उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: खाड़ी देशों में फंसे प्रवासियों की मदद के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
मध्य पूर्व और खाड़ी देशों (जैसे सऊदी अरब, यूएई, कतर, इजराइल आदि) में मौजूदा हालातों के बीच फंसे उत्तराखंड के नागरिकों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत का एलान किया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन ने प्रभावित नागरिकों की समस्याओं के समाधान और केंद्र सरकार के साथ समन्वय के लिए एक विशेष व्यवस्था लागू की है।
निवेदिता कुकरेती (विशेष सचिव, गृह विभाग) को राज्य की ओर से नोडल अधिकारी नामित किया गया है। वे विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावासों के साथ मिलकर उत्तराखंड के प्रवासियों की सुरक्षित वापसी और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करेंगी।
संपर्क के लिए हेल्पलाइन जारी
सरकार ने फंसे हुए लोगों और उनके परिजनों के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी जारी की है:
मोबाइल नंबर: 9411112792
ईमेल आईडी: dgc-police-ua@nic.in
जरूरी जानकारी जो देनी होगी
सहायता प्राप्त करने के लिए परिजनों या प्रभावित व...

