Monday, March 16News That Matters

Month: October 2025

उत्तराखंड: मा0 मुख्यमंत्री विजिट के क्रम में आज सभी आला अधिकारियों संग ग्राउड जीरो पर डीएम सविन

उत्तराखंड: मा0 मुख्यमंत्री विजिट के क्रम में आज सभी आला अधिकारियों संग ग्राउड जीरो पर डीएम सविन

उत्तराखण्ड, देहरादून
देहरादून दिनांक 21 अक्टूबर 2025  मा0 मुख्यमंत्री के आपदाग्रस्त क्षेत्र में भ्रमण के क्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज आपदाग्रस्त क्षेत्र सेरागांव सहस्त्रधारा में जिले के आला अधिकारियों के संग समीक्षा बैठक करते हुए संग ग्राउण्ंड जीरो पर समीक्षा की। आपदा में क्षतिग्रस्त हुई विभिन्न विभागों की परियोजनाआंे एवं सड़क आदि रेस्टोरेशन कार्य का फीडबैक लिया।  डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही तलब करते हुए विभागवार पुनर्निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित स्थानीय निवासियों, क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधियों से विस्तारपूर्वक निर्माण कार्याें की स्थिति की जानकारी लेने के साथ ही क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन कार्यों के आंगणन रह गए हैं उन्हें प्राथ...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस स्मृति दिवस परेड के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग किया राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के सुअवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त कार्मिकों को एक विशेष रजत जयंती पदक किया जाएगा प्रदान

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस स्मृति दिवस परेड के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग किया राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के सुअवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त कार्मिकों को एक विशेष रजत जयंती पदक किया जाएगा प्रदान

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पुलिस लाइन्स, देहरादून में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस एवं अर्द्ध सैन्य बलों के शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस जवानों के परिजनों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के सुअवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त कार्मिकों को एक विशेष रजत जयंती पदक प्रदान किए जाने, आगामी 3 वर्षों में पुलिस कर्मियों के आवासीय भवनों के निर्माण हेतु प्रतिवर्ष 100 करोड़ रुपए की धनराशि दी जाने, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु पुलिस कल्याण निधि के अन्तर्गत वर्तमान में प्रावधानित ढाई करोड़ रुपए की धनराशि को पुनरीक्षित करते हुए आगामी एक वर्ष के लिए साढ़े चार करोड़ रुपए किए जाने एवं भवाली, नैनीताल, ढालमल्ला, काण्डा...
उत्तराखंड: वीडियो कॉल पर ही सांसद अजय भट्ट ने खिलाड़ियों की समस्या सुनी, मैट उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन

उत्तराखंड: वीडियो कॉल पर ही सांसद अजय भट्ट ने खिलाड़ियों की समस्या सुनी, मैट उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन

उत्तराखण्ड
लालकुआं। चाइल्ड सैक्रेड सीनियर सेकंडरी विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में जिलेभर से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती और कोतवाल बृजमोहन सिंह राणा ने संयुक्त रूप से किया। सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती ने बताया कि खिलाड़ियों और कोचों ने प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु मैट किराए पर लेने की समस्या रखी। इस पर उन्होंने सांसद अजय भट्ट से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर समस्या से अवगत कराया। सांसद अजय भट्ट, जो इन दिनों बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रचार के लिए प्रवास पर हैं, ने वहीं से खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेलों में अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने मैट उपलब्ध कराने के लिए सांसद निधि से सहयोग देने का आश्वासन दिया। खिलाड़ियों और कोचों ने सांसद का आभार व्यक्त किया। कोतवाल र...
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस स्मृति दिवस परेड के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस स्मृति दिवस परेड के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

उत्तराखंड
राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के सुअवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त कार्मिकों को एक विशेष रजत जयंती पदक किया जाएगा प्रदान आगामी 3 वर्षों में पुलिस कर्मियों के आवासीय भवनों के निर्माण के लिए दिए जाएंगे प्रतिवर्ष 100 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पुलिस लाइन्स, देहरादून में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस एवं अर्द्ध सैन्य बलों के शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस जवानों के परिजनों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के सुअवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त कार्मिकों को एक विशेष रजत जयंती पदक प्रदान किए जाने, आगामी 3 वर्षों में पुलिस कर्मियों के आवासीय भवनों के निर्माण हेतु प्रतिवर्ष 100 करोड़ रुपए की धनराशि दी ज...
उत्तराखंड: उत्तराखंड एआई इम्पैक्ट समिट 2025 का उद्घाटन केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने किया

उत्तराखंड: उत्तराखंड एआई इम्पैक्ट समिट 2025 का उद्घाटन केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने किया

उत्तराखंड
हम विश्वस्तरीय कंप्यूटिंग शक्ति को एक डॉलर प्रति घंटे से भी कम कीमत पर उपलब्ध करा रहे हैं : राज्य मंत्री जितिन प्रसाद देहरादून। उत्तराखंड सरकार के आईटी विभाग ने इंडिया एआई मिशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से शुक्रवार को देहरादून के एक होटल में उत्तराखंड एआई इम्पैक्ट समिट 2025 का आयोजन किया। यह इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का एक आधिकारिक प्री-समिट कार्यक्रम है, जो 19-20 फरवरी, 2026 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होने वाला है। उत्तराखंड सरकार के आईटी विभाग और भारत एआई मिशन, एमईआईटीवाई द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस शिखर सम्मेलन का उद्घाटन एमईआईटीवाई के राज्य मंत्री (एमओएस) जितिन प्रसाद ने किया। इस अवसर पर मौजूद लोगों में उत्तराखंड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी सचिव नितेश कुमार झा, भारत एआई मिशन, एमईआईटीवाई के निदेशक मोहम्मद वाई सफिरुल्ला, यूसीओ...
उत्तराखंड: उत्तराखंड के विकास पुरुष जननायक एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पं. नारायण दत्त तिवारी की  100 वीं जयंती एवं 7वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया

