Saturday, August 9News That Matters

उत्तराखंड : आज इन तीन शुभ मुहूर्त में करेंगे खरीदारी तो बरसेगी कृपा

उत्तराखंड : आज इन तीन शुभ मुहूर्त में करेंगे खरीदारी तो बरसेगी कृपा

धनतेरस के साथ ही आज शुक्रवार से पांच दिवसीय दीपावली उत्सव शुरू हो जाएगा। धनतेरस पर शाम को दो घंटे पूजा का मुहूर्त रहेगा। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन धन के देवता कुबेरजी और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है।
मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदी गई वस्तुओं में 13 गुना वृद्धि होती है। धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदने का विशेष महत्व होता है। वहीं, बाजारों में सोने-चांदी के आभूषणों की बुकिंग के साथ ही माता की मूर्ति खरीदने के लिए भीड़ लगी रही।

पंडित राकेश शुक्ला ने बताया कि धनतेरस को सुबह सात से 12 बजे तक अभिजीत मुहूर्त विशेष शुभकारी है। दूसरा दोपहर 1:30 से तीन बजे के मध्य है, इस समय में शुभ की चौघड़िया व कुंभ लग्न विद्यमान है।

तीसरा शाम छह बजे से रात नौ बजे के बीच शुभ और अमृत की चौघड़िया व वृष लग्न विद्यमान होगा। यह तीनों समय अवधि खरीदारी के लिए विशेष शुभ होगी।
वहीं, आचार्य सुशांत राज ने बताया कि त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर शनिवार को दोपहर में 1 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। धनतेरस पर पूजा का मुहूर्त शाम 5:47 से शुरू होकर शाम 7:47 बजे तक रहेगा।

उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से रिपोर्ट |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *