Thursday, November 12News That Matters

Day: November 4, 2026

केदारताल ट्रेक हादसा: हेलीकॉप्टर से मातली पहुंचाए गए 3 शव, लापता लोगों की तलाश जारी

केदारताल ट्रेक हादसा: हेलीकॉप्टर से मातली पहुंचाए गए 3 शव, लापता लोगों की तलाश जारी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर लापता ट्रेकर्स और उनके सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। रेस्क्यू अभियान के दौरान बरामद किए गए तीन शवों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से मातली हेलीपैड पहुंचाया गया है। इनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। वहीं, शेष लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू टीमें दुर्गम केदारताल क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर को गंगोत्री से सात ट्रेकर्स और छह सपोर्टिंग स्टाफ समेत कुल 13 सदस्यीय दल केदारताल ट्रेक के लिए रवाना हुआ था। इस दौरान खराब मौसम, भारी बर्फबारी और ग्लेशियर के कारण ट्रेक मार्ग अवरुद्ध हो गया, जिसके चलते दल निर्धारित समय पर वापस नहीं लौट सका। सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन के समन्वय से SDRF उत्तराखंड पुलिस, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM), वन विभाग और संबंधित ट्रेकिंग एजेंसी...
कोटद्वार में फायर अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, 20 हजार मांगे थे

कोटद्वार में फायर अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, 20 हजार मांगे थे

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने कोटद्वार फायर स्टेशन के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता के लैंसडाउन (पौड़ी गढ़वाल) स्थित होटल की फायर एनओसी जारी करने के एवज में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी द्वारा 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद सतर्कता विभाग ने मामले की गोपनीय जांच कराई। जांच में शिकायत सही पाए जाने और मामला ट्रैप के योग्य होने के बाद थाना सतर्कता सेक्टर देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद बुधवार, 4 नवंबर 2026 को सतर्कता सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने कार्रवाई करते हुए भूपेश त्यागी को शिकायतकर्ता से 6 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अधिकारी भूपेश त्...
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
सूबे के कैबिनेट मंत्री व भारत स्काउट एंड गाइड के प्रादेशिक अध्यक्ष डाॅ. धन सिंह रावत भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड को पहली बार इस महत्वपूर्ण पद पर नेतृत्व का अवसर मिला है, जो प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। डाॅ. रावत का निर्वाचन उनके संगठनात्मक अनुभव, रचनात्मक कार्यशैली एवं स्काउट-गाइड आंदोलन में उनकी सक्रिया भागीदारी का प्रतिफल है। कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत को यह जिम्मेदारी नॉर्दर्न रीजन से मिली है, जिसमें आठ राज्य व  केंद्र शासित प्रदेश उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर के साथ ही केंद्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय समिति, नॉर्दर्न रेलवे, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे और नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे का व्यापक प्रतिनिधित्व शामिल है। उत्तरी परिक्षेत्र से डॉ. रावत का निर्विरोध चुना ज...