Thursday, March 5News That Matters

Day: September 18, 2023

देहरादून में डेंगू को लेकर सख्ती, आपके घर में मिला लार्वा तो भरना पड़ेगा इतना जुर्माना…

देहरादून में डेंगू को लेकर सख्ती, आपके घर में मिला लार्वा तो भरना पड़ेगा इतना जुर्माना…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: देहरादून में तेजी से डेंगू फैल रहा है। इसको लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। यदि आपके घर में किसी कंटेनर में पानी भरा हुआ है और उसमें डेंगू के लार्वा पनप रहे हैं ताे न सिर्फ आपकी सेहत खतरे में है बल्कि आपको इसके बदले में जुर्माना भी चुकाना पड़ेगा। जी हां इसके लिए शहर में डेंगू के बढ़ते मामलाें काे देखते हुए नगर निगम विशेष अभियान चला रहा है। डोर टू डोर सर्वे के दौरान ऐसे भवन मालिकों से जुर्माना वसूला जा रहा है जाे डेंगू के लार्वा काे पनपने में मददगार साबित हाे रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम के महापौर द्वारा स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम के स्वास्थ्य अनुभाग के साथ डेंगू बीमारी की रोकथाम हेतु एक समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में निर्देश दिये गये कि डेंगू बीमारी को फैलाने वाले श्रोतों को पनपाने वाले घरेलू भवन स्वामियों पर 1000 से 5000 रू0 तक का चालान आरोपित किया जाय तथा ...
टिहरीः जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इस अधिकारी को किया निलंबित…

टिहरीः जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इस अधिकारी को किया निलंबित…

उत्तराखण्ड
टिहरी से बड़ी खबर आ रही है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि डीएम ने राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 का उल्लंघन करने पर राजस्व उप निरीक्षक पाटाखाल तहसील कीर्तिनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल धर्मानन्द ममगाई का निलम्बन किया है। मिली जानकारी के अनुसार एसडीएम कीर्तिनगर की आख्यानुसार राजस्व उप निरीक्षक धर्मानन्द ममगाई  पर राजकीय कार्यों व लोक सेवक के कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने, अधिकांशतः कार्यक्षेत्र में नशे की हालत में पाए जाने के आरोप है। बताया जा रहा है कि शासन द्वारा कई बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद भी उनकी कार्यशैली में कोई सुधार न लाने तथा बार-बार पुनरावृत्ति किए जाने पर कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी द्वारा धर्मानन्द ममगाई को उ० राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 के उल्लंघन का प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने के फलस्वरूप निलम्बन कर दिया गया ...
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 1,51,100 रुपए तक है सैलरी…

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 1,51,100 रुपए तक है सैलरी…

उत्तराखण्ड
Sarkari Naukari: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) पदों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in के माध्यम से 29 सितंबर, 2023  तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। सैलरी की बात की जाए तो समीक्षा अधिकारी को 47,600 से लेकर 1,51,100 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे। वहीं सहायक समीक्षा अधिकारी की सैलरी 44,900 रुपए से लेकर 1,42,000 रुपए प्रतिमाह होगी। जानें पूरा प्रोसेस इस भर्ती अभियान के तहत कुल 137 रिक्तियां भरी जाएगी। इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट शामिल है। परीक्षा 17 दिसंबर, 2023 को निर्धारित है। जो उम्मीदवार आरओ/एआरओ की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने जा रहे हैं, उन्हें यह जानना होगा कि ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की विंडो बंद होने के बाद, ...
उत्तराखंड में इस दिन होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक, गृह मंत्री शाह करेंगे अध्यक्षता…

उत्तराखंड में इस दिन होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक, गृह मंत्री शाह करेंगे अध्यक्षता…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक होने जा रही है। बताया जा रहा है कि बैठक 7 अक्टूबर को नरेंद्रनगर में एक होटल में आयोजित की जाएगी। बैठक की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। उत्तराखंड के लिए ये बैठक बेहद महत्वपूर्ण है। इस बैठक में उत्तराखंड समेत चार राज्यों के मुख्यमंत्री चिंतन करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नरेंद्रनगर में 15 जुलाई को होने वाली बैठक में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शिरकत करने वाले है। इसके साथ ही इन राज्यों के दो-दो मंत्री भी बैठक में शामिल होने है। इसके साथ ही बैठक में इनके अलावा केंद्र और राज्य सरकार के कई अधिकारी भी शामिल होने वाले थे। बता दें कि पहले मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक को स्थागित कर दिया गया था। ये बैठक पहले 15 जुलाई को आयोजित होनी थी। बैठक की तैयारियां शुरू ...
हल्द्वानी: स्कूल बस सड़क हादसे का शिकार,  बच्चे थे सवार…

हल्द्वानी: स्कूल बस सड़क हादसे का शिकार, बच्चे थे सवार…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड  में हादसो का सिलसिला जारी है। कोई दिन ऐसा नहीं होता जिस दिन हादसे की खबर न मिलती हो। सोमवार को हल्द्वानी में हादसा हो गया। यहां बच्चों से भरी बस स्कूल बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे के दौरान बच्चों में चीख पुकार मच गई। वहीं हरिद्वार में हादसे में एक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक चालक  का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल रोड तिकोनिया चौराहे से आगे अचानक एक बस  डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि बस निर्मला कॉन्वेंट की थी। जो बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी। बस की टक्कर इतनी तेज थी कि सड़क किनारे लगी स्ट्रीट लाइट का पोल भी गिर गया। मौके पर जिससे चीख-पुकार मच गई। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में राहगीरों की मदद से  सभी बच्चों को बस से उतारा गया।  देखते ही देखते जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। य...
उत्तराखंड में विभिन्न विभागों में इन पदों पर भर्ती के लिए आज लास्ट डेट…

उत्तराखंड में विभिन्न विभागों में इन पदों पर भर्ती के लिए आज लास्ट डेट…

उत्तराखण्ड
UKPSC Jobs:  युवाओं के लिए जरूरी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने उत्तराखंड में विभिन्न विभागों के तहत प्रबंधन अधिकारी के 07 पद और  शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत केन्द्रीयित पालिका सेवा के अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत एवं कर व राजस्व निरीक्षक के कुल 85 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया जारी है। इन पदों पर आवेदन करने की आज लास्ट डेट है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट https://ukpsc.net.in/ पर जाकर 18 सितंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आज आवेदन नहीं किया तो ये मौका आपके हाथ से छूट सकता है।  प्रबंधन अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों को भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से कैटरिंग और होटल प्रबंधन में डिप्लोमा होना चाहिए। उम्मीदवारों का चयन 100 अंकों की एमसीक्यू आधारित ल...
जल्द हो सकता है धामी कैबिनेट का विस्तार, सियासी सरगर्मियां तेज…

जल्द हो सकता है धामी कैबिनेट का विस्तार, सियासी सरगर्मियां तेज…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में धामी सरकार को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि जल्द ही धामी कैबिनेट का विस्तार हो सकता है । जिसमें कई नए चेहरे दिख सकते है। इसको लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। तो वहीं नए चेहरे की दौड़ में कई नाम देखें जा रहे जो मंत्री बन सकते है। बता दें कि कैबिनेट मंत्री रहे चंदन राम दास के निधन के बाद मंत्रिमंडल में कुल चार पद खाली हैं। जिन्हें भरने की कवायद तेज है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश में जल्द ही कैबिनेट विस्तार के साथ ही धामी सरकार में दायित्वों का आवंटन हो सकता है। मिशन 24 के कमर कस चुकी बीजेपी अब जल्द नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए तैयारियां कर रही है। धामी मंत्रिमंडल में अभी टिहरी, देहरादून, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, पौड़ी व चंपावत जिले के प्रतिनिधित्व है। हरिद्वार, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों का कैबिनेट में प्रतिनिधित्व न...
उत्तराखंड : मुंबई से दून पहुंचे बप्पा, 19 को मूर्ति स्थापना, देहरादून में कैसे हुई थी इस उत्सव की शुरुआत

उत्तराखंड : मुंबई से दून पहुंचे बप्पा, 19 को मूर्ति स्थापना, देहरादून में कैसे हुई थी इस उत्सव की शुरुआत

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : मुंबई से दून पहुंचे बप्पा, 19 को मूर्ति स्थापना, देहरादून में कैसे हुई थी इस उत्सव की शुरुआत दस दिन तक चलने वाले गणेशोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। विभिन्न संगठनों की ओर से आयोजित होने वाले गणेशोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं, गणेश उत्सव मंडल धामावाला की ओर से आयोजित होने वाले गणेशोत्सव के लिए मुंबई से बप्पा की मूर्ति शनिवार को दून पहुंची। 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर मूर्ति की स्थापना की जाएगी।मंडल के कोषाध्यक्ष संतोष माने ने बताया, इस वर्ष की मूर्ति को विशेष रूप से तैयार किया गया है। मूर्ति में भगवान गणेश के साथ राममंदिर की झलक है। माने ने बताया, 19 सितंबर की शाम को साढ़े सात बजे दिगंबर भरत गिरी महाराज के नेतृत्व में मूर्ति स्थापना की जाएगी। 19 से 25 सितंबर तक सुबह शाम आरती के बाद रात को झांकियों का आयोजन किया जाएगा। 24 सितंबर क...
गोपेश्वर : चालक को आई झपकी, सड़क से उतरकर बोल्डरों में अटकी कार, बदरीनाथ जा रहे थे मूक-बधिर तीर्थ यात्री

गोपेश्वर : चालक को आई झपकी, सड़क से उतरकर बोल्डरों में अटकी कार, बदरीनाथ जा रहे थे मूक-बधिर तीर्थ यात्री

उत्तराखण्ड
गोपेश्वर : चालक को आई झपकी, सड़क से उतरकर बोल्डरों में अटकी कार, बदरीनाथ जा रहे थे मूक-बधिर तीर्थ यात्री केदारनाथ के दर्शन कर बदरीनाथ धाम जा रहे फरीदाबाद के तीर्थयात्रियों की कार अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे पेड़ों और बोल्डरों के बीच अटक गई। कार में चालक सहित पांच लोग सवार थे। सभी को हल्की चोटें आईं हैं। पुलिस ने बताया कि सभी तीर्थयात्री मूकबधिर हैं। चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ है। गोपेश्वर थाने के थानाध्यक्ष राजेंद्र रौतेला ने बताया कि रविवार को फरीदाबाद के राजीव सिंघन अपने चार साथियों के साथ चमोली-गोपेश्वर-मंडल-ऊखीमठ हाईवे से होकर बदरीनाथ धाम जा रहे थे। दोपहर तीन बजे कार जैसे ही कांचुलाखर्क के पास पहुंची तो चालक को नींद की झपकी आ गई जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पेड़ व बोल्डरों के बीच अटक गई। गोपीनाथ टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा ने ...
उत्तराखंड : अब कोटद्वार से आनंद विहार तक चलेगी सीधी एक्सप्रेस ट्रेन, जानिए क्या रहेगा शेड्यूल

उत्तराखंड : अब कोटद्वार से आनंद विहार तक चलेगी सीधी एक्सप्रेस ट्रेन, जानिए क्या रहेगा शेड्यूल

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : अब कोटद्वार से आनंद विहार तक चलेगी सीधी एक्सप्रेस ट्रेन, जानिए क्या रहेगा शेड्यूल गढ़वाल के रेल यात्रियों को कोटद्वार से आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) के लिए एक नई रेल सेवा की सौगात मिलने वाली है। रेल मंत्रालय ने राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी की मांग स्वीकार कर लिया है। यह कोटद्वार से दिल्ली के बीच दूसरी सीधी एक्सप्रेस सेवा होगी। रेलवे ने इस ट्रेन को चलाने के लिए समय सारणी तैयार कर ली है। इसके लिए जरूरी संसाधनों पर मंथन चल रहा है। यह ट्रेन मसूरी एक्सप्रेस की भरपाई करेगी। रेलवे मंत्रालय के अनुसार यह ट्रेन कोटद्वार से रोजाना रात को 10 बजे नजीबाबाद, मौजमपुर नारायण, लक्सर, टपरी, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ होते हुए प्रात: 04:35 बजे आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली पहुंचेगी। जबकि आनंद विहार टर्मिनल से रात्रि 09:45 बजे चलकर प्रात: 03:50 बजे कोटद्वार पहुंचेगी। कोटद्वार से यह ट्रेन रात्रि 11:50 बज...