उत्तराखंड: उत्तराखंड के विकास पुरुष जननायक एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पं. नारायण दत्त तिवारी की 100 वीं जयंती एवं 7वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया

राष्ट्रीय
स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में हल्द्वानी महानगर कांग्रेस द्वारा उत्तराखंड के विकास पुरुष, जननायक एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पं. नारायण दत्त तिवारी जी की 100वीं जयंती एवं 7वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने पं. तिवारी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि पं. नारायण दत्त तिवारी ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों के सर्वांगीण विकास के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके आदर्श और मार्गदर्शन आज भी हमें सामाजिक, राजनीतिक और नैतिक मूल्यों पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनका योगदान भारत के विकास में अमूल्य रहा है। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि पं. नारायण दत्त तिवारी जी केवल एक नेता नहीं, बल्कि जनता के सच्चे...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने चकराता रोड स्थित स्थानीय दुकानों से की दीपावली की खरीदारी, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का दिया संदेश

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने चकराता रोड स्थित स्थानीय दुकानों से की दीपावली की खरीदारी, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का दिया संदेश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली पर्व के अवसर पर आज देहरादून स्थित चकराता रोड की स्थानीय दुकानों से मिट्टी के दीये, बर्तन एवं अन्य पारंपरिक स्वदेशी सामानों की खरीदारी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय दुकानदारों, कुम्हारों और हस्तशिल्पकारों से संवाद भी किया तथा उन्हें पारंपरिक कलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री ने दीपावली की खरीदारी के दौरान डिजिटल भुगतान (UPI) के माध्यम से सामान खरीदा और आम जनता से भी आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक स्थानीय उत्पादों और स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी करें, जिससे छोटे व्यवसायियों, कारीगरों और स्वावलंबी भारत के संकल्प को मजबूती मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि, “ *दीपावली का पर्व प्रकाश और समृद्धि का प्रतीक है। इस शुभ अवसर पर हमें अपने देश के कारीगरों और स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहित करना चाहिए। स्वदेशी उत्पादों की खरीद न क...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावितों के बीच मनाई दीपावली

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावितों के बीच मनाई दीपावली

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
दीपों के पर्व दीपावली पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी, सोमवार को सहस्त्रधारा, देहरादून स्थित मझाड़ा गाँव पहुंचे। जहां उन्होंने काली गाड़, मझाड़ा गाँव एवं सहस्त्रधारा क्षेत्र के आपदा प्रभावितों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना एवं उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्र में चल रहे पुर्ननिर्माण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। संवेदनशीलता और अपनत्व का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए मुख्यमंत्री ने अपनी दीपावली आपदा प्रभावित परिवारों के बीच में जाकर मनाई। मुख्यमंत्री स्वयं उनके घर पहुँचे, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों, और ग्रामवासियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों की मांग अनुसार अधिकारियों को रिवर ट्रेनिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिव...
गढ़ी कैंट क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात भारतीय सेना के जवानों से भेंट कर उन्हें दीपावली की बधाई देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

गढ़ी कैंट क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात भारतीय सेना के जवानों से भेंट कर उन्हें दीपावली की बधाई देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात भारतीय सेना के जवानों से भेंट कर उन्हें दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने जवानों को मिष्ठान वितरण कर उनके उत्साह और देश सेवा के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं और सुरक्षा की रक्षा करने वाले हमारे सैनिक ही सच्चे अर्थों में दीपावली के असली नायक हैं। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश दीपावली के त्योहार को अपने परिवारों के साथ मना रहा है, तब हमारे जवान सीमाओं पर और ड्यूटी पर रहकर देश की रक्षा में जुटे हुए हैं। यही भावना राष्ट्र को सशक्त बनाती है। मंत्री जोशी ने कहा कि सैनिकों की सेवा और त्याग राष्ट्र के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही सैनिकों तथा उनके परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।...
उत्तराखंड: दीपावली पर 108 एंबुलेंस सेवा ‘फुल अलर्ट’ पर, 272 एंबुलेंस मुस्तैद; महानिदेशक ने की तैयारियों की समीक्षा

उत्तराखंड: दीपावली पर 108 एंबुलेंस सेवा ‘फुल अलर्ट’ पर, 272 एंबुलेंस मुस्तैद; महानिदेशक ने की तैयारियों की समीक्षा

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड में आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। कैंप 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा मुख्यालय देहरादून में आज जी0ए0 प्राजेक्ट्स अनिल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में त्योहारों के दौरान सेवा की तैयारियों की समीक्षा की गई। ​अनिल शर्मा ने बताया कि दीप पर्व दीपावली के मद्देनज़र प्रदेश भर में तैनात समस्त 272 एंबुलेंस को 'हार्ड अलर्ट' पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपातस्थिति में तत्काल सेवाएँ प्रदान की जा सकें। ​जाम से निपटने की विशेष तैयारी ​दीपावली के दौरान संवेदनशील स्थानों पर एंबुलेंस जाम लगने की संभावना को देखते हुए व्यापक स्तर पर तकनीकी तैयारी की गई है। जाम, भीड़-भाड़ आदि स्थिति की पूर्व सूचना देहरादून स्थित केंद्रीय कॉल सेंटर को मिलेगी, जिससे एंबुलेंस को वैकल्पिक मार्गों से तुरंत रवाना किया जा स...