Wednesday, February 25News That Matters

Month: February 2026

दून मेडिकल कॉलेज और NCI के बीच MoU: अब शोध और जागरूकता से सुधरेगा उत्तराखंड का पोषण स्तर

दून मेडिकल कॉलेज और NCI के बीच MoU: अब शोध और जागरूकता से सुधरेगा उत्तराखंड का पोषण स्तर

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
दून (देहरादून), उत्तराखंड – नेशनल कॉन्क्लेव ऑन न्यूट्रिशन एंड पब्लिक हेल्थ (NCICON-2026) के समापन अवसर पर Nutrition Council of India (एनसीआई) और दून मेडिकल कॉलेज के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। सम्मेलन 21–22 फरवरी 2026 को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के परिसर में आयोजित किया गया था, जिसमें पोषण और सार्वजनिक स्वास्थ्य पर देश भर के विशेषज्ञों ने विचार-विमर्श किया। इस एमओयू के तहत: एनसीआई और दून मेडिकल कॉलेज मिलकर शोध, शिक्षा एवं जन-सामान्य में पोषण जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगे। सम्मेलन में 'द फिजियोलॉजी ऑफ न्यूट्रिशन' और 'फंडामेंटल ऑफ क्रोनो न्यूट्रिशन' जैसी नई पुस्तकों का भी विमोचन किया गया। यह सहयोग आगामी वर्षों में शोध, व्याख्यान शृंखला, प्रशिक्षण और सेमिनार के माध्यम से पोषण और सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा योगदान देगा। सम्मेलन में एनसीआई नेताओं, विशेषज्ञ शो...
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश

पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना (MPRY) तथा मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम (MBADP) की अनुवीक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि पलायन रोकथाम और सीमांत क्षेत्रों में रोजगार व आजीविका से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर गैप न रहे। जनपदों से आने वाले प्रस्तावों के अनुमोदन की प्रक्रिया को तेज़ रखते हुए निर्धारित टाइमलाइन में कार्य पूर्ण किए जाएं। पुराने क्रियान्वयनों की समीक्षा करते हुए योजनाओं से धरातली आउटकम सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। *टारगेटेड अप्रोच व संसाधन-आधारित इंटरवेंशन पर बल* मुख्य सचिव ने योजनाओं के क्रियान्वयन में टारगेटेड अप्रोच और प्रभावी इंटरवेंशन अपनाने के निर्देश दिए ताकि अपेक्षित परिणाम प्राप्त हों। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में MPRY और MBADP संचालित हैं, वे स्वरो...
हरिद्वार महाकुंभ 2027 की तैयारी: सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल से की मुलाकात, 408 करोड़ की परियोजनाओं की मांग

हरिद्वार महाकुंभ 2027 की तैयारी: सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल से की मुलाकात, 408 करोड़ की परियोजनाओं की मांग

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से शिष्टाचार भेंट कर वर्ष 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले महाकुंभ की तैयारियों तथा नमामि गंगे से संबंधित परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार कुंभ 2027 के सफल, सुव्यवस्थित एवं पर्यावरणीय दृष्टि से सतत आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) के अंतर्गत ₹408.82 करोड़ की परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि जनवरी से अप्रैल 2027 तक आयोजित होने वाले इस महाआयोजन में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है, जिसके दृष्टिगत गंगा की निर्मलता, स्वच्छता एवं अविरलता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों हेतु ₹253 करोड़ के प्रस्तावों की स्वीकृति, जल जीवन मिशन के अंतर्गत अतिरिक्त राशि ...
मुख्यमंत्री के निर्देश – सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बनेगी एसओपी

मुख्यमंत्री के निर्देश – सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बनेगी एसओपी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी कार्यालयों और कार्यस्थलों पर अधिकारी- कर्मचारी और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए मुख्य सचिव को एसओपी बनाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर, 21 फरवरी को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में हुई घटना के साथ ही हाल के समय में अन्य स्थानों पर सरकारी अधिकारी- कर्मचारियों के साथ हुई घटनाओं का उल्लेख करते हुए, ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने कर्मचारी नेताओं की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि सरकार कार्मिकों के मान - सम्मान और सुरक्षा को लेकर हमेशा गंभीर रही है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को फोन कर, अधिकारी, कर्मचारियों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने डीजीपी को भी निर्देश दिए ह...
देहरादून: कुर्मांचल परिषद के होली मिलन में पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

देहरादून: कुर्मांचल परिषद के होली मिलन में पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के ओएनजीसी कम्युनिटी सेंटर में कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री जोशी ने समिति द्वारा प्रकाशित ‘घुघुती समौण’ नामक पत्रिका एवं वार्षिक कैलेंडर का विमोचन भी किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी प्रदेशवासियों को होली की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व अधर्म, असत्य और अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार देश की सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ भाईचारे और समरसता की भावना को भी प्रबल करता है। कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि होलिका दहन जैसे प्रतीक हमें सामाजिक एवं व्यक्तिगत बुराइयों का त्याग करने का संदेश देते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि सभी लोग हर्षाेल्लास के साथ होली मनाएं...
उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक  शत्रुजीत कपूर ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्य की सीमाओं की सुरक्षा, सीमांत क्षेत्रों में विकास कार्यों तथा आपदा प्रबंधन में समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा में आईटीबीपी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड जैसे सीमावर्ती राज्य में आईटीबीपी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में तैनात जवान न केवल देश की सुरक्षा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि स्थानीय नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों में भी सहभागी बन रहे हैं। मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि राज्य सरकार सीमांत जिलों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क, स्वास्थ्य, संचार और आधारभूत स...
देहरादून के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर तेज़ी से बढ़ रहे विकास कार्य,आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार का एमडीडीए की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण

देहरादून के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर तेज़ी से बढ़ रहे विकास कार्य,आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार का एमडीडीए की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में देहरादून शहर को सुनियोजित, आधुनिक एवं सुव्यवस्थित स्वरूप देने के उद्देश्य से मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा संचालित प्रमुख परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि शहरी आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जाए तथा यातायात, पार्किंग और व्यापारिक गतिविधियों से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसी क्रम में आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार लगातार विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं तथा समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा की निगरानी कर रहे हैं। आज आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की तीन अति महत्वपूर्ण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए ...
5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 45 दिन तक चला अभियान, 681 शिविरों के जरिए हुआ 33 हजार जन समस्याओं का समाधान

5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 45 दिन तक चला अभियान, 681 शिविरों के जरिए हुआ 33 हजार जन समस्याओं का समाधान

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चला ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान 45 दिन की अवधि के बाद शुक्रवार को अभूतपूर्व रिकॉर्ड के साथ सम्पन्न हो गया है। इस अभियान के दौरान 681 शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें पांच लाख से अधिक लोगों ने प्रत्यक्ष तौर पर भागीदारी निभाई, यही नहीं इस दौरान करीब 33 हजार जन शिकायतों का त्वरित समाधान किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि लोगों को जन समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े, बल्कि प्रशासन खुद लोगों के पास पहुंच कर उनकी शिकायतों का निस्तारण करे। मुख्यमंत्री की इसी सोच को केंद्र में रखते हुए दिसंबर माह से सरकार ने ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान शुरु किया। जिसके तहत शुक्रवार 20 फरवरी तक, लगातार 45 दिन, प्रदेशभर में शिविर आयोजित किए गए। इसी क्रम में शुक्रवार को अभियान सम...
ईमानदारी और फर्ज की मिसाल: रानीपोखरी में बच्चों को मिला 7 लाख का सोने का हार, दून पुलिस ने असली मालिक को सौंपा

ईमानदारी और फर्ज की मिसाल: रानीपोखरी में बच्चों को मिला 7 लाख का सोने का हार, दून पुलिस ने असली मालिक को सौंपा

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड पुलिस की तत्परता और स्कूली बच्चों की ईमानदारी ने आज एक परिवार के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी। रानीपोखरी क्षेत्र में बालिका इंटर कॉलेज के पास कुछ बच्चों को लावारिस हालत में सोने का एक कीमती 'रानीहार' मिला। बच्चों ने जिज्ञासावश इसे स्थानीय ज्वैलर को दिखाया, जिसके बाद ज्वैलर ने ईमानदारी परिचय देते हुए तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। ​पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और सोशल मीडिया पर सूचना प्रसारित करने के कुछ ही समय बाद हार की असली मालकिन सीमा डोभाल का पता लगा लिया गया। करीब 07 लाख रुपये कीमत के इस हार को पाकर महिला की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। उन्होंने बताया कि वह हार मिलने की उम्मीद खो चुकी थीं। पुलिस के इस मानवीय चेहरे और त्वरित कार्रवाई की पूरे इलाके में प्रशंसा हो रही है।...
एसएसपी देहरादून के कड़े तेवर: परेड में लगाई दौड़, लापरवाही पर अधिकारियों को फटकार

एसएसपी देहरादून के कड़े तेवर: परेड में लगाई दौड़, लापरवाही पर अधिकारियों को फटकार

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। जनपद के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित अपनी पहली परेड के दौरान सख्त तेवरों में नजर आए। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि विभाग में 'कर्मचारियों का वेलफेयर प्राथमिकता है, लेकिन अनुशासन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।' ​निरीक्षण की मुख्य बातें: ​फिटनेस पर जोर: एसएसपी ने स्वयं अधीनस्थों के साथ दौड़ लगाकर पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहने का मंत्र दिया। ​लापरवाही पर कार्रवाई: परिवहन शाखा में अभिलेख और लॉग बुक अपडेट न होने पर एसएसपी ने संबंधित अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई और भविष्य में कार्रवाई की चेतावनी दी। ​सफाई और भोजन की गुणवत्ता: क्वार्टर गार्द, बैरकों और रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर की मैस में गंदगी देख एसएसपी ने भारी नाराजगी जताई। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों के लिए उच्च गुणवत्ता का भोजन और राशन भंडारण सुव्यवस्थित रखन...