Friday, March 6News That Matters

Month: June 2023

आढ़त बाजार को रेलवे स्टेशन रोड से शिफ्ट करने की कवायद शुरू, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव…

आढ़त बाजार को रेलवे स्टेशन रोड से शिफ्ट करने की कवायद शुरू, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जल्द ही जाम के झाम से निजात मिलने वाली है। बताया जा रहा है कि ट्रैफिक में वर्षों से सबसे बड़ी बाधा बने आढ़त बाजार को रेलवे स्टेशन रोड से शिफ्ट करने की कवायद शुरू हो गई है। रिपोर्टस की माने तो जल्द ही नया आढ़त बाजार पटेलनगर में बसाया जाएगा। जिसके लिए  मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने जमीन तलाश ली है। वहीं अब शासन के वित्त विभाग से हरी झंडी के बाद प्राधिकरण के आढ़त बाजार शिफ्टिंग के प्रस्ताव को धामी कैबिनेट में लाने की तैयारी हो रही है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वर्तमान में शहर का सबसे बड़ा बॉटल नेक आढ़त बाजार क्षेत्र में है। सड़क के इस चोक हिस्से को खोलने के लिए एक दशक से भी अधिक समय से कवायद चल रही है, मगर कोई भी योजना आज तक परवान नहीं चढ़ पाई। ऐसे में एक बार फिर एमडीडीए आढत बाजार शिफ्ट करने की बड़ी योजना पर काम कर रहा है। इस योजना को धरातल पर उ...
उत्तराखंडः अलग-अलग जगह खाई में गिरे वाहन, हादसों में पांच लोगों की मौत…

उत्तराखंडः अलग-अलग जगह खाई में गिरे वाहन, हादसों में पांच लोगों की मौत…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला जारी है। मंगलवार का दिन हादसों का दिन साबित हो रहा है। बताया जा रहा है कि बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर खांकरा और सिरोबगड़ के बीच एक कार खाई में गिर गई है। हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि चालक बेहोश हो गया है। वहीं पिथौरागढ़ जनपद में दो हादसे हुए है। खाई में वाहन गिरने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत की खबर है । मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर खांकरा और सिरोबगड़ के बीच हुआ है। यहां एक कार खाई में गिरने से 2 महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि चालक बेहोश हो गया है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेसक्यू कर शवों को बाहर निकाला है। जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि मृतक की महिला की पहचान मीनाक्षी उम्र 45 साल और कमला देवी उम्र 60 साल के रूप में हुई है। कमला सेवानिवृ...
14 तहसीलदारों को मिली डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नति, देखें आदेश…

14 तहसीलदारों को मिली डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नति, देखें आदेश…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में एक बार फिर प्रमोशन किया  गया  है। प्रदेश को 14 नए एसडीएम मिले है। जिसके आदेश जारी किए गए है। बताया जा रहा है कि शासन कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग में राज्य सिविल सेवा के ग्रेड वेतन केंद्र पदोन्नति कोटे के चयन के वर्ष 2023 की रिक्तियों के सापेक्ष 14 तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नति किया गया है। जारी आदेश में लिखा है कि राज्य सिविल सेवा साधारण वेतनमान ( अपुनरीक्षित वेतनमान रू ० 15,600-39,100 , ग्रेड वेतन रू 0 5400 , पुनरीक्षित वेतनमान रू 0 56,100-1.77,500 पे – मैट्रिक्स लेवल 10 ) के अन्तर्गत प्रोन्नति कोटे की चयन वर्ष 2022-23 की रिक्तियों के सापेक्ष तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर पद पर प्रोन्नत करते हुए कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष के लिए परिवीक्षाकाल पर रखे जाने की राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान की गई हैं। आदेश में लिखा है कि पदोन्नति के फलस्वरूप सम्ब...
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कांवड़ मेला आरंभ होने से पहले दिए ये निर्देश…

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कांवड़ मेला आरंभ होने से पहले दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा-2023 की तैयारियों की प्रदेश में तैयारियां जारी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में जन-प्रतिनिधियों, शासन के उच्चाधिकारियों एवं जिला स्तर के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय गहन समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कांवड़ मेला आरंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्था समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालु अपने मन-मस्तिष्क में देवभूमि का अच्छा सा संदेश लेकर जाएं। उन्होंने निर्देश दिये कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि हर दो-दो घण्टे में शौचालयों आदि की सफाई की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि यात्रा सकुशल सम्पन्न कराना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। सभी सम्बन्धि...
पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में टीएमसी के दो गुटों में हिंसक झड़प, एक की मौत

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में टीएमसी के दो गुटों में हिंसक झड़प, एक की मौत

देश-विदेश
कोलकाता,  पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रैली के अगले ही दिन तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों के बीच हिंसक संघर्ष में एक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पुलिस मौजूद कूचबिहार के एसपी सुमित कुमार ने बताया कि गीतलदाहा में आज सुबह दो गुटों के बीच झड़प हो गई। जानकारी के मुताबिक पांच लोगों को गोली लगी है, जिनमें से एक बाबू हक की मौत हो गई है। स्थिति शांतिपूर्ण है। पुलिस मौके पर मौजूद है। इलाके में तनाव का माहौल बांग्लादेश की सीमा से सटे इस इलाके में नाव से पहुंचा जा सकता है। इलाके में तनाव का माहौल है। तृणमूल के नेताओं ने भाजपा पर आरोप लगाये हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि तृणमूल के लोग ही आपस में भिड़ गए। बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले हिंसा जारी बता दें, बंगाल में आठ जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे, ...
कुलगाम में आतंकियों के साथ मुठभेड़, गोली लगने से पुलिस का जवान जख्मी

कुलगाम में आतंकियों के साथ मुठभेड़, गोली लगने से पुलिस का जवान जख्मी

देश-विदेश
श्रीनगर,  दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के साथ सेना की मुठभेड़ होने की बात सामने आई है। मुठभेड़ में जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने एक आतंकी ढेर कर दिया है। वहीं, पुलिस का एक जवान जख्मी हो गया है, जिसका इलाज किया जा रहा है। मारे गए आतंकी के पास से हथियार व अन्य साजो सामान भी मिला है। मारे गए आतंकी की पहचान का पता लगाया जा रहा है। हथियार और गोला-बारूद बरामद पुलिस के अनुसार, आतंकी की पहचान और संबद्धता का पता लगाया जा रहा है। आतंकी ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद सहित कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। कुलगाम के हावूरा गांव में सोमवार को सूर्यास्त के बाद स्वचालित हथियारों से लैस तीन से चार आतंकी अपने किसी संपर्क सूत्र से मिलने आए। गांव में आतंकियों को देखते ही किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचित कर दिया। सेना के जवानों ने गांव में की घेराबंदी पुलिस ने उसी समय सेना के ...
प्रतियोगिता में देशभर के युवाओं के साथ बुजुर्ग खिलाड़ियों ने भी अपना दम दिखाया

प्रतियोगिता में देशभर के युवाओं के साथ बुजुर्ग खिलाड़ियों ने भी अपना दम दिखाया

उत्तराखण्ड
देहरादून : अलवर की पूर्व महारानी व पूर्व लोकसभा सांसद युवरानी महेंद्रकुमारी की स्मृति में आयोजित 18वीं युवरानी महेंद्रकुमारी राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 100 मीटर दौड़ में 105 वर्ष की वेटरन खिलाड़ी हरियाणा निवासी रामबाई ने प्रथम स्थान हासिल किया। रामबाई ने अपनी तीन पीढ़ियों के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में देशभर के युवाओं के साथ बुजुर्ग खिलाड़ियों ने भी अपना दम दिखाया। परेड ग्राउंड में आयोजित दो दिवसीय चैंपियनशिप का उद्घाटन भारत सरकार के पूर्व मंत्री व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह ने किया। पहले दिन 100 मीटर रेस से लेकर तीन, पांच किलोमीटर की वाक और जैवलिन थ्रो की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। बेटी और पोती ने भी लिया था भाग 100 मीटर दौड़ की विजेता 105 वर्ष की रामबाई ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में उनकी बेट...
पीएम मोदी ने सराहना करते हुए सारिका रावत की तारीफ की

पीएम मोदी ने सराहना करते हुए सारिका रावत की तारीफ की

उत्तराखण्ड
डोईवाला,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत होपवे पब्लिक स्कूल आदर्श नगर जौलीग्रांट की 12वीं क्लास की छात्रा सारिका रावत के विचारों की पीएम मोदी ने पत्र भेजकर सराहना की है। आदर्श नगर जौलीग्रांट निवासी छात्रा सारिका रावत ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत समृद्ध भारत के लिए पंच निर्माण, जिसमें विकसित भारत का विराट संकल्प, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकजुटता को सुदृढ रखना, कर्तव्य निर्वहन को प्राथमिकता आदि विषयों पर अपना लेख पोस्टकार्ड के माध्यम से पीएम मोदी को भेजा था, जिसकी पीएम मोदी ने सराहना करते हुए सारिका रावत की तारीफ की है। साथ ही पत्र के माध्यम से कहा है कि आज की युवा पीढ़ी की उर्जा आत्मविश्वास और क्षमताओं को देखकर युवा शक्ति से हमारे देश की आशाएं और आकांक्षाएं जुड़ी हुई हैं। अगले 25 वर्ष भारत का अमृत कालखंड...
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो लोगों की मौत

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो लोगों की मौत

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। खांकरा में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। कार जखोली से श्रीनगर की तरफ जा रही थी। इस दौरान खांकरा के पास हादसा हो गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। दो लोगों के शव बरामद हुए हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...
RBI ने की जुलाई 2023 के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी, देखें…

RBI ने की जुलाई 2023 के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी, देखें…

उत्तराखण्ड
अगर आपको बैंक से जरूरी काम है तो उसे जल्द निपटा लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2023 के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। जुलाई महीने में बैंकों में 15 दिन कामकाज नहीं होगा। ऐसे में अगर आपको कुछ काम है तो बैंक की छुट्टी की ये लिस्ट देखकर ही जाएं। हालांकि लोगों के लिए वर्किंग डे की तरह नॉन वर्किंग डे पर भी ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस, एटीएम से ट्रांजेक्शन की सुविधा उपल्ध रहेंगी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जुलाई में कुल 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि सभी राज्यों के सभी बैंक 15 दिन बंद नहीं रहेंगे। 5 रविवार और 2 शनिवार यानी 7 दिन बैंक बंद रहेंगे। वहीं अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग कारणों से 8 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। लिस्ट के हिसाब से अलग अलग राज्यों की छुट्टियों के आधार पर बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में यहां हम जुलाई में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे उसकी लिस्ट बता रहे हैं.. ...