Thursday, March 5News That Matters

Day: September 15, 2023

गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, यात्रियों से भरा वाहन भागीरथी नदी में गिरा, 3 की मौत…

गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, यात्रियों से भरा वाहन भागीरथी नदी में गिरा, 3 की मौत…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बड़े हादसे की खबर उत्तरकाशी से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां शुक्रवार शाम गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां यात्रियों से भरा वाहन भागीरथी नदी में जा गिरा। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन अन्य लोग घायल हो गए। वहीं, हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घायलों का रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया है। मिली जानकारी के अनुसार हादसा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर बिशंनपुर के निकट आर्य विहार आश्रम के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि एक वाहन अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। वाहन में वाहन चालक समेत 6 लोग सवार थे। जिनसे से 3 की मौत हो गई। जबकि, 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। हादसे की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ की टीम एवं जिला चिकित्सालय से एक एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। मौके पर प...
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में समूह ‘ग‘ के पदों पर निकली भर्ती, कल से होंगे आवेदन…

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में समूह ‘ग‘ के पदों पर निकली भर्ती, कल से होंगे आवेदन…

उत्तराखण्ड
Sarkari Naukri: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत औषधि निरीक्षक (ग्रेड-2) समूह ‘ग‘ के पदों पर सीधी भर्ती निकाली गई है। इच्छुक युवा आयोग की वेबसाइट पर जाकर 16 सितम्बर, 2023 से दिनांक 06 अक्टूबर, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का कोई अन्य तरीका/ माध्यम स्वीकार नहीं किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार आयोग ने ये भर्ती औषधि निरीक्षक (ग्रेड-2) समूह ‘ग‘ के  19 रिक्त पदों पर निकाली है। अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते है तो बता दें कि नए उपयोगकर्ताओं को यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर ओटीआर (एक बार पंजीकरण) के माध्यम से खुद को पंजीकृत करना होगा और फिर पद के लिए आवेदन करना होगा। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही पंजीकरण करा लिया है, उन्हें अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करना चाहिए और संबं...
UKPSC ने इस भर्ती के लिए टाइपिंग परीक्षा को लेकर जारी किए महत्वपूर्ण निर्देश, पढ़ें…

UKPSC ने इस भर्ती के लिए टाइपिंग परीक्षा को लेकर जारी किए महत्वपूर्ण निर्देश, पढ़ें…

उत्तराखण्ड
UKPSC Update: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से बड़ा अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि आयोग ने कनिष्ठ सहायक परीक्षा-2022 (दिव्यॉंगजन हेतु) हिन्दी /अंग्रेजी टाइपिंग परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए है। आइए जानते है डिटेल्स… जानें नियम और निर्देश 1. परीक्षार्थी सर्वप्रथम यह सुनिश्चित कर लें कि आपका की-बोर्ड ठीक प्रकार से कार्य कर रहा है। किसी भी समस्या के लिए टेस्ट से पूर्व ही कक्ष निरीक्षक को अवगत करा दें तथा समस्या का समाधान करवा लें। 2. यह भी भली-भॉंति देख लें कि की-बोर्ड की कैप्स लॉक-की ;(Caps Lock-key) व नम्बर लॉक-की ऑन/ऑफ तो नहीं है। 3. अभ्यर्थी दूसरे की कम्प्यूटर-स्क्रीन को न तो देखेंगे और न ही आपस में बातचीत करेंगे। बातचीत करते पकड़े जाने या नकल करने के प्रयास को अनुचित साधन प्रयोग समझा जाएगा तथा अभ्यर्थी/अभ्यर्थियों के विरूद्ध उचित कार्यवाही की जाएगी।...
टिहरी त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी, इस दिन होगा मतदान…

टिहरी त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी, इस दिन होगा मतदान…

