Tuesday, November 24News That Matters

Day: October 10, 2026

हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 4 हजार से अधिक श्रद्धालु रहे मौजूद

हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 4 हजार से अधिक श्रद्धालु रहे मौजूद

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित सिखों के पवित्र तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के अवसर पर चार हजार से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे। सुबह सुखमनी साहिब के पाठ और दोपहर में अंतिम अरदास के बाद धार्मिक परंपराओं के अनुसार गुरु ग्रंथ साहिब को सचखंड में विराजमान कराया गया। इसी के साथ इस वर्ष की हेमकुंड साहिब यात्रा का समापन हो गया। इस वर्ष हेमकुंड साहिब की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। करीब 3 लाख 90 हजार तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुरुद्वारे में मत्था टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। देश के विभिन्न राज्यों के साथ विदेशों से भी श्रद्धालु यहां पहुंचे। कपाट बंद होने के दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही और पूरा परिसर गुरु महाराज के जयकारों से गूंज उठा। समुद्र तल से करीब 15 हजार फीट की ऊंच...
हरिद्वार: रानीपुर थाने का ASI 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, सतर्कता विभाग (विजिलेंस) की बड़ी कार्रवाई

हरिद्वार: रानीपुर थाने का ASI 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, सतर्कता विभाग (विजिलेंस) की बड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
हरिद्वार: जनपद के थाना रानीपुर में तैनात एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) को सतर्कता सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ASI पर एक मामले में समझौते के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था, जिसकी प्राथमिक जांच में पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई। ​पूरी घटना पर एक नजर ​शिकायत: सतर्कता विभाग के टोल-फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई गई थी कि थाना रानीपुर में नियुक्त ASI द्वारा एक मामले को पक्ष में निपटाने और आपसी विवाद में समझौता कराने के एवज में 10,000/- रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। ​सत्यापन और ट्रैप टीम: प्राप्त शिकायत की गोपनीय जांच कराए जाने पर मामला सही पाया गया। इसके आधार पर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सेक्टर देहरादून के निर्देशन में एक विशेष ट्रैप टीम का गठन किया गया। ​भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम: आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ भ्र...