Saturday, May 16News That Matters

Day: March 27, 2026

28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’

28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
  उत्तराखण्ड शासन ने 28 मार्च, 2026 को रात्रि 8:30 बजे से 9:30 बजे तक ‘अर्थ ऑवर (Earth Hour)’ मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान प्रदेशवासियों से एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइटें एवं विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की गई है।   यह पहल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है। यह अभियान WWF India, नई दिल्ली के पत्र के क्रम में आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश के सभी नागरिकों से इस वैश्विक पर्यावरणीय पहल में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए निर्धारित समयावधि के दौरान एक घंटे के लिए गैर-जरूरी विद्युत उपकरणों को बंद रखने का आह्वान किया गया है।...
बड़ी खबर: विशाल मिश्रा बने बद्री-केदार मंदिर समिति के नए CEO, शासन ने सौंपी जिम्मेदारी।

बड़ी खबर: विशाल मिश्रा बने बद्री-केदार मंदिर समिति के नए CEO, शासन ने सौंपी जिम्मेदारी।

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
बद्री-केदार मंदिर समिति से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा को मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी यानी CEO की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि पिछले कुछ समय से बद्री-केदार मंदिर समिति में CEO का पद खाली चल रहा था। हाल ही में विजय थपलियाल को इस पद से हटाया गया था, जिसके बाद से ही शासन स्तर पर नए नाम को लेकर मंथन जारी था। अब सरकार ने रुद्रप्रयाग के वर्तमान जिलाधिकारी विशाल मिश्रा पर भरोसा जताते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन और मंदिर समिति के प्रबंधन में अब उनकी भूमिका अहम होगी।...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण,मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास में केंद्र के सहयोग के लिए जताया प्रधानमंत्री का आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण,मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास में केंद्र के सहयोग के लिए जताया प्रधानमंत्री का आभार

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के विकास के लिये केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र के सहयोग से राज्य विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड आगमन का भी निमंत्रण प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को टिहरी जनपद में स्थित शक्तिपीठ मां सुरकंडा देवी की रेप्लिका, बद्री गाय का घी के साथ ही राज्य के अलग- अलग जिलों से मंगाई पांच प्रकार की राजमा और शहद भेंट किए। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार कुम्भ-2027 के लिए 500 करोड़ रुपये की सहायता, नदी जोड़ो परियोजना के अंतर्गत National Water Development Agency द्वारा फिजिबिलिटी स्टडी, राजाजी नेशनल पार्क स्थित चौरासी कुटिया के विकास के लिए ₹100 करोड़...