Tuesday, July 1News That Matters

कुछ दिन राहत के बाद अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, यहां बारिश-बर्फबारी के आसार |

कुछ दिन राहत के बाद अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, यहां बारिश-बर्फबारी के आसार |

प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश और बर्फबारी की आशंका है। कुछ दिन लोगों को ठंड से राहत मिली थी, लेकिन एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। पांच जिलों में खासतौर पर अगले 24 घंटे में बारिश की संभालना है।

तीन-चार दिन की राहत के बाद राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में अगले 24 घंटे में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना है। वहीं राज्य के बाकी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। राज्य के मैदानी इलाकों में कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़े :- https://uttaranchalcrimenews.com/the-chinese-app-was-first-struck-in-dehradun-these-revelations-of-cheating-are-shocking/

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि हरिद्वार, उधमसिंह नगर जैसे कुछ इलाकों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। राजधानी में आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय कोहरा रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री बने रहने की संभावना है।

उत्तराँचल क्राईम न्यूज़ के लिए ब्यूरो रिपोर्ट |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *