Tuesday, October 13News That Matters

Day: October 13, 2026

चिकित्सा शिक्षा का हब बनता उत्तराखंड,धामी सरकार के पांच वर्ष में शुरु हुए तीन राजकीय मेडिकल कॉलेज

चिकित्सा शिक्षा का हब बनता उत्तराखंड,धामी सरकार के पांच वर्ष में शुरु हुए तीन राजकीय मेडिकल कॉलेज

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन हब बनने की ओर अग्रसर है। धामी सरकार के गत पांच वर्ष के कार्यकाल में उत्तराखंड में तीन नए सरकारी मेडिकल कॉलेज शुरु हो चुके हैं। जल्द ही रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को भी 100 सीटें आवंटित हो सकती हैं। प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार के साथ ही अधिक से अधिक युवाओं को मेडिकल की पढ़ाई का मौका देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं। इस संकल्प को अमलीजामा पहनाने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रयास तेज कर दिए हैं। प्रदेश में अभी हल्द्वानी (नैनीताल), श्रीनगर (पौड़ी), देहरादून, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और हरिद्वार में मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं, इनमें अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, हरिद्वार मेडिकल कॉलेज विगत पांच वर्षों में धामी सरकार के कार्यकाल में प्रारंभ हुए हैं। इसके स...