Wednesday, February 25News That Matters

Month: February 2026

सूबे में भी शुरू होगी सहकारिता आधारित भारत टैक्सी सेवा,ड्राइवर को मिलेगा पूर्ण स्वामित्व, सुरक्षा और सम्मान:डॉ धन सिंह रावत

सूबे में भी शुरू होगी सहकारिता आधारित भारत टैक्सी सेवा,ड्राइवर को मिलेगा पूर्ण स्वामित्व, सुरक्षा और सम्मान:डॉ धन सिंह रावत

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड में सहकारिता आंदोलन को एक नई और सशक्त दिशा देते हुए राज्य में शीघ्र ही सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा की शुरुआत की जाएगी। यह जानकारी उत्तराखंड के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दी। उन्होंने बताया कि यह पहल केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय की 'भारत टैक्सी' सेवा से प्रेरित है, जिसका शुभारंभ गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा किया गया। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सहकारिता के तहत नई पहल करते हुये 'भारत टैक्सी' योजना का शुभारंभ किया, जिसमें टैक्सी चालकों को केवल चालक नहीं बल्कि वाहन और सेवा का वास्तविक स्वामी बनाया गया है। इस सहकारी मॉडल का उद्देश्य बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों की तरह कमीशन आधारित पूंजी निर्माण नहीं, बल्कि सारथियों को उनके मुनाफे का अधिकार देकर उनकी आय, सुरक्षा और आत्मसम्मान को सुदृढ़ करना है। *उत्तराखंड में सहकार टैक्सी की अपार सं...
गणेश जोशी की मानवीय पहल: जनता मिलन में दिव्यांग बुजुर्ग को मिली व्हीलचेयर

गणेश जोशी की मानवीय पहल: जनता मिलन में दिव्यांग बुजुर्ग को मिली व्हीलचेयर

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान आमजन की समस्याओं को सुना। इस दौरान एक गरीब एवं असहाय परिवार के सदस्य मंत्री जोशी से मिलने पहुँचे और उन्होंने अपने बुजुर्ग दिव्यांग परिजन की कठिन परिस्थितियों से अवगत कराया। परिवारजनों ने दिव्यांग बुजुर्ग के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध कराने का मंत्री गणेश जोशी से आग्रह किया। परिवार की पीड़ा को समझते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए मौके पर ही नीला 60 वर्ष बुजुर्ग दिव्यांगजन ब्रह्माखाला निवासी को व्हीलचेयर प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने परिवार की आवश्यकता को देखते हुए रसद सामग्री एवं कंबल भी उपलब्ध कराए। मंत्री गणेश जोशी की इस मानवीय पहल से परिवारजनों के चेहरे पर खुशी और राहत दिखाई दी। सहायता मिलने पर परिवार के सभी सदस्यों ने मुस्कान के साथ “थैंक्यू मंत्री जी” कहते हुए कैबिनेट मंत्री गणे...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में ‘संत सम्मेलन’ में किया प्रतिभाग,सनातन संस्कृति और राष्ट्र चेतना के प्रतीक थे ब्रह्मगिरी महाराज : मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में ‘संत सम्मेलन’ में किया प्रतिभाग,सनातन संस्कृति और राष्ट्र चेतना के प्रतीक थे ब्रह्मगिरी महाराज : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार स्थित सप्तऋषि आश्रम मैदान (भारत माता मंदिर के समीप, सप्त सरोवर मार्ग) में आयोजित ‘संत सम्मेलन’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सनातन चेतना के जीवंत प्रतीक आप सभी संत-महात्मा, धर्मगुरु एवं श्रद्धालुजन, माँ गंगा के पावन तट पर स्थित सप्तऋषि क्षेत्र में एकत्र होकर राष्ट्र और संस्कृति के लिए अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन महापुरुषों ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रधर्म, सेवा, त्याग और करुणा के लिए समर्पित किया, वे केवल संन्यासी नहीं बल्कि राष्ट्र चेतना से जुड़े दिव्य संत थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रह्मगिरी महाराज ने आध्यात्मिक ज्ञान को सामाजिक सेवा से जोड़ते हुए ऐसा जीवन दर्शन प्रस्तुत किया, जिससे अनगिनत लोगों को सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिली। उन्होंने भारत माता मंदिर की स्थ...
 महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अस्थियां गंगा में हुई प्रभावित

 महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अस्थियां गंगा में हुई प्रभावित

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
पिछले दिनों प्लेन क्रैश हादसे में मारे गए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अस्थियां आज गंगा में विधि विधान के साथ प्रवाहित की गई। अजीत पवार की अस्थियां आज सवेरे राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष धीरज शर्मा हरिद्वार के वीआईपी घाट लेकर पहुंचे, जहां अजित पवार के पुरोहित अभिषेक झा ने अजीत पवार की अस्थियों का विसर्जन पूरे विधि विधान के साथ कराया। अस्थि विसर्जन करने आए राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष धीरज शर्मा ने बताया कि राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस ने दिवंगत नेता अजीत दादा की याद में एक भव्य अस्थि कलश यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। इस यात्रा का विधिवत शुभारंभ आज धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा तट पर हिंदू रीति-रिवाजों के साथ किया गया। उन्होंने बताया कि यह यात्रा हरिद्वार से शुरू होकर काशी, मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी, गुजरात में साबरमती, और जम्मू-कश्मीर में चेनाब नदी तक जाएगी। यात्र...
सेवा संकल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में परेड ग्राउंड में 05 से 08 फरवरी तक सजेगा उत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026

सेवा संकल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में परेड ग्राउंड में 05 से 08 फरवरी तक सजेगा उत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
चार दिवसीय उत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026 के संबंध में आज प्रेस क्लब, देहरादून में सेवा संकल्प फाउंडेशन की संस्थापक  गीता धामी द्वारा एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में महोत्सव की संपूर्ण रूपरेखा, उद्देश्य, तिथियाँ एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अवगत कराया गया कि परेड ग्राउन्ड, देहरादून में 05 फरवरी से 08 फरवरी 2026 तक चलने वाले इस महोत्सव के माध्यम से प्रदेश के उन प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को मंच और सम्मान प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने साहस, परिश्रम, संकल्प और प्रतिभा से समाज, गांव और प्रदेश को नई पहचान दिलाई है। ऐसे विशिष्ट व्यक्तित्वों को “नंदा शिखर सम्मान” से अलंकृत किया जाएगा, जो उत्तराखंड के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के करकमलों द्वारा प्रदान किया जाएगा। महोत्सव की एक विशिष्ट पहचान यह है कि प्रदेश के 13 ...
धामी सरकार ने प्रति माह औसत 518 युवाओं को दी सरकारी नौकरी,साढ़े चार साल के कार्यकाल में 28 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

धामी सरकार ने प्रति माह औसत 518 युवाओं को दी सरकारी नौकरी,साढ़े चार साल के कार्यकाल में 28 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साढ़े चार साल के कार्यकाल में अब तक साढ़े 28 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिल चुकी है। इस तरह प्रति माह औसत 518 युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई। सख्त नकल विरोधी कानून के बाद भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता कायम होने से अब युवाओं का चयन एक से अधिक विभागों में हो रहा है। वहीं सरकार ने युवाओं को स्किल डेवलमेंपमेंट के जरिए विदेश में तक रोजगार देने की व्यवस्था की। धामी सरकार के कार्यकाल में युवा वर्ग सबसे बड़ा लाभार्थी बनकर उभरा है। 04 जुलाई 2021 को कार्यभार ग्रहण करने के बाद, धामी सरकार ने युवाओं को रोजगार और स्किल प्रदान करने पर विशेष तौर पर फोकस किया। पहले और दूसरे कार्यकाल को मिलाकर अब मुख्यमंत्री का कार्यकाल 54 महीने का हो चुका है। इस दौरान लोक सेवा आयोग, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, चिकित्सा सेवा चयन आयोग के जरिए साढ़े 28 हजार से अधिक युवाओं ...
डीजीपी उत्तराखंड की अपराध और कानून व्यवस्था पर हाई-लेवल समीक्षा बैठक ,गंभीर आपराधिक घटनाओं में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही

डीजीपी उत्तराखंड की अपराध और कानून व्यवस्था पर हाई-लेवल समीक्षा बैठक ,गंभीर आपराधिक घटनाओं में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड  दीपम सेठ की अध्यक्षता में  सरदार पटेल भवन स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय अपराध एवं कानून व्यवस्था समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में पुलिस मुख्यालय के *वरिष्ठ अधिकारियों सहित गढ़वाल एवं कुमाऊँ रेंज प्रभारी सहित समस्त जनपदों, STF के वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षक सम्मिलित हुए। बैठक में वर्तमान अपराध परिदृश्य, कानून व्यवस्था की स्थिति, विवेचनाओं एवं जनशिकायतों के निस्तारण की व्यापक समीक्षा कर विस्तृत दिशा-निर्देश निर्गत किये गये। पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा जारी प्रमुख निर्देश- हाल ही में जनपद देहरादून के ऋषिकेश में एक महिला की गोली मारकर हत्या करने की घटना पर लापरवाही बरतने पर *एम्स चौकी प्रभारी SI साहिल वशिष्ट* को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। साथ ही कोतवाली नगर, देहरादून में युवती के जघन्य हत्याकांड में प्रथम दृष्टया लापरवाही परिलक्षित होने ...
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने परखी विकास कार्यों की रफ्तार; पेयजल समस्याओं को 3 दिन में हल करने के सख्त निर्देश।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने परखी विकास कार्यों की रफ्तार; पेयजल समस्याओं को 3 दिन में हल करने के सख्त निर्देश।

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में जल निगम, जल संस्थान एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित एवं संचालित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारियों को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चामासारी, सरोना सहित अन्य क्षेत्रों में पेयजल समस्याओं को तीन दिन के भीतर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पुश्ता निर्माण सहित अन्य कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों से संबंधित शासन स्तर पर लंबित प्रस्तावों को जल्द स्वीकृति दिलाकर कार्यों को धरातल पर उतारा जाए, ताकि आम जनता को समय पर लाभ मिल सके। इस दौरान संबं...
हिमालयी क्षेत्रों में भूस्खलन से निपटने पर मंथन, देश-विदेश के वैज्ञानिक और विशेषज्ञ देहरादून में जुटे,यूएलएमएमसी की ओर से पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

हिमालयी क्षेत्रों में भूस्खलन से निपटने पर मंथन, देश-विदेश के वैज्ञानिक और विशेषज्ञ देहरादून में जुटे,यूएलएमएमसी की ओर से पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते भूस्खलन जोखिम और सुरक्षित विकास की चुनौती को ध्यान में रखते हुए उत्तराखण्ड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र द्वारा हिंदू कुश-हिमालय क्षेत्र में आपदा-सक्षम विकास विषय पर आयोजित पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम 02 फरवरी से 06 फरवरी 2026 तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण एवं वित्तीय प्रशासन अनुसंधान संस्थान, सुद्धोवाला, देहरादून में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास  विनोद कुमार सुमन ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र भूगर्भीय दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है, जहां भूस्खलन, भारी वर्षा और भूकंपीय गतिविधियों के कारण निरंतर खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से हिमालयी क्षेत्रों में भूस्खलन की प्रक्रियाओं और जोखिम को वैज्...
उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान,83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं

उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान,83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देवभूमि उत्तराखंड ने साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पर्वतारोहण को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने की दिशा में बड़ा फैसला किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) ने वन विभाग के समन्वय से गढ़वाल और कुमाऊं हिमालय क्षेत्र की 83 प्रमुख पर्वत चोटियों को पर्वतारोहण अभियानों के लिए पूरी तरह खोल दिया है। यह निर्णय उत्तराखंड को वैश्विक पर्वतारोहण मानचित्र पर एक सशक्त और आकर्षक गंतव्य के रूप में स्थापित करेगा। खोली गई चोटियों की ऊंचाई 5,700 मीटर से 7,756 मीटर तक है, जिनमें कामेट (7,756 मीटर), नंदा देवी ईस्ट, चौखंबा समूह, त्रिशूल समूह, शिवलिंग, सतोपंथ, चंगाबांग, पंचचूली और नीलकंठ जैसी विश्व प्रसिद्ध और चुनौतीपूर्ण चोटियां शामिल हैं। ये शिखर न केवल तकनीकी कठिनाई और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध हैं, बल्कि हिमालय की भव्यता के जीवंत प...