उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 20 IPS और PPS अधिकारियों के तबादले, अजय सिंह बने STF चीफ
देहरादून:उत्तराखंड शासन ने पुलिस महकमे में भारी फेरबदल करते हुए 20 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को सचिव शैलेश बगौली द्वारा जारी आदेश के अनुसार, देहरादून और हरिद्वार सहित कई जिलों के कप्तान बदले गए हैं और कई अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है.
महत्वपूर्ण बदलाव और नई तैनातियां
इस स्थानांतरण सूची में सबसे प्रमुख नाम अजय सिंह का है, जो अब देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से हटाकर SSP, एसटीएफ (STF) की कमान संभालेंगे. उनकी जगह हरिद्वार के वर्तमान SSP प्रमेन्द्र डोबाल को देहरादून का नया SSP नियुक्त किया गया है.
नाम अधिकारी वर्तमान पद नवीन पद
निवेदिता कुकरेती DIG, SDRF IG, SDRF (पदोन्नति)
प्रमेन्द्र डोबाल SSP, हरिद्वार SSP, देहरादून
अजय सिंह SSP, देहरादून SSP, एसटीएफ (STF)
नवनीत सिंह SSP, एसटीएफ SSP, हरिद्वार
मणिकान्त मिश्रा SSP, ऊधमसिंहनगर ...



