Friday, November 6News That Matters

Day: November 6, 2026

अमित शाह और  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने किया 1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

अमित शाह और  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने किया 1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह एवं मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने 06 से 13 नवम्बर तक आयोजित उत्तराखण्ड राज्योत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में 1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों की ₹1073.11 करोड़ की 44 योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹402.20 करोड़ की 18 योजनाओं का लोकार्पण किया। इन योजनाओं से प्रदेश में सड़क, बिजली, पेयजल, शहरी विकास, शिक्षा, पर्यटन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के अंतर्गत ऊर्जा विभाग की यूपीसीएल से संबंधित ₹472.33 करोड़ की 20 योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹77.93 करोड़ की तीन योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इन योजनाओं से प्रदेश में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत संबंधी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार में सहायता ...