ब्रेकिंग न्यूज़: नहीं रहे खेल जगत के दिग्गज जसपाल राणा; मनु भाकर को ओलंपिक मेडल दिलाने वाले महान निशानेबाज का 49 वर्ष की आयु में निधन
भारतीय खेल जगत और देवभूमि उत्तराखंड के लिए एक बेहद दुखद और स्तब्ध कर देने वाली खबर है। देश के महान निशानेबाज, द्रोणाचार्य अवॉर्डी और स्टार शूटर मनु भाकर के कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया है। उनके असामयिक निधन से खेल प्रेमियों और पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जसपाल राणा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे। डॉक्टरों के मुताबिक, उनके दिल में कार्डियक ब्लॉकेज की समस्या थी, जिसे साफ करने के लिए हाल ही में उनकी 'स्टेंट सर्जरी' (एंजियोप्लास्टी) की गई थी। सर्जरी के बाद उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही थी और वह तेजी से ठीक (रिकवर) हो रहे थे, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उनका निधन हो गया।
डबल ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर के थे मार्गदर्शक
निशानेबाजी से संन्यास ल...








