Sun. Oct 20th, 2024

उत्तराखंड : जल्द ही बदलेगी पिथौरागढ़ की प्रकाश व्यवस्था , स्वीकृत हुए इतने करोड़

उत्तराखंड : जल्द ही बदलेगी पिथौरागढ़ की प्रकाश व्यवस्था , स्वीकृत हुए इतने करोड़

उत्तराखंड : जल्द ही बदलेगी पिथौरागढ़ की प्रकाश व्यवस्था , स्वीकृत हुए इतने करोड़

उत्तराखंड : जल्द ही बदलेगी पिथौरागढ़ की प्रकाश व्यवस्था , स्वीकृत हुए इतने करोड़

पिथौरागढ़ नगर की पथ प्रकाश व्यवस्था में जल्द बड़ा परिवर्तन होगा। शासन ने नगर के 20 वार्डों में पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पंचम राज्य वित्त आयोग से 1.98 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है। पिथौरागढ़ नगर में पथ प्रकाश व्यवस्था में तमाम समस्याएं हैं। नगर के 20 वार्डों में लगी स्ट्रीट लाइटें अलग-अलग स्थानों से ऑन-ऑफ की जाती हैं। कई बार समय पर लाइटें नहीं जल पाती, कई बार दिनभर जली ही रह जाती हैं।

नए विकसित क्षेत्रों में विद्युत पोल नहीं होने से पथ प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतें होती हैं। विद्युत पोलों की कमी के चलते घरों की छतों पर स्ट्रीट लाइटें टांगी गई हैं। इनमें कई बार करंट उतर जाता है। सबसे बड़ी समस्या स्ट्रीट लाइटों में खराबी आने पर सामने आती है।

लाइटों को ठीक कराने के लिए नगर पालिका को यूपीसीएल से शटडाउन मांगना पड़ता है और बड़े इलाकों को अनावश्यक बिजली कटौती झेलनी पड़ती है। इन समस्याओं के समाधान के लिए पालिका अब पथ प्रकाश व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन करने जा रही है। पालिका के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी ने बताया कि पंचम राज्य वित्त आयोग से 1.98 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो गई है।

स्वीकृत हुए पैसों से नगर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था के लिए अलग सर्किट तैयार किया जाएगा। एक-दो स्थानों पर ही पूरे शहर की स्ट्रीट लाइटों का ऑन-ऑफ प्वाइंट बनाया जाएगा। नए विकसित क्षेत्रों में पोल लगाकर स्ट्रीट लाइट की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि धनराशि मिलते ही यह कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed