Thursday, July 31News That Matters

Day: May 23, 2025

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 12वीं कक्षा की मेधावी छात्रा हिमाद्रि माहरा को किया सम्मानित।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 12वीं कक्षा की मेधावी छात्रा हिमाद्रि माहरा को किया सम्मानित।

उत्तराखण्ड
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में पीएम  केंद्रीय विद्यालय हाथीबड़कला की मेधावी छात्रा हिमाद्रि माहरा को सम्मानित किया। हिमाद्रि ने 12वीं कक्षा की परीक्षा में 99.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर मंत्री गणेश जोशी ने छात्रा को 5100 रुपए  की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने हिमाद्रि और उनके परिजनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हिमाद्रि के पिता भगवान सिंह एक निजी संस्था में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता हेमा माहरा गृहिणी हैं। मंत्री जोशी ने कहा कि हिमाद्रि की सफलता न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है।...
गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा: तीर्थयात्रियों की बस पलटी, 8 गंभीर रूप से घायल

गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा: तीर्थयात्रियों की बस पलटी, 8 गंभीर रूप से घायल

उत्तराखण्ड
चारधाम यात्रा के अंतर्गत गंगोत्रीधाम की ओर जा रही तीर्थयात्रियों से भरी बस शुक्रवार को उत्तरकाशी जिले में धरासू गंगोत्री नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा नालूपानी के पास हुआ, जहां बस संख्या UK13PA-0085 अचानक तेज रफ्तार के चलते सड़क पर पलट गई। बस में कुल 41 तीर्थयात्री सवार थे, जिनमें उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के श्रद्धालु शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे में 21 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुंडा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। उत्तरकाशी के अपर जिलाधिकारी पी.एल. शाह ने चारधाम यात्रा स्टार्ट कंट्रोल रूम पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली और रेस्क्यू कार्यों की निगरानी की। उन्होंने बता...
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश, भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश, भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चाधिकारियों को निर्देश दिये कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जाए। टोल फ्री नम्बर 1064 का व्यापक स्तर पर प्रचार किया जाए। मुख्यमंत्री ने धर्मांतरण से संबंधित मामलों में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जनपदों में सत्यापन अभियान लगातार जारी रखने के साथ ही संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की जानकारी मिलने पर तत्काल और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि आधार कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेजों को बनाते समय उनका सही प्रकार से सत्यापन किया जाए। गलत दस्तावेज जारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिक्रमण के विरुद्ध चल रहे अभियान को निरंतर जारी रखा जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि जो भूमि अतिक्रमण से मु...