उत्तराखण्ड
टिहरी में चुनावी बिगुल बजने वाला है। बताया जा रहा है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की कवायद तेज हो गई है। आयोग के निर्देश पर जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) मयूर दीक्षित द्वारा जनपद के अन्तर्गत सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं सदस्य जिला पंचायत के रिक्त सभी स्थानों पर उप निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गई। आइए जानते है चुनाव का पूरा शेड्यूल… मिली जानकारी के अनुसार टिहरी में उपचुनाव के लिए निर्धारित समय-सारणी के अनुसार दिनांक 20 सितम्बर एवं 21 सितम्बर, 2023 को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 05 बजे तक नाम निर्देशन पत्र जमा किये जायेंगे। वहीं बताया जा रहा है कि दिनांक 22 सितम्बर, 2023 को पूर्वाह्न 10 बजे से कार्य समाप्ति तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच, दिनांक 23 सितम्बर, 2023 को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 03...
प्रदेश में संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए होने जा रही है बड़ी प्रतियोगिता, मिलेगा इतने लाख का नगद का नगद पुरस्कार…

प्रदेश में संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए होने जा रही है बड़ी प्रतियोगिता, मिलेगा इतने लाख का नगद का नगद पुरस्कार…

उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी (उत्तराखण्ड सरकार) द्वारा प्रदेश में संस्कृत के प्रचार-प्रसार, संवर्धन एवं छात्रों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से संस्कृत नाटक, समूहगान, समूहनृत्य, वाद-विवाद, आशुभाषण, श्लोकोच्चारण सहित 06 प्रकार की संस्कृत छात्र प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये प्रतियोगिता प्रदेश के समस्त 95 विकासखण्डों एवं 13 जनपदों में एवं राज्यस्तर पर होगी। बताया जा रहा है कि सभी प्रतियोगिताओं में प्रदेश के सभी पंजीकृत राजकीय / अशासकीय / निजी मान्यता प्राप्त विद्यालय, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयों के कनिष्ठ वर्ग (कक्षा 06 से 10 तक) एवं वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 11 से स्नातकोत्तर कक्षा तक) किसी भी विषय के संस्थागत छात्र / छात्राऐं प्रतिभाग करेंगी। प्रत्येक खण्डस्तर पर रु. 18,000 /- प्रत्येक जनपदस्तर पर रु. 37.800/- तथा राज्यस्तर पर रु. 2,26,000/- सहित समस्त खण्ड व जनपद...
उत्तराखंड में एक बार फिर उपचुनाव की तैयारियां तेज, यहां आचार संहिता लागू…

उत्तराखंड में एक बार फिर उपचुनाव की तैयारियां तेज, यहां आचार संहिता लागू…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बागेश्वर विधानसभा  उपचुनाव खत्म होने के बाद जिले में एक बार फिर उपचुनाव होने जा रहे हैं। जिसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि अब जिले में एक जिपं सदस्य, दो क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधान की दो रिक्त सीटों के लिए उप चुनाव की तिथि घोषित हो गई है। यहां 5 अक्टूबर को मतदान होगा। जिसके लिए आचार संहिता लगा दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बागेश्वर जनपद में जिला पंचायत शामा और शामा और रेखाड़ी में क्षेत्र पंचायत के लिए उपचुनाव होना है। साथ ही प्रधान के लिए अनर्सा (बागेश्वर) और हरकोट (कपकोट) में उपचुनाव होने हैं। जिसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। चुनाव आयोग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके साथ ही बताया जा रहा है कि पंचायत उप चुनाव को लेकर आचार संहिता लगा दी गई है। आचार संहिता उप चुनाव वाले क्षेत्रों में ही प्रभावी होगी। परिणाम घोषित होने के साथ ही आचार संहिता...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर गणेश जोशी ने की पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर गणेश जोशी ने की पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक

उत्तराखण्ड, देहरादून
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर गणेश जोशी ने की पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक देहरादून, 15 सितम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में मसूरी विधान सभा क्षेत्र के भाजपा के श्रीदेव सुमन नगर मंडल और शहीद दुर्गामल्ल मंडल के पार्टी पदाधिकारियों के साथ आगामी 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अंतर्गत सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित वाले कार्यक्रमों को लेकर बैठक की। कैबिनेट मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों को पीएम मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सेवा सप्ताह के रूप में मानने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को सफल क्रियान्वयन और सुनियोजित ढंग से करने का आव्हान किया। ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश भर में प्रधानमंत...
हरिद्वार में इस दिन लगेगा रोजगार मेला, हाथों हाथ मिलेगी नौकरी…

