Sunday, October 26News That Matters

उत्तराखंड : मुनस्यारी में भारी ओलावृष्टि के साथ बर्फबारी, बढ़ी ठिठुरन , पर्यटक हुए खुश

उत्तराखंड : मुनस्यारी में भारी ओलावृष्टि के साथ बर्फबारी, बढ़ी ठिठुरन , पर्यटक हुए खुश

उत्तराखंड में एक बेहद सुंदर जगह है, जिसका नाम है मुनस्यारी। मुनस्यारी की खूबसूरती देखने दूर-दराज से लोग यहां आते हैं। इन दिनों यहां बर्फबारी से मौसम ठंडा हो गया है। सीमांत तहसील मुनस्यारी में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। तहसील क्षेत्र में भारी वर्षा, ओलावृष्टि के साथ तहसील मुख्यालय के नजदीकी खलियाटाप में हिमपात हुआ।

मुनस्यारी में ओलावृष्टि और हिमपात से तापमान में भारी गिरावट आ गई है, लोग गर्म कपड़े निकालने को मजबूर हो गए हैं। तहसील मुख्यालय में मौसम सुबह साफ रहा। पूर्वाह्न 11 बजे से आसमान में बादल घिरने शुरू हुए और थोड़ी ही देर में ओलावृष्टि के साथ तेज वर्षा शुरू हो गई।

मुनस्यारी में दिनभर वर्षा का क्रम जारी रहा। मुख्यालय के नजदीकी खलियाटाप में हिमपात हुआ। हिमपात से तहसील मुख्यालय में ठंड तेज हो गई है। देर शाम न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। खलियाटाप में तापमान शून्य डिग्री रहा।

लगातार बर्फबारी और बारिश से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। इस ठंड की वजह से अब लोगों ने भी अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया है। तापमान कम होने से लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़े हैं। तहसील क्षेत्र की ऊंची चोटी पंचाचूली, हंसालिंग, राजरंभा में भारी हिमपात हुआ है। जिस कारण चोटियां लकदक हैं।

मुनस्यारी भ्रमण के लिए पहुंचे बंगाली पर्यटक मौसम में आए बदलाव से गदगद हैं। मुनस्यारी के नजदीकी खलियाटाप में हिमपात की जानकारी मिलने पर कई पर्यटकों ने खलियाटाप पहुंचकर हिमपात का आनंद उठाया। पर्यटकों ने कहा कि उनकी हिमपात देखने की मुराद पूरी हो गई है।

उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून रिपोर्ट |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *