उत्तराखंड : सीएम धामी ने की वर्चुअल बैठक, प्रदेश में 14 से 22 जनवरी तक होगा सांस्कृतिक उत्सव
उत्तराखंड : सीएम धामी ने की वर्चुअल बैठक, प्रदेश में 14 से 22 जनवरी तक होगा सांस्कृतिक उत्सव
प्रदेश में 14 से 22 जनवरी तक सांस्कृतिक उत्सव के तहत प्रदेश में भव्य आयोजन होंगे। इन कार्यक्रमों में जनभागीदारी होगी। इसके अलावा 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन प्रदेश में शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आबकारी विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
सीएम ने कहा, राज्य सचिवालय में जिलाधिकारियों से वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी प्रमुख मंदिरों, घाटों, प्रतिष्ठानों, शहरों में बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा, यह कार्यक्रम केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रहे। इसमें महिला मंगल दल, युवक मंगल दल, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों और आम जन की सहभागिता से दीपोत्सव, रामचरितमानस पाठ, भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण, स्वच्...








