Wednesday, February 25News That Matters

Month: January 2026

बिग ब्रेकिंग: उपनल कर्मियों ने जताया मुख्यमंत्री धामी का आभार, फैसलों से कर्मचारियों में खुशी

बिग ब्रेकिंग: उपनल कर्मियों ने जताया मुख्यमंत्री धामी का आभार, फैसलों से कर्मचारियों में खुशी

उत्तराखंड
बिग ब्रेकिंग: उपनल कर्मियों ने जताया मुख्यमंत्री धामी का आभार, फैसलों से कर्मचारियों में खुशी उत्तराखंड में उपनल (UPNL) कर्मियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। हालिया फैसलों और सकारात्मक पहल के बाद उपनल कर्मचारियों में संतोष और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। उपनल कर्मियों का कहना है कि मुख्यमंत्री धामी द्वारा लिए गए निर्णयों से लंबे समय से चली आ रही उनकी कई समस्याओं को गंभीरता से सुना गया है। इससे कर्मचारियों को भविष्य को लेकर नई उम्मीद मिली है और कार्यस्थलों पर सकारात्मक वातावरण बना है। इस मौके पर उपनल प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। कर्मचारियों ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में उनकी मांगों पर और ठोस कदम उठाए जाएंगे। उपनल कर्मियों ने यह भी कहा कि सरकार और कर्मचारियों ...
महाराष्ट्र में सत्ता का सेमीफाइनल आज, BMC सहित 29 नगर निगमों के नतीजों पर टिकी निगाहें

महाराष्ट्र में सत्ता का सेमीफाइनल आज, BMC सहित 29 नगर निगमों के नतीजों पर टिकी निगाहें

राजनीति
महाराष्ट्र में सत्ता का सेमीफाइनल आज, BMC सहित 29 नगर निगमों के नतीजों पर टिकी निगाहें महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के तहत BMC (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) समेत राज्य के 29 नगर निगमों में मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुबह से ही सभी काउंटिंग सेंटर्स पर हलचल तेज़ है और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल, अर्धसैनिक बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात हैं ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचा जा सके। मतगणना निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। इन चुनावी नतीजों को 2026 के आगामी विधानसभा चुनावों से पहले सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है। यही वजह है कि सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की नजर हर राउंड के परिणाम पर टिकी हुई है। नेताओं के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त उत्साह देखा जा ...
अल्मोड़ा में विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाया मानसिक स्वास्थ्य शिविर, लोगों को मिला परामर्श व जागरूकता

अल्मोड़ा में विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाया मानसिक स्वास्थ्य शिविर, लोगों को मिला परामर्श व जागरूकता

उत्तराखंड
अल्मोड़ा में विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाया मानसिक स्वास्थ्य शिविर, लोगों को मिला परामर्श व जागरूकता अल्मोड़ा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एक मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम में मनोचिकित्सकों और विशेषज्ञों ने तनाव, अवसाद, चिंता व अन्य मानसिक समस्याओं पर जानकारी दी। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को मानसिक रोगों के लक्षण, उपचार और समय पर सहायता लेने के महत्व के बारे में बताया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है और इसे लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना जरूरी है। विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य आमजन को निःशुल्क परामर्श उपलब्ध कराना और मानसिक स्वास्थ्य स...
प्राथमिक शिक्षक भर्ती में काउंसलिंग पर विवाद, कम मेरिट चयन से कानूनी अड़चनें

प्राथमिक शिक्षक भर्ती में काउंसलिंग पर विवाद, कम मेरिट चयन से कानूनी अड़चनें

उत्तराखंड
प्राथमिक शिक्षक भर्ती में काउंसलिंग पर विवाद, कम मेरिट चयन से कानूनी अड़चनें उत्तराखंड में प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया इन दिनों विवादों के घेरे में है। शिक्षा विभाग द्वारा सभी जिलों में एक साथ काउंसलिंग कराए जाने के फैसले ने भर्ती व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अभ्यर्थियों का आरोप है कि इस प्रक्रिया के चलते मेरिट क्रम का पालन ठीक से नहीं हो पाया, जिससे योग्य उम्मीदवारों के साथ अन्याय हुआ है। कई जिलों से सामने आया है कि कम मेरिट वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए चुन लिया गया, जबकि अधिक अंक और उच्च मेरिट रखने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग में शामिल नहीं हो सके। इससे नाराज अभ्यर्थियों ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही और गलत नियोजन के आरोप लगाए हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि काउंसलिंग जिलेवार और चरणबद्ध तरीके से कराई जाती, तो इस तरह की स्थिति पैदा नहीं होती। एक ही दिन सभी जिलो...
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सेलाकुई में स्थित सगन्ध पौधा केन्द्र का किया भ्रमण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सेलाकुई में स्थित सगन्ध पौधा केन्द्र का किया भ्रमण

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने जनपद देहरादून के सेलाकुई में स्थित सगन्ध पौधा केन्द्र का भ्रमण किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने सगन्ध पौधा केन्द्र द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हाई वैल्यू फसलों के उत्पादन और प्रसंस्करण से प्रदेश के किसानों की आर्थिकी में बेहतर सुधार हो सकता है। उन्होंने सगन्ध पौधा केन्द्र द्वारा प्रदेश के किसानों को डूर स्टेप सहायता उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए सगन्ध पौधा केन्द्र को और मजबूत किए जाने पर जोर दिया, ताकि सगन्ध पौधा केन्द्र प्रदेशभर में अपनी गतिविधियों को बढ़ा सके। मुख्य सचिव ने सभी जनपदों में उनकी जलवायु और भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप एरोमैटिक फसलों का चयन कर प्रदेश के अधिक से अधिक किसानों को इसमें जोड़े जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसानों को सगन्ध फसलों के उत्पादन में अपेक्षित सहयोग उपलब्ध कराया...
सुखवंत सिंह सुसाइड केस: IG STF की अध्यक्षता में हाई-लेवल SIT गठित, 12 पुलिसकर्मियों का तत्काल तबादला

सुखवंत सिंह सुसाइड केस: IG STF की अध्यक्षता में हाई-लेवल SIT गठित, 12 पुलिसकर्मियों का तत्काल तबादला

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। ऊधमसिंहनगर के निवासी सुखवंत सिंह द्वारा हल्द्वानी के काठगोदाम में की गई आत्महत्या के मामले में पुलिस मुख्यालय ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए आईजी एसटीएफ (IG STF) की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय SIT (विशेष अन्वेषण दल) का गठन किया गया है। साथ ही, जांच को प्रभावित होने से बचाने के लिए 12 पुलिसकर्मियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है।   ​पुलिस मुख्यालय द्वारा गठित इस 5 सदस्यीय विशेष टीम में अनुभवी अधिकारियों को शामिल किया गया है। SIT की कमान IG STF संभालेंगे, जबकि टीम में निम्नलिखित अधिकारी शामिल हैं: ​श्री अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक, चम्पावत। ​सुश्री वन्दना वर्मा, क्षेत्राधिकारी, टनकपुर। ​निरीक्षक दिवान सिंह बिष्ट, जनपद चम्पावत। ​उपनिरीक्षक मनीष खत्री, जनपद चम्पावत। ​12 पुलिसकर्मियों का गढ़वाल रेंज तब...
ED बनाम बंगाल सरकार: DGP और पुलिस कमिश्नर को हटाने की मांग पहुंची सुप्रीम कोर्ट

ED बनाम बंगाल सरकार: DGP और पुलिस कमिश्नर को हटाने की मांग पहुंची सुप्रीम कोर्ट

उत्तराखंड
ED बनाम बंगाल सरकार: DGP और पुलिस कमिश्नर को हटाने की मांग पहुंची सुप्रीम कोर्ट पश्चिम बंगाल सरकार और प्रवर्तन निदेशालय (ED) के बीच टकराव और गहरा हो गया है। ED ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) और पुलिस कमिश्नर को पद से हटाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। एजेंसी का आरोप है कि केंद्रीय जांच में राज्य पुलिस की भूमिका निष्पक्ष नहीं रही और जांच में बाधा उत्पन्न की गई। मामले के सुप्रीम कोर्ट पहुंचने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। अब शीर्ष अदालत के फैसले पर सभी की नजरें टिकी हैं, जो केंद्र–राज्य संबंधों और जांच एजेंसियों की भूमिका पर बड़ा असर डाल सकता है।...
लखनऊ में उत्तरायणी कौथिग में सीएम पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल, बोले— संस्कृति और विकास के साथ आगे बढ़ रहा उत्तराखंड

लखनऊ में उत्तरायणी कौथिग में सीएम पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल, बोले— संस्कृति और विकास के साथ आगे बढ़ रहा उत्तराखंड

उत्तराखंड
लखनऊ में उत्तरायणी कौथिग में सीएम पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल, बोले— संस्कृति और विकास के साथ आगे बढ़ रहा उत्तराखंड लखनऊ में पर्वतीय महापरिषद द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौथिग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और विरासत को संजोते हुए विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखंडियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन राज्य की लोकसंस्कृति और एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा पहाड़ों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी।...
नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल,छोटे राज्यों की श्रेणी में पहला स्थान, मुख्यमंत्री धामी ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि

नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल,छोटे राज्यों की श्रेणी में पहला स्थान, मुख्यमंत्री धामी ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
नीति आयोग द्वारा जारी निर्यात तैयारी सूचकांक (Export Preparedness Index – EPI) 2024 में उत्तराखंड ने छोटे राज्यों की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर देशभर में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। यह उपलब्धि राज्य की निर्यातोन्मुख नीतियों, बेहतर कारोबारी माहौल और सुदृढ़ बुनियादी ढांचे का परिणाम मानी जा रही है। सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि नीति आयोग के निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड का शीर्ष स्थान प्राप्त करना राज्य के लिए गर्व का विषय है। यह हमारी सरकार की उद्योग समर्थक नीतियों, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्यात को बढ़ावा देने की सतत कोशिशों का परिणाम है। हमारा लक्ष्य है कि उत्तराखंड के प्रत्येक जिले के विशिष्ट उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई जाए, जिससे रोजगार...
जिला प्रशासन का मिशन सफाई; स्वयं पीड़ित मां की शिकायत पर आदतन अपराधी दिव्यकांत लखेड़ा को डीएम ने किया जिला बदर

जिला प्रशासन का मिशन सफाई; स्वयं पीड़ित मां की शिकायत पर आदतन अपराधी दिव्यकांत लखेड़ा को डीएम ने किया जिला बदर

उत्तराखंड
जिला प्रशासन का मिशन सफाई; स्वयं पीड़ित मां की शिकायत पर आदतन अपराधी दिव्यकांत लखेड़ा को डीएम ने किया जिला बदर जनपद देहरादून में कानून-व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बंसल ने कड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए आदतन अपराधी को जिला बदर कर दिया गया है। मौहल्लेवासियों के लिए भय और हिंसा का पर्याय बने आदतन अपराधी दिव्यकांत लखेड़ा को गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत जिला बदर किया गया है। प्रकरण में प्राप्त तथ्यों एवं जनसुनवाई के दौरान मौहल्लेवासियों की शिकायतों के आधार पर यह सामने आया कि विपक्षी दिव्यकांत लखेड़ा पुत्र स्व० राम बिहारी लखेड़ा, निवासी लेन ऋषि विहार, माजरी माफी, देहरादून द्वारा अपनी वृद्ध माता के साथ मारपीट की जाती थी, जिससे भयभीत होकर माता को घर छोड़ना पड़ा। इसके अतिरिक्त, वह मौहल्ले की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियाँ करता था तथा असामाजिक तत्वों के...