Saturday, April 4News That Matters

Day: February 14, 2026

देहरादून: विराट हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक एकता और राष्ट्रहित का लिया संकल्प

देहरादून: विराट हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक एकता और राष्ट्रहित का लिया संकल्प

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून: चौधरी फार्म हाउस में आयोजित 'विराट हिंदू सम्मेलन' का भव्य एवं सफल समापन हुआ। इस गौरवमयी आयोजन में भारी संख्या में युवाओं, मातृशक्ति और धर्मप्रेमी नागरिकों ने शिरकत की, जिससे संपूर्ण परिसर भक्तिमय और वैचारिक ऊर्जा से ओत-प्रोत नजर आया। ​ ​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूज्य महामंडलेश्वर डॉक्टर रामेश्वर दास जी ने अपने आशीर्वचन में हिंदू समाज की एकता और संस्कारों पर बल दिया। उन्होंने कहा:"एक संगठित समाज ही राष्ट्र को सशक्त और समृद्ध बना सकता है। हमें अपने पूर्वजों के दिए हुए संस्कारों को संजोते हुए एकजुटता के सूत्र में बंधना होगा।" ​सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक संरक्षण का आह्वान ​मुख्य वक्ता, विभाग प्रचारक  धनंजय ने अपने प्रखर उद्बोधन में समाज को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने वर्तमान चुनौतियों का जिक्र करते हुए सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक संरक्षण को राष्ट्रहित के...
उत्तराखंड STF का बड़ा धमाका: SSC भर्ती परीक्षा में ‘हाईटेक’ नकल गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

उत्तराखंड STF का बड़ा धमाका: SSC भर्ती परीक्षा में ‘हाईटेक’ नकल गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'नकल मुक्त उत्तराखंड' अभियान के तहत राज्य एसटीएफ (STF) ने एक बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।  13 फरवरी 2026 को आयोजित SSC मल्टी टॉस्किंग (MTS) एवं हवलदार भर्ती परीक्षा में आधुनिक तकनीक के जरिए नकल करा रहे दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। ​एसटीएफ की जांच में नकल का बेहद चौंकाने वाला तरीका सामने आया है। देहरादून के महादेव डिजिटल जोन (MKP इंटर कॉलेज) परीक्षा केंद्र पर दबिश के दौरान टीम ने पाया कि यूपीएस रूम के कोने में एक 24x24 इंच का अंडरग्राउंड चैम्बर बनाया गया था। ​इस गड्ढे को ऊपर से ढक्कन लगाकर सेफ्टी टैंक जैसा रूप दिया गया था ताकि किसी को शक न हो। ​इसके अंदर सीमेंट के प्लास्टर के नीचे डेडिकेटेड लीज लाइन्स और 02 लैपटॉप मय राउटर छिपाए गए थे। ​RealVNC जैसे सॉफ्टवेयर के माध्यम से परीक्षा हॉल के कंप्यूटरों का रिमोट एक्से...
पौड़ी के बाड़ा गांव में आदमखोर गुलदार ढेर, मशहूर शिकारी जॉय हुकिल व वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

पौड़ी के बाड़ा गांव में आदमखोर गुलदार ढेर, मशहूर शिकारी जॉय हुकिल व वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
पौड़ी जनपद के बाड़ा गांव में पिछले कई दिनों से दहशत का पर्याय बना आदमखोर गुलदार आखिरकार मार गिराया गया है। 15 जनवरी को नेपाली मूल के एक व्यक्ति को निवाला बनाने वाले इस गुलदार को मशहूर शिकारी जॉय हुकिल और वन विभाग की संयुक्त टीम ने देर रात अभियान चलाकर ढेर कर दिया। वन विभाग की टीम लंबे समय से क्षेत्र में पिंजरे और ट्रैप कैमरों की मदद से गुलदार को पकड़ने का प्रयास कर रही थी, लेकिन वह हर बार टीम को चकमा देने में सफल हो रहा था। हालात की गंभीरता को देखते हुए अंततः अंतिम विकल्प के रूप में उसे मार गिराने का निर्णय लिया गया। बताया जा रहा है कि इससे पहले गजट गांव में भी गुलदार ने एक व्यक्ति को मारकर अपना शिकार बनाया था। लगातार हो रही घटनाओं के कारण पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल था और ग्रामीणों ने शाम ढलते ही घरों से निकलना बंद कर दिया था। गुलदार के मारे जाने के बाद स्थानीय निवासियों ने राहत की स...