Monday, October 27News That Matters

उत्तराखंड : निलंबित दारोगाओं के बयान दर्ज करेगी विजिलेंस, बनाए जा सकते हैं आरोपित

उत्तराखंड : निलंबित दारोगाओं के बयान दर्ज करेगी विजिलेंस, बनाए जा सकते हैं आरोपित

दारोगा भर्ती घोटाले में विजिलेंस अब निलंबित दारोगाओं के बयान दर्ज करेगी। इसके लिए दो जोन बने हैं। गढ़वाल मंडल के निलंबित दारोगा के देहरादून व कुमाऊं मंडल के दारोगा के हल्द्वानी विजिलेंस थाने में बयान दर्ज होंगे। इसके बाद दारोगाओं की मुसीबत बढ़ सकती है और उन्हें आरोपित बनाया जा सकता है।

23 जनवरी को अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेशन ने दारोगा भर्ती घोटाले में 20 दारोगा को निलंबित किया था। तब से दारोगा लाइन में हैं और विजिलेंस साक्ष्य एकत्र कर रही है।

विजिलेंस सूत्रों के अनुसार, दारोगाओं व उनके स्वजन के बैंक खातों की डिटेल जुटा ली है। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। निलंबित दारोगाओं के पहली बार बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके लिए विजिलेंस ने सवालों की लंबी लिस्ट तैयार कर ली है। सवाल पूछे जाएंगे कि बैंक एकाउंट में खाते किसके कहने पर भेजे।

परीक्षा में उत्तीर्ण किए गए तो किन शर्तों पर हुए। रुपये सीधे दिए गए या बिचौलिया थे। बयान दर्ज करने के बाद दारोगाओं को आरोपित बनाया जाएगा। विजिलेंस पहले 20 निलंबित दारोगा के मामले में जांच पूरा कर रही है। इसके बाद और दारोगा पर गाज गिरेगी।

उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *