रुड़की: सात दिनों के सघन सर्च ऑपरेशन के बाद मोहम्मदपुर झाल से IIT छात्र का शव बरामद
रुड़की (हरिद्वार): रुड़की स्थित नगर निगम घाट पर गंगा नदी में डूबे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के छात्र का शव सातवें दिन मंगलवार को SDRF की टीम ने बरामद कर लिया है। छात्र का शव घटनास्थल से दूर मोहम्मदपुर झाल (मुहम्मदनगर) के पास से मिला, जिसकी पहचान परिजनों द्वारा कर ली गई है।
बीती 11 फरवरी 2026 को नगर निगम घाट पर स्नान के दौरान छात्र के डूबने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद ही SDRF, NDRF और जिला पुलिस की संयुक्त टीमों ने मोर्चा संभाल लिया था।
सर्च ऑपरेशन को प्रभावी बनाने के लिए रेस्क्यू टीमों ने अत्याधुनिक संसाधनों का सहारा लिया
पानी के नीचे हलचल और वस्तुओं का पता लगाने के लिए।
अंडरवाटर ड्रोन: उन गहराईयों तक पहुँचने के लिए जहाँ इंसानी पहुँच कठिन है।
डीप डाइविंग: विशेषज्ञों द्वारा नदी के गहरे और तेज प्रवाह वाले क्षेत्रों में खोजबीन।
अभियान की गंभीरता को देखते हुए 16...








