
उत्तरकाशी के नौगांव से कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया “विकसित कृषि संकल्प अभियान” का शुभारंभ
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज उत्तरकाशी जनपद के रवाई घाटी अंतर्गत नौगांव स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में "विकसित कृषि संकल्प अभियान" का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने कृषि मंत्री गणेश जोशी का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का कृषि मंत्री ने अवलोकन किया और किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं व तकनीकी जानकारियों की सराहना की।
अपने संबोधन में मंत्री जोशी ने कहा कि यह अभियान किसानों के लिए एक ऐतिहासिक पहल है, जिसके माध्यम से वैज्ञानिक सीधे खेतों में जाकर किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में यह राष्ट्रव्यापी अभियान 29 मई से 12 जून तक आयोजित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इस अभियान की ...