Tuesday, March 31News That Matters

Month: March 2026

एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत नॉर्थ ईस्ट के युवाओं से सीएम धामी का संवाद,नॉर्थ ईस्ट सहित सभी छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम धामी

एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत नॉर्थ ईस्ट के युवाओं से सीएम धामी का संवाद,नॉर्थ ईस्ट सहित सभी छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के अंतर्गत उत्तर-पूर्वी राज्यों के युवाओं ने संवाद किया। ये युवा देहरादून से उत्तरकाशी की यात्रा पर तीन दिवसीय राज्य भ्रमण कार्यक्रम के तहत आए हुए हैं। इस दौरान विभिन्न उत्तर-पूर्वी राज्यों के छात्रों ने मुख्यमंत्री से कई महत्वपूर्ण विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका मुख्यमंत्री ने विस्तारपूर्वक आत्मीयता के साथ उत्तर दिया। त्रिपुरा की एक छात्रा द्वारा छात्रों की सुविधा और सुरक्षा के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में देश-विदेश से छात्र शिक्षा ग्रहण करने आते हैं और उनकी सुविधा और सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अरुणाचल प्रदेश के एक छात्र द्वारा उत्तराखंड और उत्तर-पूर्वी राज्यों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने...
मुख्य सचिव ने ली सचिवालय में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बैठक,रोड रेज और हुड़दंग की घटनाओं पर की गहरी नाराजगी व्यक्त,शहर और आसपास के क्षेत्रों में पीक ऑवर और रात की गस्त बढ़ायी जाए: मुख्य सचिव

मुख्य सचिव ने ली सचिवालय में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बैठक,रोड रेज और हुड़दंग की घटनाओं पर की गहरी नाराजगी व्यक्त,शहर और आसपास के क्षेत्रों में पीक ऑवर और रात की गस्त बढ़ायी जाए: मुख्य सचिव

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्य सचिव  आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में शहर में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर गृह और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने रोड रेज और हुड़दंग की घटनाओं के बढ़ने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ऐसी घटनाओं रोकने के लिए निगरानी बढ़ाए जाने और हुड़दंगियों पर कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि देहरादून शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की गस्त बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसएसपी देहरादून को अपने सभी थानेदारों को पीक ऑवर में गस्त बढ़ाए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि डे - नाईट पेट्रोलिंग के साथ ही मॉर्निंग पेट्रोलिंग को भी बढ़ाया जाए। मुख्य सचिव ने बार और रेस्टोरेंट क्लोजिंग के लिए निर्धारित समय को कठोरता से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि सप्ताहांत में देहरादून को पार्टी और हुड़दंगियों को अड्डा ना बनने दिया जाए, इस...
उत्तराखंड को बड़ी सौगात: दून मेडिकल कॉलेज को मिलीं 2 MCH यूरोलॉजी सीटें, अब दून में ही होगा किडनी ट्रांसप्लांट

उत्तराखंड को बड़ी सौगात: दून मेडिकल कॉलेज को मिलीं 2 MCH यूरोलॉजी सीटें, अब दून में ही होगा किडनी ट्रांसप्लांट

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड के सरकारी चिकित्सा ढांचे के लिए आज का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ है। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज (GDMC) को नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने MCH यूरोलॉजी की दो सुपरस्पेशियलिटी सीटों की आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद अब राज्य में सरकारी स्तर पर किडनी ट्रांसप्लांट की राह पूरी तरह साफ हो गई है। दून मेडिकल कॉलेज अब यूरोलॉजी में विशेषज्ञ डॉक्टर तैयार करेगा, जिससे राज्य में विशेषज्ञों की कमी दूर होगी। इन सीटों के मिलने से संस्थान में अब किडनी ट्रांसप्लांट सेंटर की स्थापना की प्रक्रिया तेज होगी।  अभी तक राज्य के मरीजों को ट्रांसप्लांट के लिए दिल्ली या चंडीगढ़ जैसे शहरों के चक्कर काटने पड़ते थे, जिससे अब मुक्ति मिलेगी। ​ ​संस्थान की प्राचार्य डॉ. गीता जैन के कुशल नेतृत्व और फैकल्टी सदस्यों के निरंतर प्रयासों को इस बड़ी कामयाबी का श्रेय दिया जा रहा है। कॉलेज के डॉक्टरों का मानना है कि यह क...
देहरादून: रोड रेज में खूनी संघर्ष, मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की गोली लगने से मौत

देहरादून: रोड रेज में खूनी संघर्ष, मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की गोली लगने से मौत

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
राजधानी के राजपुर थाना क्षेत्र के जोहड़ी गांव में आज सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामूली 'ओवरटेकिंग' विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि कार सवारों के बीच हुई फायरिंग की चपेट में आने से एक निर्दोष राहगीर की जान चली गई। ​मसूरी रोड पर मालसी के पास दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर और एक स्कॉर्पियो-N के बीच साइड देने को लेकर बहस शुरू हुई। स्कॉर्पियो सवारों ने फॉर्च्यूनर का पीछा किया और उसे रुकवाने के लिए चलती गाड़ी के टायरों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। दुर्भाग्यवश, टायरों को निशाना बनाकर चलाई गई गोली सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे एक स्थानीय व्यक्ति को जा लगी। उपचार के दौरान अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई। फायरिंग के दौरान फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर जोहड़ी गांव के पास पेड़ से टकरा गई। इसके बाद स्कॉर्पियो सवारों ने घायल कार सवारों के साथ मारपीट की और गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलत...
उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम धामी,उत्तराखंड मौलिक रचना पुरस्कार से शीशपाल गुसाई सम्मानित

उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम धामी,उत्तराखंड मौलिक रचना पुरस्कार से शीशपाल गुसाई सम्मानित

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह-2025 में उत्तराखंड के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान “उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान” से डॉ. जितेन ठाकुर को सम्मानित किया। इसके साथ मुख्यमंत्री ने डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र,  श्याम सिंह कुटौला, डॉ. प्रीतम सिंह,  केसर सिंह राय एवं  अताए साबिर अफजल मंगलौरी को “उत्तराखंड दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य सृजन पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट साहित्यकारों एवं “युवा कलमकार प्रतियोगिता” के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने साहित्य नारी वंदन सम्मान के अंतर्गत प्रो. दिवा भट्ट, उत्कृष्ट बाल साहित्य हेतु प्रो. दिनेश चमोला, उत्तराखंड मौलिक रचना पुरस्कार के अंतर्गत डॉ भूपेंद्र बिष्ट, डॉ...
धामी सरकार की पहल, प्रदेश भर में सरकारी आवासों के पुनर्निर्माण और नए निर्माण की योजना तेज,सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगे बेहतर घर, जर्जर आवासों की जगह बनेंगे आधुनिक क्वार्टर

धामी सरकार की पहल, प्रदेश भर में सरकारी आवासों के पुनर्निर्माण और नए निर्माण की योजना तेज,सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगे बेहतर घर, जर्जर आवासों की जगह बनेंगे आधुनिक क्वार्टर

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व मुख्यसचिव आनंद बर्धन के दिशा-निर्देश पर सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में उत्तराखंड सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार प्रदेश भर में सरकारी कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक आवास उपलब्ध कराने की व्यापक योजना पर काम कर रही है। इस पहल का उद्देश्य न केवल कर्मचारियों को बेहतर आवास उपलब्ध कराना है, बल्कि सरकारी आवासीय परिसंपत्तियों का व्यवस्थित रखरखाव और विस्तार सुनिश्चित करना भी है। राज्य संपत्ति विभाग के अनुसार लंबे समय से कई सरकारी आवास जर्जर हो चुके हैं, जिससे कर्मचारियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सरकार अब ऐसे आवासों की पहचान कर उन्हें मरम्मत और पुनर्निर्माण के माध्यम से बेहतर बनाने की योजना पर तेजी से काम कर रही है। *जर्जर आवासों की पहचान, नए निर्माण की तैयारी* सरकार ने...
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार

सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून के इन्द्रानगर स्थित होटल रॉयल इन पैलेस में आयोजित प्रधानमंत्री जी के " मन की बात" कार्यक्रम के 132वें एपिसोड को सुना। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ किया गया एक अद्वितीय जनसंवाद मंच है, जो विश्व के किसी भी राष्ट्राध्यक्ष द्वारा संचालित सबसे लंबे समय तक चलने वाले प्रेरणादायी कार्यक्रमों में से एक है। यह कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों, विशेष रूप से दूरस्थ और कठिन परिस्थितियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और सम्मान प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देश के कोने-कोने में कार्य कर रहे उन लोगों का उल्...
उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: खाड़ी देशों में फंसे प्रवासियों की मदद के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: खाड़ी देशों में फंसे प्रवासियों की मदद के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मध्य पूर्व और खाड़ी देशों (जैसे सऊदी अरब, यूएई, कतर, इजराइल आदि) में मौजूदा हालातों के बीच फंसे उत्तराखंड के नागरिकों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत का एलान किया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन ने प्रभावित नागरिकों की समस्याओं के समाधान और केंद्र सरकार के साथ समन्वय के लिए एक विशेष व्यवस्था लागू की है। ​ ​ निवेदिता कुकरेती (विशेष सचिव, गृह विभाग) को राज्य की ओर से नोडल अधिकारी नामित किया गया है। वे विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावासों के साथ मिलकर उत्तराखंड के प्रवासियों की सुरक्षित वापसी और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करेंगी। ​संपर्क के लिए हेल्पलाइन जारी ​सरकार ने फंसे हुए लोगों और उनके परिजनों के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी जारी की है: ​मोबाइल नंबर: 9411112792 ​ईमेल आईडी: dgc-police-ua@nic.in ​जरूरी जानकारी जो देनी होगी ​सहायता प्राप्त करने के लिए परिजनों या प्रभावित व...
गैस, ईंधन व आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित, पैनिक होने की आवश्यकता नहीं—मुख्य सचिव

गैस, ईंधन व आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित, पैनिक होने की आवश्यकता नहीं—मुख्य सचिव

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के मद्देनज़र राज्य में गैस, ईंधन एवं अन्य आवश्यक कमोडिटीज की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में घरेलू एवं कमर्शियल गैस की उपलब्धता, अस्पतालों, शैक्षिक संस्थानों एवं उद्योगों की आवश्यकताएं, आगामी चारधाम यात्रा के दौरान संभावित बढ़ती मांग, उर्वरकों की स्थिति, पीएनजी पाइपलाइन विस्तार, सीएनजी आपूर्ति, कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर नियंत्रण, अफवाह प्रबंधन तथा वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। *जनमानस को राहत—कोई कमी नहीं, पैनिक न करें* मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि राज्य में गैस व अन्य आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अनावश्यक पैनिक होने से बचें।...
मुख्यमंत्री द्वारा राजस्व लोक अदालत का शुभारम्भ,‘न्याय आपके द्वार’ अभियान को मिली नई मजबूती,मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

मुख्यमंत्री द्वारा राजस्व लोक अदालत का शुभारम्भ,‘न्याय आपके द्वार’ अभियान को मिली नई मजबूती,मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में ‘राजस्व लोक अदालत’ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि न्याय व्यवस्था को अधिक सरल, सुलभ एवं प्रभावी बनाते हुए आम जनमानस को समयबद्ध न्याय उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह पहल न्याय सुलभता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का यह प्रयास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र की भावना का विस्तार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा सदैव इस बात पर बल दिया गया है कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरलता एवं शीघ्रता से पहुँचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व लोक अदालत का आयोजन वर्षों से लंबित राजस्व विवादों के त्वरित एवं सार्थक समाधान हेतु किया गया है।...