Wednesday, February 25News That Matters

Day: February 25, 2026

देहरादून: मिलावटखोरों पर नकेल, ऋषिकेश के मुख्य बाजार में सचल लैब ने की छापेमारी

देहरादून: मिलावटखोरों पर नकेल, ऋषिकेश के मुख्य बाजार में सचल लैब ने की छापेमारी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून/ऋषिकेश। आगामी त्योहारों के मद्देनजर उत्तराखंड में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कमर कस ली है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, सचिन कुर्वे के सख्त निर्देशों के बाद विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में आज जनपद देहरादून की टीम ने ऋषिकेश और देहरादून के विभिन्न इलाकों में सघन निरीक्षण और छापेमारी की। ​ऋषिकेश: मौके पर ही पकड़ी गई मिलावट ​नगर निगम ऋषिकेश के मुख्य बाजार में खाद्य सचल विश्लेषणशाला (Mobile Lab) के माध्यम से दूध, घी, मसाले और मिठाइयों की निःशुल्क जांच की गई। इस दौरान व्यापारियों और आम जनमानस के बीच कुल 64 खाद्य पदार्थों के सैंपल मौके पर ही टेस्ट किए गए। ​जांच के चौंकाने वाले परिणाम सामने आए: ​02 सैंपल: दूध में मिल्क फैट की कमी पाई गई। ​01 सैंपल: मावा में अतिरिक्त शुगर की मिलावट मिली। ​03 सैंपल: मिठाइयों में स्टार्च का प्रयोग पाया गया। ​इ...
गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, मुख्य सचिव के सामने पेश किए गए दो एलाइनमेंट विकल्प

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, मुख्य सचिव के सामने पेश किए गए दो एलाइनमेंट विकल्प

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
गंगा एक्सप्रेसवे के मेरठ–हरिद्वार विस्तारीकरण पर प्रस्तुतीकरण यूपीडा (Uttar Pradesh expressways industrial development authority) के अधिकारियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन के समक्ष गंगा एक्सप्रेसवे के मेरठ से हरिद्वार तक विस्तारीकरण संबंधी प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में एक्सप्रेसवे के दो तुलनात्मक एलाइनमेंट विकल्प साझा किए गए—पहला विकल्प मेरठ–मुजफ्फरनगर–हरिद्वार जनपदों से होकर गुजरने वाला तथा दूसरा विकल्प हापुड़–मेरठ–मुजफ्फरनगर–हरिद्वार जनपदों को कवर करने वाला। दोनों एलाइनमेंट पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। *प्रारंभिक औपचारिकताओं व अंतरराज्यीय समन्वय पर निर्देश* मुख्य सचिव ने यूपीडा को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की ओर से की जाने वाली अग्रिम औपचारिकताओं—भूमि उपलब्धता, यूटिलिटी शिफ्टिंग, पर्यावरणीय स्वीकृतियां, EIA तथा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच समन्वय—से संबंधित प्रारंभिक कार्यवाही का व...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री आवास में चम्पावत से आए होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री आवास में चम्पावत से आए होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
जनपद चम्पावत के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों से आए होल्यारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की और पारंपरिक अंदाज में उन्हें होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर होल्यारों ने कुमाऊँ अंचल की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का अनुपम प्रदर्शन करते हुए खड़ी एवं बैठकी होली के पारंपरिक लोकगीतों का सुमधुर गायन किया। मुख्यमंत्री  धामी ने सभी होल्यारों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, शास्त्रीय संगीत परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि चम्पावत सहित समूचे कुमाऊँ क्षेत्र की खड़ी और बैठकी होली अपनी विशिष्ट शैली, राग-रागिनियों की शास्त्रीयता और भक्ति भाव से परिपूर्ण प्रस्तुति के कारण दे...