हरिद्वार में इस दिन लगेगा रोजगार मेला, हाथों हाथ मिलेगी नौकरी…

उत्तराखण्ड
Rojgar Mela: बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। देहरादून के बाद अब हरिद्वार में जल्द ही रोजगार मेला लगने वाला है। बताया जा रहा है कि सितंबर माह के अंत में हरिद्वार में एसएमजेएन पीजी कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के तहत युवाओं को हाथों हाथ सीधी नौकरी मिल सकेगी। मेले में विप्रो, आईटीसी, पतंजलि जैसी कई बड़ी कंपनियां डेढ़ हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार देंगीं। आइए जानते है पूरी डिटेल्स.. मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार में युवाओं को रोजगार प्रदान कराने के लिए सेवायोजन विभाग ने 22 सितंबर को एक बड़े रोजगार मेले का आयोजन करने वाला है। इस मेले का आयोजन हरिद्वार के एसएमजेएन पीजी कॉलेज में होगा। विप्रो, आईटीसी, पतंजलि, महिंद्रा जैसी बड़ी कंपनियों में नौकरी करना चाहते हैं। तो आवेदन कर सकते है। बताया जा रहा है कि विभाग को अभी तक करीब 1500 पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन मिल ...
उत्तराखंड : राजधानी के नए कप्तान ने संभाली कमान, जानें एसएसपी अजय सिंह के बारे में ये खास बातें

उत्तराखंड : राजधानी के नए कप्तान ने संभाली कमान, जानें एसएसपी अजय सिंह के बारे में ये खास बातें

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : राजधानी के नए कप्तान ने संभाली कमान, जानें एसएसपी अजय सिंह के बारे में ये खास बातें राजधानी के नवनियुक्त एसएसपी अजय सिंह ने एसएसपी ऑफिस में चार्ज ग्रहण किया। एसएसपी अजय सिंह इससे पहले हरिद्वार के कप्तान थे। अजय सिंह 2014 बैच के आईपीएस अफसर हैं। उन्होंने 2005 में प्रादेशिक पुलिस सेवा के जरिए पुलिस में बतौर डीएसपी सेवा शुरू की थी। 2018 में उनका प्रमोशन आईपीएस में हुआ और उन्हे 2014 बैच मिला। अजय सिंह देहरादून में एसपी सिटी भी रह चुके हैं। जबकि, इससे पहले सीओ सिटी देहरादून, सीओ डालनवाला समेत देहरादून के कई पुलिस सर्किल में रहे हैं। वह हरिद्वार के एसपी देहात भी रहे हैं। आईपीएस बनने के बाद उन्हें पहला जिला रुद्रप्रागा मिला था। इसके बाद वह पुलिस मुख्यालय में एसपी कार्मिक और इसके बाद 2020 में एसएसपी एसटीएफ बने थे। उनके कार्यकाल में ही परीक्षा घपलों में कई बड़ी कार्रवाई हुई थी। ...
उत्तराखंड : जल्द ही अस्तित्व में आएगा राजाजी टाइगर रिजर्व कंजर्वेशन फाउंडेशन, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

उत्तराखंड : जल्द ही अस्तित्व में आएगा राजाजी टाइगर रिजर्व कंजर्वेशन फाउंडेशन, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : जल्द ही अस्तित्व में आएगा राजाजी टाइगर रिजर्व कंजर्वेशन फाउंडेशन, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की तर्ज पर शीघ्र ही राजाजी टाइगर रिजर्व में कंजर्वेशन फाउंडेशन अस्तित्व में आ जाएगा। वन विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने इसकी कवायद पूरी कर ली है। संभवतया अगली कैबिनेट बैठक में इस पर मुहर लग जाए। फाउंडेशन बनने से टाइगर सफारी और अन्य पर्यटन गतिविधियों से होने वाली आय का बड़ा हिस्सा बाघ संरक्षण और दूसरी सामाजिक गतिविधियों में खर्च किया जा सकेगा। वर्ष 2015 में राजाजी नेशनल पार्क के टाइगर रिजर्व बनने के बाद वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत टाइगर कंजर्वेशन फाउंडेशन बनाना जरूरी है। इसकी कवायद टाइगर रिजर्व बनने के बाद से शुरू हो गई थी, लेकिन तकनीकी कारणों से मुकाम पर नहीं पहुंच पाया। बीते दिनों प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु की ओर से फाउंडेशन से संबंधित औपचारिकताओं को पूरा करने...