दो माह के भीतर होगी प्रदेश की सड़कें गड्ढा मुक्त, अपर मुख्य सचिव ने दिए ये निर्दश…
उत्तराखंड में गढ़वाल मण्डल के जनपदों में चिकित्सा, पेयजल, शिक्षा, सड़कों व अन्य मूलभूत जन सुविधाओं को बेहतर बनाने के सम्बन्ध में आज सचिवालय में बड़ी बैठक हुई। बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि कि राज्य में सड़कों के पैचवर्क (गड्ढा मुक्त) के लिए इस वर्ष 450 करोड़ रूपये जारी कर दिए गए हैं। साथ ही गढ़वाल मण्डल के जिलाधिकारियों को भी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए 1 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक दो महीने का गहन अभियान चलाने की डेडलाइन दी गई है।
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में क्रैश बैरियर लगाए जाने को लेकर शासन स्तर पर कार्रवाई पूरी हो चुकी है। सड़क सुरक्षा के लिए इस वर्ष 300 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। जिलाधिकारियों को इस सम्बन्ध में जल्द से जल्द प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को एम्स ...








