए जा रहे सैलानियों की गाड़ी पर गिरा पेड़, आंधी-पानी से टिहरी-गढ़वाल में बढ़ी परेशानी !

उत्तराखण्ड
टिहरी जिले के थाना मुनी की रेती क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी के समीप रीवर राफ्टिंग के लिए जा रही गाड़ी पर बारिश तथा तूफान की वजह से एक पेड़ गिर गया जिसमें दिल्ली के चार पर्यटक बैठे हुए थे जिन्हें घायल हालत में तत्काल निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया है।   टिहरी गढ़वालः लगातार हो रही बारिश, आंधी-तूफान के चलते जहां जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं सोमवार को तूफान के बीच दिल्ली से रिवर राफ्टिंग के लिए जा रहे पर्यटकों की गाड़ी पर एक विशालकाय पेड़ गिर पड़ा जिससे चार पर्यटक घायल हो गए। बता दें कि कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण पर्वतीय मार्गों पर भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं। बाहरी राज्यों से घूमने आए पर्यटकों को तीर्थनगरी का मौसम सुहाना लग रहा है लेकिन बारिश और आंधी के चलते खासी परेशानियां भी पैदा हो गई हैं।   सोमवार को अचानक बारिश के साथ आंधी-तूफान ने जोर पकड़ लिया। इसके चलत...
आज भी खराब रहेगा मौसम, बर्फबारी के आसार, तीर्थयात्रियों को यात्रा न करने की सलाह…..

आज भी खराब रहेगा मौसम, बर्फबारी के आसार, तीर्थयात्रियों को यात्रा न करने की सलाह…..

उत्तराखण्ड
यात्रियों और वाहन चालकों को भी सावधान रहने और संभव हो तो यात्रा स्थगित करने की सलाह दी गई है।मौसम विभाग की ओर से पांच मई तक भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। जिसे देखते हुए अलर्ट रहने की जरूरत है।   उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों के साथ ही चारों धामों में मंगलवार को भी मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, मैदानी इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार पांच मई तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम बर्फबारी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन-चट्टान गिरने से सड़कें अवरुद्ध होने का भी अनुमान है। जबकि, मैदानी इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य में कहीं-कहीं गर्...
केदारनाथ के लिए पहली बार शुरू हुई जौलीग्रांट हेलीपैड से हेली सेवा, जानने के लिए देखिये ……

केदारनाथ के लिए पहली बार शुरू हुई जौलीग्रांट हेलीपैड से हेली सेवा, जानने के लिए देखिये ……

उत्तराखण्ड
यात्री सुबह छह बजे ही हेलीपैड पहुंच गए थे लेकिन, खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया था।   जौलीग्रांट हेलीपैड से पहली बार दो धामों के लिए किसी कंपनी की हेली सेवा शुरू हुई है। मंगलवार सुबह 7:40 बजे रुद्राक्ष कंपनी के हेलीकॉप्टर ने 11 यात्रियों को लेकर केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरी। यात्री सुबह छह बजे ही हेलीपैड पहुंच गए थे लेकिन, खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया था। मौसम साफ होने पर हेलीकॉप्टर केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुआ।   जौलीग्रांट में युकाडा के हेलीपैड से पहली बार रुद्राक्ष एविएशन के 18 सीटर एमआई डबल इंजन हेलीकॉप्टर की दो धामों के लिए सेवा शुरू हुई है। पिछले साल कंपनी के हेलीकॉप्टर ने हरिद्वार प्राइवेट हेलीपैड से उड़ान भरी थी। उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए उत्तराखंड से ब्यूरो रिपोर्ट...
देहरादून : एयरपोर्ट के पास जंगल में युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप, शरीर पर मिले चोट के निशान……………..

देहरादून : एयरपोर्ट के पास जंगल में युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप, शरीर पर मिले चोट के निशान……………..

उत्तराखण्ड
मृतक युवक टिहरी का बताया जा रहा है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। ऐसे में पुलिस हत्या की भी आशंका जता रही है।   देहरादून में मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पास कोठारी मोहल्ले के जंगल मे एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले में हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।   शरीर पर हैं चोट के निशान जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। कोतवाल राजेश शाह व चौकी इंचार्ज उत्तम रमोला ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। मृतक युवक टिहरी का बताया जा रहा है। वह भानियावाला में किराए पर रहता था। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम बुलाई जा रही है।   उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए उत्तराखंड से ब्यूरो रिपोर्ट...